भाजपा ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है. 177 प्रत्याशियों की पहली सूची में भाजपा ने तीन मंत्री और 27 विधायकों का टिकट काटा है. बता दें कि पहली सूची जारी करने से पहले करीब दस से ज्यादा बार बड़े नेताओं के साथ मीटिंग हुई तब जाकर ये सूची जारी की गई.
तीन मंत्री का कटा टिकट
टिकट सूची में वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, राज्यमंत्री माया सिंह और जल संसाधन मंत्री हर्ष सिंह. माया सिंह की जगह ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है. बता दें कि सतीश सिकरवार अभी पार्षद भी हैं.
कुछ के टिकट कटे तो कुछ विधायकों / मंत्री के क्षेत्र बदलकर टिकट दिए गए
1)सबलगढ़ -मेहरबान सिंह रावत का टिकट कटा, सरला रावत को मिला
2) सुमावली -सत्यपाल सिंह का टिकट कटा, बसपा से आए अजबसिंह को मिला
3) ग्वालियर पूर्व से -मंत्री माया सिंह का टिकट कटा, सतीश सिकरवार को मिला
4) सेवढ़ा – प्रदीप अग्रवाल का कटा, राधेलाल को मिला
5) गुना -पन्ना लाल शाक्य का कटा, गोपीलाल जाटव को मिला
6) अशोकनगर -गोपीलाल जाटव के बदले लड्डू राम कोरी
7) सुरखी – पारूल साहू का कटा, सांसद के बेटे सुधीर यादव को मिला
8) टीकमगढ़ – के के श्रीवास्तव का कटा,राकेश गिरी को मिला
9) पृथ्वीपुर -अनिता नायक का कटा, अभय यादव को मिला
10) छतरपुर -ललिता यादव मंत्री यहां से बदला, अर्चना सिंह को मिला
11) मलहरा से -रेखा यादव का कटा, ललिता यादव को मिला
12) हटा -उमा खटीक का कटा, पीएल टंटवे
13) गुन्नौर -महेन्द्र सिंह का कटा, राजेश वर्मा को मिला
14 ) रामपुर -हर्ष सिंह ( मंत्री) टिकट कटा, विक्रम सिंह को मिला
15 ) सेमरिया – नीलम मिश्रा कटा, के पी त्रिपाठी को मिला
16 ) त्यौथर -रमाकांत तिवारी का कटा, श्यामलाल द्विवेदी को मिला
17 ) देवसर -राजेन्द्र मेश्राम का टिकट कटा, सुभाष वर्मा को मिला
18 ) जयसिंहनगर -प्रमिला सिंह का कटा, जयसिंह को मिला
19 ) जैतपुर -जयसिंह मरावी का कटा, मनीषा सिंह को मिला
20 ) बांधवगढ़ -ग्यान सिंह का कटा, शिवनारायण सिंह को मिला
21) बहोरीबंद – प्रभात पांडे के परिवार से प्रणय पांडे को मिला
22) साहपुरा -गंगाबाई धुर्वे की जगह मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे
23) जुन्नारदेव -नाथन शाह की जगह आशीष ठाकुर
24 ) आमला -चैतराम मानेकर की जगह योगेश
25 ) घोड़ाडोंगरी -सज्जन सिंह उनके की जगह गीताबाई
26 ) सांची-गौरशंकर शेजवार मंत्री की जगह बेटे मुदित
27 ) विदिशा -शिवराज सिंह की जगह मुकेश टंडन
28 ) आष्टा -रंजीत सिंह गुनवान की जगह रघुनाथ मालवीय
29 ) बागली -चंपालाल देवड़ा की जगह पहार सिंह
30 ) मांधाता -लोकेन्द्र सिंह तोमर की जगह नरेन्द्र सिंह तोमर
31) महेश्वर — मेव राजकुमार की जगह भूपेन्द्र आर्य
32) सेंधवा -रतनसिंह रावजी आर्य की जगह अंतर सिंह आर्य
33) सरदारपुर -वेलसिंह भूरिया की जगह संजय बघेल
34) धरमपुरी -कालुसिंह ठाकुर की जगह गोपाल कनोजे
35 ) घटिया -सतीश मालवीय की जगह अशोक मालवीय
36 ) रतलाम ग्रामीण से — मथुरालाल की जगह दिलीप मकवाना
37 ) सैलाना से -संगीता चारेल की जगह नारायण मेडा
38 ) मनासा से -कैलाश चावला की जगह माधव मारू
39) चॉंदला से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश प्रजापति को मिला है. ये वर्तमान विधायक आरडी प्रजापति के बेटे है.
इनकी सीट बरकरार
- खुरई से भूपेन्द्र सिंह
- दतिया से नरोत्तम मिश्रा
- शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया
- रहेली से गोपाल भार्गव
- रीवा से राजेन्द्र शुक्ल
- विजयराघवगढ़ से संजय पाठक
- नरेला से विश्वास सारंग
- भोपाल दक्षिण पश्चिम से उमाशंकर गुप्ता
- बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन
- उज्जैन उत्तर से पारस जैन
- भोजपुर से सुरेंद्र पटवा
- सिलवानी से रामपाल सिंह
- ग्वालियर से जयभान सिंह पवैया
- मुरैना से रुस्तम सिंह,
- गोहद ले लाल सिंह आर्य।
