प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने राष्ट्र के नाम दिए अपने संबोधन में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को 1 मई से कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाए जाने का ऐलान किया है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे Corona Vaccination Registration के सकते हैं।
देश मे बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 1 मई से Covid-19 Vaccination Drive को और तेज करने के लिए टीकाकरण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है अब 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
इसके लिए पात्र यानी 18 वर्ष के ऊपर के भारतीय नागरिक कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के Co-WIN पोर्टल (cowin.gov.in) या Aarogya Setu App पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। अभी 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग ही टीकाकरण करवा सकते हैं लेकिन 1 मई, 2021 से 18 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग का कोई भी नागरिक देश के किसी भी कोने में वैक्सीनेशन करवा सकेगा।
ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
1. 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से कर सकेंगे।
2. रजिस्ट्रेशन CoWIN प्लेटफॉर्म और Aarogya Setu App पर शुरू होगा।
3. CoWIN प्लेटफॉर्म और Aarogya Setu App पर रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन चेक करें इसी ओर आपको आपका appointment मिलेगा।
