Home Tags बड़ी खबर

Tag: बड़ी खबर

चारा घोटाला: गायब हुई चारा घोटाले से जुडी महत्वपूर्ण फाइलें, क्या नितीश बचा रहे हैं लालू को ?

0

NewBuzzIndia:

बिहार के चर्चित चारा घोटाले में जिसमे करोड़ों रुपयों की हेरा फेरी हुई थी, उसमें एक नया मोड़ आया है। इस घोटाले से जुडी पशु कई फाइलें जो की पशु संसाधन विभाग में राखी हुई थीं, चोरी हो गई हैं। मुकद्दमा दर्ज़ कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फाइलें पटना स्थित पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में रखी हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव हैं, जिन्हें इस मामले में छह साल की सज़ा भी सुनाई जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार पटना के ओल्ड सेक्रेटरिएट पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मुकद्दमा दर्ज कराया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पटना सचिवालय स्थित कार्यालय से तीन अलमारियों में रखी महत्वपूर्ण फाइलें चोरी हो गई हैं। इनमें से अधिकतर चारा घोटाले और उसमें आरोपी बनाए गए लोगों के संबंध में थी।

बताया जा रहा है कि इनमें पशु डॉक्टरों और कर्मियों की संलिप्तता के सबूत थे। हालांकि इस संबंध में 16 मई को मुकद्दमा दर्ज कराया जा चुका है लेकिन मामले का खुलासा अभी हुआ है।

इस बीच, बीजेपी नेता नितिन नवीन ने नीतीश कुमार की अगुआई में चल रही महागठबंधन सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने पूछा है कि क्‍या आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को बचाने की कोशिश की जा रही है? उन्‍होंने कहा, ‘नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि वह कैसे और क्‍यों लालू प्रसाद यादव को बचा रहे हैं? गायब हुईं फाइलें उनसे जुड़ी हुई थीं। नीतीश कुमार की हरकत से बिहार का भविष्‍य प्रभावित हो रहा है।’

उड़ता पंजाब: ‘NDA से ज्यादा मैंने UPA की सरकार में लड़ाइयां लड़ी।’- अनुराग कश्यप

0

NewBuzzIndia: उड़ता पंजाब पर लगातार हो रही राजनीति पर अनुराग कश्यप का गुस्सा खुल कर सामने आया।

फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के निर्माताओं में से एक फिल्मकार अनुराग कश्यप ने यह कहकर सरकार की आलोचना की है कि सेंसरशिप के मुद्दे पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ उनकी जंग को राजनीतिक रंग देना गलत है। अनुराग ने ट्वीट किया कि आपको बता दूं कि सेंसरशिप के मुद्दे पर मैंने एनडीए से कहीं अधिक यूपीए में लड़ाई लड़ी है। लेकिन क्या आपको पता है कि उस वक्त वहां कोई निहलानी नहीं थे।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के फिल्मकार ने उन्हें कांग्रेस और आप के एजेंट के तौर पर प्रचारित करने वाले कथित ‘‘पेड ट्रोल्स’’ की आलोचना की। पैसे लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर गाली गलौज, अपशब्दों से भरे कमेंट्स की बौछार करने वालों को पेड ट्रोल्स कहते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया कि और.. यह बहुत निराशाजनक है कि पार्टी समर्थित और पेड ट्रोल्स मुझे कांग्रेस या आप का एजेंट बनाने पर तुले हैं। कश्यप ने बताया कि विवाद से पहले उन्होंने सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ करीब से काम किया था। उन्होंने कहा कि सेंसरशिप के मुद्दे पर मैं इस मंत्रालय और राज्यमंत्री श्रीमान राठौड़ के साथ करीब से काम कर चुका हूं।

भगवान को भी पहनाए गए संघ के कपड़े, मचा बवाल

0

NewBuzzIndia:

अभी तक तो लोगों को अपनी बातों और मुद्दों से आकर्षित करने का काम करता था संघ। ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यों को जोड़ने के लिए उसका सबसे कामगार मुद्दा था ‘राष्ट्रवाद’, जिसका समय समय भारी विरोध भी हुआ करता है। पर जो काम अभी संघ ने किया है उसका भरी विरोध और आलोचना चहुओर हो रही है।
सूरत स्थित स्वामीनारायण मंदिर के अधिकारियों ने भगवान स्वामीनारायण की प्रतिमा को आरएसएस की वेशभूषा मे तैयार किया जिसके बाद विवाद छिड़ गया है। भगवान स्वामिनारायण को आरएसएस का यूनिफॉर्म पहनाने पर कोंग्रेस ने भगवान पर भगवा करण करने का आरोप लगाया है। सूरत में स्वामिनारायण मंदिर में एक हफ्ते के लिए RSS शिविर का आयोजन था।

सोमवार को शिविर के आखरी दिन भगवान को यूनिफॉर्म पहनाया गया। उसके बाद मंगलवार को आरएसएस के प्रांत प्रवक्ता प्रदीप जैन द्वारा इसे फेसबुक पर अपलोड करते ही उस पर बवाल मचना शुरू हो गया। देखते ही देखते संघ की वेशभूषा वाली भगवान स्वामीनारायण की प्रतिमा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

तस्वीर में भगवान की प्रतिमा को सफेद शर्ट, खाकी रंग के निकर, काली टोपी और काले जूते में देखा गया। तस्वीर में प्रतिमा के एक हाथ में राष्ट्रीय ध्वज भी दिखाई दे रहा था। मंदिर के स्वामी विश्वप्रकाशजी के अनुसार, यह परिधान कुछ दिनों पहले एक स्थानीय श्रद्धालु ने उपहार में दिया था।

खड़से-दाऊद कनेक्शन: पाकिस्तान से आए डॉक्टर बन गए MLC, हर मुसीबत में होते हैं साथ

0

NewBuzzIndia:

महाराष्‍ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे एकनाथ खडसे ने मुख्‍य रूप से भ्रष्‍टाचार के आरोप लगने के बाद पिछले सप्‍ताह इस्‍तीफा दिया था। लेकिन उन पर भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहीम से संबंध रखने के आरोप भी लगे थे। इन आरोपों को झूठा साबित करने के लिए, खडसे ने अपने सबसे भरोसेमंद आदमी को मैदान में उतारा। 59 साल के डॉ गुरमुख जगवानी के पास कराची में अभी भी एक छोटा सा घर है वे महाराष्‍ट्र आकर बसने और भाजपा MLC बनने से पहले वहीं रहा करते थे। पिता के नाम पर उनका घर कराबी के पॉश इलाके क्लिफटन के पड़ोस में स्थित है, जहां कथित तौर पर दाऊद रहता है।
जगवानी का कहना है कि उन्‍होंने कॉल रिकॉर्ड में दर्ज क्लिफटन का पता वेरिफाई करने के लिए अपने संपर्कों का इस्‍तेमाल किया, उनका दावा है कि यह सब फर्जी है। जगवानी के मुताबिक, “मूल रूप से पाकिस्‍तान का होने की वजह से, मैं तुरंत पहचान गया कि बिल का फॉरमेट पाकिस्‍तान टेलीकम्‍युनिकेशंस लिमिटेड के बिलों से अलग था।”

पाकिस्‍तानी डॉक्‍टर से महाराष्‍ट्र के कारोबारी और फिर राजनेता बने जगवानी और खडसे की जोड़ी के बारे खडसे को जानने वाल हर शख्‍स जानता है। विधान परिषद में, जगवानी खडसे के ठीक पीठे बैठते हैं और हमेशा उनकी मदद करते हैं। एक कांग्रेस नेता का कहना है, “सबको पता है कि जगवानी, खडसे के खास हैं। बहुत सारे लोग जो खडसे से मिलना चाहते हैं, पर नहीं मिल सकते वे जगवानी से संपर्क करते हैं।”
पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के सुक्‍कूर में जन्‍मे जगवानी में अपनी सिंध यूनिवर्सिटी के चंडका मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। 1981 में हनीमून के लिए वे भारत आए और जलगांव में अपने कुछ रिश्‍तेदारों के यहां रुके। उसके बाद उन्‍होंने यही बसने का फैसला कर दिया।

जगवानी के मुताबिक, “मुझे भारत का रहन-सहन बहुत अच्‍छा लगा। मुझे लगा कि धर्म के हिसाब से भी मेरे लिए यहां रहना ठीक रहेगा। मैंने एक साल तक कराची में पीडियाट्रीशियन के तौर पर काम किया और जून, 1985 में मुंबई आ गया। 1987 में मैं अपने रिश्‍तेदारों के पास जलगांव आ गया।”
जलगांव आने के बाद जगवानी की नजदीकियां महाराष्‍ट्र के सबसे ताकतवर राजनेताओं में से एक से हुई। जगवानी के अनुसार, “मैं जल्‍द ही भाजपा का हिस्‍सा बन गया और जलगांव आने वाले सभी वरिष्‍ठ नेताओं की सेवा करने का जिम्‍मा संभाल लिया। मैंने एलके आडवाणी जी ने कार से पूरा शहर घुमाया है।” खडसे को अपना बॉस बताने वाले जगवानी की संपत्ति 18.11 (2014 के चुनावी हलफनामे के अनुसार) करोड़ की हो गई है।

चीन में रोज़ा रखने पर लगा प्रतिबंध, जानिए पूरी खबर…

0

NewBuzzIndia:

चीन में जारी हुए एक फरमान ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी है। चीन की निरंकुश सरकार ने कर्मचारियों, नाबालिगों और छात्रों को रोज़ा ना रखने का आदेश दिया है।

ग़ौरतलब है कि रमज़ान सोमवार से शुरु हो चुके हैं। चीन की सत्तारुढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नास्तिक है और शिनजियांग शहर में बरसों से सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और नाबालिगों के रोज़ा रखने पर पाबंदी है। शिनजियांग में उइगर मुसलमान की एक करोड़ आबादी है जो अल्पसंख्यक हैं। सरकार ने होटलों को भी खुला रखने के आदेश दिए हैं।

आखिर क्‍यों : क्‍योंकि सत्‍ताधारी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी और कम्युनिस्ट विचार में ये माना जाता है कि ईश्वर का कोई अस्तित्व नहीं होता। इस तरह के धार्मिक प्रतिबंधों को पहले भी चीन के कई हिस्सों में लगाया जा चूका है।

जानिये कब रिलीज़ होगी बाहुबली-2

0

NewbuzzIndia:

2015 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बाहुबली की सफलता के बाद बाहुबली-2 के लिए दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा उत्साह है। लोग बाहुबली-2 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

बाहुबली के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद, दर्शकों को बाहुबली-2 का बेसब्री से इंतज़ार है। पहले पार्ट को देखने के बाद ‘कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसे सवाल सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हुए।

फ़िल्म के सुपरस्टार प्रभास चार महीने से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फ़िल्म के निर्देशक राजामौली भी दर्शकों के उत्साह को देखते हुए जल्द से जल्द फ़िल्म को पूरी करने में लगे हैं। खबरों की माने तो फ़िल्म की शूटिंग की शुरुआत 13 जून से होगी और अगले 10 महीनों तक चलेगी। राजामौली को उम्मीद है कि फ़िल्म तैयार हो कर दर्शकों के बीच 17 अप्रैल 2017 तक पहुँच जाएगी।

जानिए मोदी के आगे क्यों फ़ीके पड़ जाते हैं दुनिया भर के दिग्गज नेता

0

NewBuzzIndia:

देश के अंदर चाहे कितने भी प्रधानमंत्री मोदी के आलोचक हो, पर इस बात पर तो विरोधियों को भी ऐतराज़ नहीं होगा की मोदी ने विश्व भर में भारत का पक्ष मज़बूती से रखा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को सुधरने और सवारने में मोदी का अथक योगदान रहा है।

आज प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को एक और कामयाबी दिलाई। बातचीत के बाद स्विट्जरलैंड सरकार भारत को NSG मेम्बरशिप दिलाने के लिए राजी हो गयी साथ ही कालेधन पर भी एक दूसरे के सहयोग पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी केवल दो ही वर्षों में दुनिया के पावरफुल नेताओं में गिने जाने लगे हैं, मोदी जहाँ भी जाते हैं वहां पर अपनी छाप जरूर छोड़ते हैं इसके अलावा भारत को एक मजबूत देश की तरह पेश करते हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि एक मजबूत प्रधानमंत्री की वजह से देश भी मजबूत दिखता है। अक्सर देखने में आता है कि दुनिया के ज्यादातर नेता जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट में लिखा हुआ भाषण पढ़ते हैं लेकिन मोदी के मामले में ऐसा नहीं है। मोदी अक्सर दिल और दिमाग से बोलते हैं, चाहे वे यूएस की संसद को संबोधित करें, भारत की संसद को संबोधित करें, रैलियों में भाषण दें या राष्ट्र प्रमुखों के साथ जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट जारी करें।
आपने देखा होगा कि लिखा हुआ भाषण पढने वाले नेता उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाते जिनता प्रभाव बिना देखे बोलने वाले नेता छोड़ते हैं। हम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना नहीं करना चाहते लेकिन वे हमेशा लिखा हुआ भाषण पढ़ते थे और भाषण पढ़ते वक्त एक बार भी ऊपर की तरफ नहीं देखते थे, इससे वे कम विदेश जाते थे, कब आते थे, किसी नेता से क्या बात करते थे, किसी देश से क्या समझौता करते थे, पता नहीं चल पाता था।

लेकिन मोदी के मामले में ऐसा नहीं है, वे जब भी बोलते हैं बिना देखे बोलते हैं और कॉन्फिडेंस के साथ बोलते हैं। आज स्विट्जरलैंड में जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट जारी करते वक्त भी ऐसा ही हुआ। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति जॉन स्नाइडर अम्मान ने लिखा हुआ भाषण पढ़ा जबकि वे अपने ही देश में बोल रहे थे लेकिन मोदी ने सीना तानकर, आँखों में आँखें डालकर बिना देखे हुए अपनी बात कही। मोदी की यही खूबियाँ उन्हें दुनिया में सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार करती जा रही हैं। आप खुद वीडियो देखिये, समझ जाएंगे कि मोदी में कितना कांफिडेंस है।

साध्वी प्राची के फिर से बिगड़े बोल, ‘मुस्लिम मुक्त भारत हो।’

0

NewBuzzIndia:

  अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा में अपनी बढ़त बढ़ाने के नज़रिए से उत्तर प्रदेश चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में साध्वी प्राची के ऐसे बयान जो सांप्रदायिक तनाव को और ज्यादा बढ़ाने का काम कर रहा है, बीजेपी का नुकसान ही करेगा।

रुड़की में एक सभा में साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बोल कहे हैं। साध्वी कांग्रेस मुक्त भारत बना चुके अब मुसलमान मुक्त भारत बनना चाहिए। रुड़की पहुंची साध्वी प्राची ने यहां कई विवादित ब्यान दिए। उन्होंने  न सिर्फ शाहरूख खान और आमिर खान पर हमला बोला बल्कि यह तक कह डाला कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बना चुके हैं अब मुसलमान मुक्त भारत बनना चाहिए जिस पर हम काम कर रहे हैं।

साध्वी प्राची ने शाहरुख खान पर बोलते हुए कहा कि दो फ़िल्म फ्लॉप होते ही शाहरुख़ को हिंदुओं की याद आने लगी है। ऐसा ही आमिर खान की आने वाली फिल्म के साथ होना चाहिए। आमिर की फ़िल्म में चूहे ही दंगल करते नजर आएंगे। ये खाते हिंदुस्तान की और गाते हैं पाकिस्तान की।

रुड़की के लंढोरा में कुंअर प्रणव सिंह चैम्पियन के महल पर हुए हमले के बारे में उन्होंने कहा रंगमहल पर जो हमला हुआ है वो एक सोची समझी साजिश है। हिन्दुस्तान को कांग्रेस मुक्त तो हमने कर दिया अब जरूरत है कि मुस्लिम मुक्त भारत बनना चाहिए जिस पर हम काम कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के चेहरे के बारे में उन्होंने कहा अगर भाजपा योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाती है तो भाजपा की 300 सीट आएंगी और उत्तर प्रदेश अत्याचार से मुक्त होगा। मुस्लिम मुक्त उत्तर प्रदेश होगा और उत्तम प्रदेश बन जाएगा।

वर्ल्ड बैंक: विकाशील देशों की श्रेणी से हट अब लो इनकम वाला देश हुआ भारत

0

NewBuzzIndia:

वर्ल्‍ड बैंक ने भारत को लेकर विकासशील देशों का तमगा हटा दिया है। अब भारत लोअर मिडिल इनकम कैटेगरी में गिना जाएगा। भारत नए बंटवारे के बाद जांबिया, घाना, ग्‍वाटेमाला, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और श्रीलंका जैसे देशों की श्रेणी में आ गया है।

सबसे बुरी बात यह है कि ब्रिक्‍स देशों में भारत को छोड़कर चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील अपर मिडिल इनकम श्रेणी में आते हैं। अभी तक लो और मिडिल इनकम वाले देशों को विकासशील और हाई इनकम वाले देशों को विकसित देशों में गिना जाता रहा है। वर्ल्‍ड बैंक ने अर्थव्‍यवस्‍था के बंटवारें की श्रेणियों के नामों में परिर्वतन किया है।

वर्ल्‍ड बैंक के डाटा साइंटिस्‍ट तारिक खोखर ने बताया, “हमारे वर्ल्‍ड डवलपमेंट इंडिकेटर्स पब्लिकेशन में हमने लो और मिडिल इनकम वाले देशों को विकासशील देशों के साथ रखना बंद कर दिया है। विश्‍लेषणात्‍मक उद्देश्‍य से भारत को लोअर मिडिल इनकम अर्थव्‍यवस्‍था में रखा जा रहा है। हमारे सामान्‍य कामकाज में हम विकासशील देश की टर्म को नहीं बदल रहे हैं। लेकिन जब स्‍पेशलाइज्‍ड डाटा देंगे तो देशों की सूक्ष्‍म श्रेणी का प्रयोग करेंगे।”

वर्ल्‍ड बैंक की ओर से कहा गया है कि मलावी और मलेशिया दोनों विकासशील देशों में गिने जाते हैं। लेकिन अर्थव्‍यवस्‍था की दृष्टि से देखें तो मलावी का आंकड़ा 4.25 मिलियन डॉलर है जबकि मलेशिया का 338.1 बिलियन डॉलर है।

नए बंटवारे के बाद अफगानिस्‍तान, नेपाल लो इनकम में आते हैं। रूस और सिंगापुर हाई इनकम नॉन ओईसीडी और अमेरिका हाई इनकम ओईसीडी कैटेगिरी में आता है। नई श्रेणियों को निर्धारण वर्ल्‍ड बैंक ने कई मानकों के आधार पर किया है। इनमें मातृ मृत्‍यु दर, व्‍यापार शुरू करने में लगने वाला समय, टैक्‍स कलेक्‍शन, स्‍टॉक मार्केट, बिजली उत्‍पादन और साफ-सफाई जैसे मानक शामिल हैं।

कफ़न से लिपटे बेटे के लाश को देख कर बोली एसपी की माँ, ‘एक बार तो माँ बोल दे मेरे लाल।’

0

NewBuzzIndia:

जब SSP और सभी आला अफसर अपने एसी बंगले में आराम फरमा रहे थे तब उपद्रवियों से भिड़ने के लिए अकेले निकल पड़े थे SP । उपद्रवियों के हमले में शहीद हुए SP मुकुल द्विवेदी की लाश जब उनके सरकारी आवास पर पहुँची तो परिवार में कोहराम मच गया। जिस तरह से उनकी माँ उनके लाश से लिपट के रो रही थीं उसे देख वह खड़े लोगों ने भी अपने आंसू रोक ना सके।

उठ जा मेरे लाल। देख तेरी मम्मी आ गई है। बस! एक बार तो मम्मी कह दे। रुंधे गले से बस इतना निकला और बेटे की लाश से लिपटकर रोने लगीं शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की मां मनोरमा द्विवेदी। पत्नी और बच्चों का तो रो-रोकर बुरा हाल था। रोते जाते और कहते, अब परिवार की देखभाल कौन करेगा।
एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी मूल रूप से औरेया जिले के रहने वाले थे। इनके परिवार में पिता श्रीलचंद, मां मनोरमा देवी और पत्नी अर्चना देवी हैं। बेटे की मौत की खबर पाकर मां मनोरमा देवी शुक्रवार को मथुरा में उनके सरकारी आवास पर पहुंची। जैसे ही यहां मुकुल द्विवेदी का शव पहुंचा कोहराम मच गया।

मां मनोरमा देवी बेटे के शव से लिपटकर बिलखने लगीं। …बेटा उठ जा। देख तुझे तेरी मम्मी बुला रही है। एक बार सबसे बात तो कर लो। देख सारे परिवार वाले आ गए। मां का हर वाक्य वहां उपस्थित लोगों के हृदय में शूल सा लगा। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि उन्हें सांत्वना दे। मां बिलखती हुई सवाल करती रहीं…पापा को दवा के बारे में कौन पूछेगा। मां से रोज बात कौन करेगा। छोटे-छोटे बच्चे हैं मेरे लाल के कौन रखेगा उनका ख्याल। पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को उनके एक ज्योतिष मित्र ने बताया था कि उनकी गृह दशा ठीक नहीं चल रही है। कोई संकट आ सकता है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराने की सलाह दी गई थी। बताया जाता है कि जाप शुरू भी हो गया था। मगर इससे पहले कि जाप पूरा होता उन पर संकट आ गया