Home Tags Final bjp list

Tag: final bjp list

भाजपा के मंत्रिमंडल विस्तार से नाखुश है भाजपा के नेता

0

एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया। कल दोपहर 12:30 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में दो सिंधिया समर्थक विधायक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही दोनों नेताओं की शिवराज सिंह कैबिनेट ने दोबारा एंट्री हुई है।

मध्यप्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई(Ajay Vishnoi) ने अपने ट्वीट पर लिखा कि ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है। सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है।महाकौशल के 13 भाजपा विधायकों में से एक को तथा रीवा संभाग में 18 भाजपा विधायकों में से एक को राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। महाकौशल और विंध्य अब फड़फड़ा सकते हैं उड़ नहीं सकते। महाकौशल और विंध्य को अब खुश रहना होगा। खुशामद करते रहना होगा।महाकौशल’अब उड़ नहीं सकता फड़फड़ा सकता है।

प्रदेश में तीन मंत्रियों की हार और दो के इस्तीफे के बाद वर्तामान में शिवराज कैबिनेट में 31 मंत्री ही थे। आज तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के मंत्री पद की शपथ लेने के बद मंत्रिमंडल में सादस्यों की संख्या 33 हो गई है। बावजूद इसके 4 पद अभी भी खाली है, जिसका मतलब आगे भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

भारतीय जनता पार्टी में बगावती सुर, ये बड़े नेता छोड़ सकते हैं पार्टी

0

भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची जारी होते ही बगावत के सुर दिखने शुरू हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक आज भाजपा पार्टी के कई बड़े नाम पार्टी को अलविदा कह सकते हैं. इसमें कार्यकर्त्ता से लेकर कई बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं. बता दें कि 177 की पहली सूची में भाजपा ने कई नेताओं के टिकट काट दिेए जिसके बाद ये विरोध के सुर उठने लगे हैं.

जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन 

  • नागदा में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के घर का महिदपुर विधायक बहादुर सिंह चौहान के पक्ष में भाजपा कायकताओं ने घेराव किया। लगभग 500 नागदा पहुंचे।
  • मंत्री कुसुम महदेले को टिकट न मिलने की वजह को लेकर पहुंचीं सीएम हाउस। सीएम से करेंगी मुलाकात।
  • हुज़ूर में भी टिकट बंटवारे के बाद मची उथल पुथल। बता दें कि बीजेपी से टिकट की दावेदारी कर रहे जिला पंचायत सदस्य माखन सिंह राजपूत निर्दलीय नामांकन भर सकते हैं।
  • खंडवा देवेंद्र वर्मा के विरोध में लोगों ने मुंडन करवाया।
  • भोपाल गोविंदपुरा सीट पर कृष्णा गौर को टिकट न मिलने को लेकर कई महिला कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
  • सैलाना विधायक संगीता चारे भाजपा से टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
  • रतलाम में टिकट कटने से पूनम सोलंकी ने भाजपा से इस्तीफा दिया। पूनम टिकट की मांग कई दिनों से कर रहीं थी लेकिन उकी जगह दिनेश मकवाना को दे दिया गया। वहीं पिपलोदा नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल ने पार्टी के फैसले के खिलाफ जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है।
  • भोपाल बीजेपी दफ्तर में जमकर हंगामा। बाई साहब के समर्थनमें हुआ हंगामा। समर्थक का आरोप पैराशूट नेता नहीं चलेंगे। बता दें कि बाई साहब की जगह केपी यादव को भाजपा ने टिकट दिया।
  • टीकमगढ़ के विधायक केके श्रीवास्तव ने प्रभात झा पर लगाए गंभीर आरोप। उन्होंने कहा रूपये लेकर बांटे गए टिकट।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल। शामिल होते ही संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया वंशवाद का आरोप।

तीन मंत्री और 27 विधायकों के साथ इनके भी कटे हैं टिकट

0

भाजपा ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है. 177 प्रत्याशियों की पहली सूची में भाजपा ने तीन मंत्री और 27 विधायकों का टिकट काटा है. बता दें कि पहली सूची जारी करने से पहले करीब दस से ज्यादा बार बड़े नेताओं के साथ मीटिंग हुई तब जाकर ये सूची जारी की गई.

तीन मंत्री का कटा टिकट

टिकट सूची में वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, राज्यमंत्री माया सिंह और जल संसाधन मंत्री हर्ष सिंह. माया सिंह की जगह ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है. बता दें कि सतीश सिकरवार अभी पार्षद भी हैं.

कुछ के टिकट कटे तो कुछ विधायकों / मंत्री के क्षेत्र बदलकर टिकट दिए गए

1)सबलगढ़ -मेहरबान सिंह रावत का टिकट कटा, सरला रावत को मिला
2) सुमावली -सत्यपाल सिंह का टिकट कटा, बसपा से आए अजबसिंह को मिला
3) ग्वालियर पूर्व से -मंत्री माया सिंह का टिकट कटा, सतीश सिकरवार को मिला
4) सेवढ़ा – प्रदीप अग्रवाल का कटा, राधेलाल को मिला
5) गुना -पन्ना लाल शाक्य का कटा, गोपीलाल जाटव को मिला
6) अशोकनगर -गोपीलाल जाटव के बदले लड्डू राम कोरी
7) सुरखी – पारूल साहू का कटा, सांसद के बेटे सुधीर यादव को मिला
8) टीकमगढ़ – के के श्रीवास्तव का कटा,राकेश गिरी को मिला
9) पृथ्वीपुर -अनिता नायक का कटा, अभय यादव को मिला
10) छतरपुर -ललिता यादव मंत्री यहां से बदला, अर्चना सिंह को मिला
11) मलहरा से -रेखा यादव का कटा, ललिता यादव को मिला
12) हटा -उमा खटीक का कटा, पीएल टंटवे
13) गुन्नौर -महेन्द्र सिंह का कटा, राजेश वर्मा को मिला
14 ) रामपुर -हर्ष सिंह ( मंत्री) टिकट कटा, विक्रम सिंह को मिला
15 ) सेमरिया – नीलम मिश्रा कटा, के पी त्रिपाठी को मिला
16 ) त्यौथर -रमाकांत तिवारी का कटा, श्यामलाल द्विवेदी को मिला
17 ) देवसर -राजेन्द्र मेश्राम का टिकट कटा, सुभाष वर्मा को मिला
18 ) जयसिंहनगर -प्रमिला सिंह का कटा, जयसिंह को मिला
19 ) जैतपुर -जयसिंह मरावी का कटा, मनीषा सिंह को मिला
20 ) बांधवगढ़ -ग्यान सिंह का कटा, शिवनारायण सिंह को मिला
21) बहोरीबंद – प्रभात पांडे के परिवार से प्रणय पांडे को मिला
22) साहपुरा -गंगाबाई धुर्वे की जगह मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे
23) जुन्नारदेव -नाथन शाह की जगह आशीष ठाकुर
24 ) आमला -चैतराम मानेकर की जगह योगेश
25 ) घोड़ाडोंगरी -सज्जन सिंह उनके की जगह गीताबाई
26 ) सांची-गौरशंकर शेजवार मंत्री की जगह बेटे मुदित
27 ) विदिशा -शिवराज सिंह की जगह मुकेश टंडन
28 ) आष्टा -रंजीत सिंह गुनवान की जगह रघुनाथ मालवीय
29 ) बागली -चंपालाल देवड़ा की जगह पहार सिंह
30 ) मांधाता -लोकेन्द्र सिंह तोमर की जगह नरेन्द्र सिंह तोमर
31) महेश्वर — मेव राजकुमार की जगह भूपेन्द्र आर्य
32) सेंधवा -रतनसिंह रावजी आर्य की जगह अंतर सिंह आर्य
33) सरदारपुर -वेलसिंह भूरिया की जगह संजय बघेल
34) धरमपुरी -कालुसिंह ठाकुर की जगह गोपाल कनोजे
35 ) घटिया -सतीश मालवीय की जगह अशोक मालवीय
36 ) रतलाम ग्रामीण से — मथुरालाल की जगह दिलीप मकवाना
37 ) सैलाना से -संगीता चारेल की जगह नारायण मेडा
38 ) मनासा से -कैलाश चावला की जगह माधव मारू

39) चॉंदला से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश प्रजापति को मिला है. ये वर्तमान विधायक आरडी प्रजापति के बेटे है.

इनकी सीट बरकरार

  • खुरई से भूपेन्द्र सिंह
  • दतिया से नरोत्तम मिश्रा
  • शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया
  • रहेली से गोपाल भार्गव
  • रीवा से राजेन्द्र शुक्ल
  • विजयराघवगढ़ से संजय पाठक
  • नरेला से विश्वास सारंग
  • भोपाल दक्षिण पश्चिम से उमाशंकर गुप्ता
  • बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन
  • उज्जैन उत्तर से पारस जैन
  • भोजपुर से सुरेंद्र पटवा
  • सिलवानी से रामपाल सिंह
  • ग्वालियर से जयभान सिंह पवैया
  • मुरैना से रुस्तम सिंह,
  • गोहद ले लाल सिंह आर्य।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची

0

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आखिरकार भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. बता दें कि भाजपा ने 177 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की है. शिवराज सिंह चौहान अपने पुरानी सीट बुधनी से ही लड़ेंगे.

  • देवास से सांसद मनोहर ऊंटवाल आगर से लड़ेंगे चुनाव
  •  मंत्री माया सिंह का टिकट कटा
  • मंदसौर- यशपालसिंह सिसोदिया
  • सुवासरा- राधेश्याम पाटीदार,
  • मनासा- माधव मारू
  • नीमच- दिलीप परिहार
  • जावद- ओमप्रकाश सकलेचा
  • मल्हारगढ़- जगदीश देवड़ा
  • जावरा- राजेन्द्र पांडेयके नाम
  • गरोठ, की घोषणा नहीं।

प्रत्याशियों की सूची