Home Tags IAS officers

Tag: IAS officers

गेस्ट हाउस की जानकारी मांगना IAS को पड़ा भारी, मंत्रालय किया गया अटैच

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर शुरू हो गया है। किसी का विभाग बदला जा रहा है तो किसी को उनके मूल पद से हटा दिया जा रहा है। ऐसे में आईएएस स्वतंत्र कुमार सिंह को भी उनके पद से हटा दिया गया है।

दरअसल स्वतंत्र कुमार सिंह को एक आदेश निकालना भारी पड़ गया और आदेश जारी करने के 24 घंटे के भीतर ही आईएएस स्वतंत्र कुमार सिंह को पद से हटा दिया गया। उन्हें AIGGPA के सीईओ पद से हटाकर मंत्रालय में अटैच कर दिया गया है।

आईएएस स्वतंत्र कुमार सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के गेस्ट हाउस की जानकारी मांगी थी। उन्होंने गेस्ट हाउस में आने जाने वाले लोगों की लिस्ट देने के लिए आदेश निकाला था। आदेश जारी कर स्वतंत्र कुमार सिंह ने गेस्ट हाउस में आने वाले हर व्यक्ति की जानकारी देने को कहा था। आदेश जारी करने के 24 घंटे के भीतर ही स्वतंत्र कुमार सिंह को हटा दिया गया है।

विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। इसी तर्ज पर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त व मध्यप्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक 1997 बैच के आईएएस अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह को खनिज साधन विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया गया है।

प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के ट्रांसफर/अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। वहीं, वर्तमान जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त राघवेंद्र सिंह को खनिज विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव 2000 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल को जनसंपर्क सचिव बनाया गया है। 

ये आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को जारी किए गए हैं। पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत 2001 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत कोठारी को प्रबंधक संचालक, एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड व प्रबंधक संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल तथा पदेन सचिव मध्यप्रदेश शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग बनाया गया है।

दूरदर्शन भोपाल की भर्तीयों में भारी अनियमितताएं, आरटीआई से हुआ खुलासा

0

भोपाल(Bhopal) के दूरदर्शन केंद्र(Dooradarshan Kendra) में प्रादेशिक समाचार एकांश में भ्रष्टाचार और अवैध भर्ती का मामला सामने आया है। जिसमे प्रसार भारती के नियमों को किनारे पर रख वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए कर्मचारीयों की अवैध नियुक्ति में लिप्त पाये गए हैं।

आरटीआई(RTI) से मिली जानकारी के अनुसार दूरदर्शन भोपाल द्वारा 23 जनवरी 2014 को प्रसार भारती के निगरानी में 8 संविदा पदों की घोषणा की गई थी। जिसमें एंकर कम संवाददाता ग्रेड- III, संवाददाता, कॉपी एडिटर , ट्रेनी पैकेजिंग लेवल- I, वीडियो पोस्ट-प्रोडक्शन असिस्टेंट ग्रेड- II, ब्रॉडकास्ट एग्जीक्यूटिव ग्रेड- II, जूनियर असाइनमेंट कोऑर्डिनेटर और लाइब्रेरी असिस्टेंट शामिल थे ।

आरटीआई से हुआ भ्रटाचार का खुलासा

आरटीआई से मिली जानकारी से पता चलता है कि प्रसार भारती द्वारा घोषित अंतिम परिणाम में शौकत खान नाम के व्यक्ति का चयन लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद पर हुआ था। शौकत खान ने व्यक्तिगत कारणों से कार्यालय ज्वाइन नहीं किया और उसी के साथ मो. इजराइल खान नाम के एक अन्य व्यक्ति को उस रिक्त पद पर बिना प्रक्रीया का पालन किए फर्जी तरीके से नियुक्त कर दिया गया।

यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के 6 महीने बाद (04/09/2014) बिना किसी आधिकारिक अधिसूचना के प्रसार भारती के भर्ती नियमों को ताक पर रख कर की गई है। आरटीआई से यह भी पाया गया कि मो. इजराइल खान की नियुक्ति सितंबर 2014 में हुई थी जिस दौरान भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कुमार जैन प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र भोपाल के निदेशक पद पर नियुक्त थे।

मध्यप्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादले किए, सलीना सिंह को उच्च शिक्षा विभाग दिया

0

राज्‍य शासन ने गुरुवार को 11 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जबकि एक आईएएस अफसर को अतिरिक्त प्रभार दिया है, वहीं दो अफसरों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

अपर मुख्‍य सचिव सलीना सिंह को उच्‍च शिक्षा विभाग, प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल को श्रम एवं तकनीकी शिक्षा, एसएन मिश्रा को अनुसूचित जाति कल्‍याण विभाग का प्रमुख सचिव, संजय शुक्‍ला को पीएचई एवं जल निगम का प्रमुख सचिव बनाया है। हरिरंजन राव को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं सह-आयुक्त एवं प्रबंध संचालक पर्यटन विकास बोर्ड बनाया गया है। दीपाली रस्‍तोगी को प्रमुख सचिव एवं आयुक्‍त आदिवासी कल्‍याण, संजय दुबे को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं आवास की जिम्मेदारी दी गई है।

नर्मदांचल संभाग के संभागायुक्त उमाकांत उमराव को ग्रामीण सड़क विकास का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। ये प्रभार अब तक अपर मुख्य सचिव गौरी सिंह के पास था। उमाकांत उमराव के स्थान पर रवीन्द्र मिश्रा को नर्मदांचल संभाग का संभागायुक्त बनाया गया है।

सलीना सिंह को उच्च शिक्षा विभाग देने के बाद ग्रामीण विकास और कुटीर के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को इन विभागों के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। संजय गोयल को वर्तमान कार्य के साथ एमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया है।