Home Tags Indian National Congress

Tag: Indian National Congress

किसान बिल के विरोध में कई किसानों ने दी अपने प्राणों की आहुति- विवेक त्रिपाठी

0

मध्यप्रदेश युवा कांग्रस के मीडिया प्रभारी विवेक त्रिपाठी लगातार केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल का विरोद कर रहे है। आज उसी श्रंखला में भोपाल युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रोहित राजोरिया ने आज रातिबड में किसानों के समर्थन में मोदी सरकार द्वारा देश के अन्नदाता के ऊपर थोपे जा रहे कृषि बिल का विरोध किया। अध्यक्ष का कहना है कि जिन किसानों के समर्थन मे आज वह खड़े है उनमे से कुछ किसानों ने संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी ।

किसानों को श्रद्धांजलि दी गयी

ग्रामीण अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब भी नही जाग रही है । ऐसी सरकार को जगाने के लिए और शहीद किसानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए मध्यप्रदेश के प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित देते हुए मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करवाई गई।

युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष रोहित राजोरिया एवं नरेंद्र यादव ने इस श्रद्धांजलि सभा को आयोजित किया। इसमे मुख्यरूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री शेष नारयण ओझा,मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी , प्रदेश महासचिव अभिषेक परमार,सचिव अनिल मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष दशरथ राजपूत,देवांश तोमर ,नरेंद्र बघेल राहुल मंडलोई ,राहुल राजपूत ,आकाश जागीरदार ,और समस्त पदाधिकारी और किसान भाइयों ने उपस्थित होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रोबर्ट वाड्रा ने दिए राजनीति में आने के संकेत, राहुल- प्रियंका और सरकार पर की बात

0

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने आज राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बेनामी संपत्ति के मामले में लगातार दो दिन पूछताछ किए जाने के बाद उन्होने यह बयान दिया है।

मीडिया से बात करते हुए वाड्रा ने कहा कि राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। राजनीति में न होने के बावजूद वह सियासी लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि सरकार जब भी मुश्किल में होती है, वह पंचिंग बैग की तरह मेरा इस्तेमाल किया जाता है।

वाड्रा ने आगे कहा कि अब मुझे लगता है कि मैंने लंबे समय तक बाहर से लड़ाई लड़ी है। मैंने खुद को समझाया, लेकिन लगातार वे मुझे परेशान करते रहे। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि मैं राजनीति में नहीं हूं। मैं हमेशा राजनीति से दूर रहा।
रॉबर्ट वाड्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को गुरुवार को दिए इंटरव्यू में ये बातें कही हैं।
बता दें कि वाड्रा ने लोकसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी के लिए रायबरेली और राहुल गांधी के लिए अमेठी में प्रचार किया था।

गांधी परिवार पर बात करते हुए उन्होने कहा कि, गांधी परिवार के लोगों ने देश के लिए जान दी है। मैं ऐसे परिवार से हूं, जो कई पीढ़ियों से इस देश की सेवा करता आया है। इस परिवार के लोगों ने देश के लिए जान दी है। मैंने उन्हें देखा है, उनसे सीखा है, मुझे लगता है कि मुझे इसी ताकत के साथ लड़ने के लिए संसद में जाना होगा।

सही समय आने पर लूंगा चुनाव लड़ने का फैसला
वाड्रा ने चुनाव लड़ने पर कहा कि मैं एक ऐसी जगह देखूंगा, जहां के लोग मुझे वोट देंगे और मैं उन लोगों की जिंदगी में फर्क ला सकता हूं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसमें परिवार की रजामंदी भी जरूरी होगी। पूरा परिवार, खास तौर से प्रियंका हमेशा मेरे फैसलों का सपोर्ट करती हैं। मैं पूरे परिवार के बारे में बात कर रहा हूं। जब वे इसके लिए हां कह देंगे, तो मैं राजनीति में आ सकता हूं।

असल मुद्दों से भटकाना चाहती है सरकार
मैं राजनीतिक परिवार का हिस्सा हूं और इसलिए दूसरी पार्टियों से निपटना होगा। वे भी मेरे बारे में बात करते हैं। देश के लोग और मीडिया भी हमारा पक्ष जानना चाहते हैं। सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मुझे जरिया बना रही है। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना फैला हुआ है। किसानों के मुद्दे हैं। वे प्रदर्शन कर रहे हैं। खुदकुशी कर रहे हैं। ऐसे माहौल में सरकार सोचती है कि किसी एजेंसी को पूछताछ के लिए भेजना चाहिए। वे मुझसे वही सवाल पूछते हैं, जिनके मैं पहले जवाब दे चुका हूं।’


राहुल में नेतृत्व क्षमता

राहुल गांधी के पास कांग्रेस का नेतृत्व करने की क्षमता है। हालांकि, यह पार्टी को तय करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां हर किसी का अपना मत है। अगर पार्टी को लगता है कि उनमें संभावना है तो वे उन्हें अध्यक्ष चुन लेंगे। प्रियंका अपना काम ईमानदारी से कर रही हैं। देश के लोग चाहते हैं कि वे नेशनल लेवल पर ज्यादा एक्टिव रहें। उन्हें खुद को साबित करने के लिए और वक्त दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के बंगले पर दिया धरना

0

भोपाल: रतलाम से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले के बाहर धरना दिया। सोमवार शाम करीब 5 बजे अपनी ही पार्टी के विधायक से नाराज रतलाम कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के बंगले के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

नाराज कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी बात अपने पार्टी प्रमुख को बताने आये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाये गए नियम कानून और सिस्टेम का पालन नही किया जा रहा हूं। ऐसे में प्रदेश में पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा और इतना ही नही बल्कि अन्य जगहों से आये छोटी एवं क्षेत्रीय पार्टी प्रदेश में अपने आप स्थापित कर लेंगी।

कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के रतलाम के आलोट से विधायक मनोज चावला के कार्य प्रणाली से नाराज चल रहे हैं और यही कारण है कि उनका आक्रोश पीसीसी चीफ के बंगले तक पहुच गया। रतलाम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह आरोप है कि  विधायक अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे है।

पार्टी संगठन बिना किसी जांच के विधायक की शिकायत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही कर रही है।

निष्काषित जिला कार्यवाहक कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह का कहना है कि पार्टी उनके कार्य को समझ नही रही है। जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उनकी तारीफ करते हैं परंतु प्रदेश में उनके कार्यों को सराहा नही जा रहा है।

हाथरस जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने धक्कामुक्की कर किया गिरफ्तार

0
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

यूपी में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे काग्रेस नेता राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी और पुलिस कर्मियों के बीच बहस और झूमाधटकी भी हुई।
पुलिस से सावल करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ”किस धारा में मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है। अकेला जाना धारा 144 का उल्लंघन कैसे है।” राहुल गांधी की इस दलील पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले राहुल गांधी को रोकने के लिए पुलिस कर्मी ने धक्का दिया। राहुल नीचे गिर गए। इस दौरान राहुल गांधी एबीपी न्यूज़ से बात कर रहे थे। घटना पर एबीपी न्यूज़ के संवाददाता ने राहुल गांधी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि थोड़ा सा धक्का लगा, कोई बात नहीं है। कभी-कभी ऐसा होता है। मैं दलित परिवार से मिलना चाहता हूं।

राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा, ”इस घटना के बाद राहुल गांधी ने कहा, ”दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!”

बता दें कि उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने के लिए करीब एक बजे राहुल गांधी अपने आवास से निकले। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। उन्हें नोएडा में डीएनडी पर रोकने की कोशिश की गई। काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिये निकल गये।

आगे कुछ दूर चलने के बाद यूपी पुलिस ने फिर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने धक्कामुक्की की। राहुल नीचे गिर गए। राहुल को चोट भी लगी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाड़ी में बैठाकर पुलिस लेकर चली गई। वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फूट गया।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका और राहुल हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे। रास्ते में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने उनके काफिले को परी चौक इलाके में रोक लिया।

इस बीच, राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल और प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये जो भाई—बहन दिल्ली से चले हैं, उन्हें राजस्थान जाना चाहिये था। जहां भी ऐसी घटना होती है, वह जघन्य अपराध होता है। राजस्थान में भी वारदात हुई थी, मगर कांग्रेस हाथरस की घटना पर गंदी राजनीति कर रही है।’

उधर, हाथरस जिलाधिकारी पी।के। लक्षकार ने बताया कि जिले में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है, जो आगामी 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गयी हैं।

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।

इस घटना को लेकर देश भर में जगह—जगह प्रदर्शन किये गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन करके इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिये विशेष जांच दल गठित किया है।

राजस्थान: अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को विधानसभा में मिला विश्वासमत

0
Ashok Gehlot Victory
Ashok Gehlot Victory

लगभग 1 महीने चले राजनैतिक ड्रामे के बाद आज हुई हुए विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा के अंदर बहुत साबित ककरते हुए विश्वास मत हासिल कर लिया है।

sachin pilot talking to media
पहले मैं सरकार का हिस्सा था लेकिन अब मैं नहीं हूं। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कोई कहां बैठता है, लेकिन लोगों के दिल और दिमाग में क्या है। जहाँ तक बैठने के पैटर्न पर विचार किया जाता है, यह स्पीकर और पार्टी द्वारा तय किया जाता है और मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता: सचिन पायलट

हो गई सुलह, राष्ट्रीय स्तर पर सचिन पायलट को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

0
FB IMG 1597068748138
FB IMG 1597068748138

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और हाल ही में पार्टी से बागी हुए सचिन पायलट की आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से हुई मुलाकात के बाद घर वापसी की राह दिख रही है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, मुलाकात में सचिन पायलट को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी है।

हालांकि कुछ समय बाद सचिन एक बार फिर राजस्थान में सक्रिय हो सकेंगे। आज हुई मुलाकात के बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के ऊपर से खतरा फिलहाल टल चुका है।

हालांकि अभी तक इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा पार्टी की तरफ से नही की गई है।

वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सकचिन पायलट खेमे के विधायक भावन शर्मा ने भी आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है।

राजस्थान में चल रहे राजनैतिक खरीद-फरोख्त के तमाशे को बंद करे प्रधानमंत्री मोदी: गहलोत

0
ashok gehlot
ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री प्रदेश में चल रही राजनैतिक उठापठक को लेकर लगातार केंद्र सरकार और बीजेपी नेतृत्व पर हमला बोल रहे है। इसी सिलसिले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज फिर मीडिया से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है।

अशोक गहलोत ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को राजस्थान में चल रही विधायकों की खरीद फरोख्त को बंद करना चाहिए। इस तमाशे को जल्द से जल्द बंद करना चाहिए। यहां विधायकों की खरीद दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। यह सब क्या तमाशा है ?

गजेंद्र सिंह शेखावत दें इस्तीफा: गहलोत

प्रधानमंत्री मोदी के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला बोलते हुए कहा कि संजीविनी कोऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में उनका नाम आया है। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

यूपी में फैला जंगलराज, पता नही सरकार कब तक सोएगी: प्रियंका गांधी

0

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जिंदा करने में लगी पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में बड़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि उप्र में जंगलराज फैलता जा रहा है और क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है।

बुलंदशहर की एक घटना का जिक्र करते हुए प्रियंका ने लिखा कि बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली। कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?

रफेल पर बोली कांग्रेस, बीजेपी ने देश नही बल्की जेब की सुरक्षा के लिए किया समझौता, जांच में सामने आएगा सच

0
jaiveer shergil congress
jaiveer shergil congress

कांग्रेस ने आज एक बार फिर ऑपरेशन वेस्ट एंड का जिक्र करते हुए राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। पार्टी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, “जिस तरीक़े से वेस्ट एंड मामले मे कोर्ट के ज़रिए सत्य देश के सामने आया है वैसे ही जिस दिन राफ़ेल मामले की जांच होगी तो पूरा देश इसका भी सच जान जाएगा। जयवीर ने आगे कहा कि बीजेपी ने यह समझौता देश सुरक्षा के लिए नही, बल्कि जेब की सुरक्षा के लिए किया है। “

शेरगिल ने आगे कहा कि इस देश के रक्षा समझौतों पर सरकार को पारदर्शिता बरतते हुए कानून का पालन करना चाहिए था। ऑपरेशन ‘वेस्ट एंड’ ने भाजपा के भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश कर दिया है। रक्षा समझौतों के लिए वह दिन एक काला दिवस था इस ऑपरेशन से दो बड़े खुलासे हुए थे।

एबीपी न्यूज के अनुसार कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आगे कहा, “बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण अपने ही दफ्तर में रिश्वत लेते कैमरे पर पकड़े गए थे। रिश्वत ली गई थी HHTI के ठेके लिए, UK की कंपनी से वादा किया गया था कि बीजेपी सरकार से HHTI का ठेका आपको दिलवाया जाएगा। इसे ऑपरेशन ‘वेस्टएंड’ जजमेंट-1 नाम दिया गया। अब ऑपरेशन ‘वेस्टएंड’ जजमेंट-2 आया है। जहां जया जेटली और उनके साथियों को रक्षा मंत्री के घर पर बैठकर रिश्वत लेने और आप पैसा लाओ सरकार से डील हम करवाएंगे के चक्कर में सज़ा हुई जिससे यह साफ़ होता है कि रक्षा सौदों मे बीजेपी की क्या भूमिका रही है।”

बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर आपत्ती जताने वालों पर सीएम गहलोत का पलटवार

0
ashok gehlot
ashok gehlot

6 बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर आपत्ती जताने वालों पर सीएम गहलोत ने पलटवार किया है। ट्विटर के माध्यम से गहलोत ने कहा कि, गोवा में BJP ने कांग्रेस के 15 में से 10 MLAs दो तिहाई के आधार पर ले लिए। TDP के 4 के 4 MPs का राज्यसभा के अंदर BJP में मर्जर हो गया। राजस्थान में BSP के 6 के 6 MLAs पूरी पार्टी कांग्रेस के अंदर मर्जर कर गयी है। जब BJP मर्जर करवा रही है तो यहां मर्जर गलत कैसे है? इसको क्या कहोगे?

बता दें कि राजस्थान के 6 बसपा विधायकों ने 9 महीने पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद अब बसपा और बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं।