Home Tags From May 1

Tag: From May 1

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बयान : 1 मई से 18 वर्ष वालों को नहीं लगेगी वैक्सीन, यह बताया कारण

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशभर में वैक्सीनेशन तेज करवाने की बात कही थी जिससे जल्द से जल्द कोरोनावायरस के संकट से बचा जा सके लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में बड़ा बयान देते हुए बताया कि 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों को लगने वाली वैक्सीन नहीं लगेगी।

ANI का Tweet

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों कंपनियों को वैक्सीन के ऑर्डर दिए थे जिससे 18 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लोगों वैक्सीनेशन करवाया जा सके लेकिन दोनों कंपनियों ने हमें 1 मई तक वैक्सीन दे पाने में अनभिज्ञता जाहिर की है इसके कारण अब यह कार्यक्रम नहीं हो पाएगा।

हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि 45 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लोगों को लगने वाला वैक्सीन सुचारू रूप से चलता रहेगा इसमें कोई रोक तो नहीं रहेगी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने देश में वैक्सीनेशन के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने की बात कही थी जिससे प्रभावित होकर देशभर के युवाओं ने Covin पोर्टल से जमकर रजिस्ट्रेशन किए थे। जिसके कारण कई बार तो covin portal क्रेश मार गया,कई लोगों को वैक्सीनेशन के लिए वेटिंग मिली तो कई लोग वेबसाइट क्रैश होने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए।

1 मई से 18 वर्ष वालों को भी लगेगी कोरोना Vaccine, घर बैठे ऐसे करें Registration

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने राष्ट्र के नाम दिए अपने संबोधन में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को 1 मई से कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाए जाने का ऐलान किया है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे Corona Vaccination Registration के सकते हैं।

देश मे बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 1 मई से Covid-19 Vaccination Drive को और तेज करने के लिए टीकाकरण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है अब 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

इसके लिए पात्र यानी 18 वर्ष के ऊपर के भारतीय नागरिक कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के Co-WIN पोर्टल (cowin.gov.in) या Aarogya Setu App पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। अभी 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग ही टीकाकरण करवा सकते हैं लेकिन 1 मई, 2021 से 18 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग का कोई भी नागरिक देश के किसी भी कोने में वैक्सीनेशन करवा सकेगा।

ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

1. 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से कर सकेंगे।


2. रजिस्ट्रेशन CoWIN प्लेटफॉर्म और Aarogya Setu App पर शुरू होगा।

3. CoWIN प्लेटफॉर्म और Aarogya Setu App पर रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन चेक करें इसी ओर आपको आपका appointment मिलेगा।