6 बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर आपत्ती जताने वालों पर सीएम गहलोत ने पलटवार किया है। ट्विटर के माध्यम से गहलोत ने कहा कि, गोवा में BJP ने कांग्रेस के 15 में से 10 MLAs दो तिहाई के आधार पर ले लिए। TDP के 4 के 4 MPs का राज्यसभा के अंदर BJP में मर्जर हो गया। राजस्थान में BSP के 6 के 6 MLAs पूरी पार्टी कांग्रेस के अंदर मर्जर कर गयी है। जब BJP मर्जर करवा रही है तो यहां मर्जर गलत कैसे है? इसको क्या कहोगे?
बता दें कि राजस्थान के 6 बसपा विधायकों ने 9 महीने पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद अब बसपा और बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं।
