Home Tags Rajasthan

Tag: Rajasthan

Here you can get all news related to politics and all other sectors. Newbuzzindia

गहलोत-पायलट की खड़गे-राहुल के साथ 4 घंटे लंबी बैठक, साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे के नई दिल्ली स्थित आवास में हुई महत्वपूर्ण बैठक में एकजुटता दिखाते हुए  साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। 

यह लंबी अवधि के बाद पहली बार था जब गहलोत और पायलट एक-दूसरे के सामने इलती लंबी मीटिंग में एक साथ शामिल हुए। यह महत्वपूर्ण बैठक चार घंटे से अधिक चली और इसमें अशोक गहलोत, सचिन पायलट, मल्लिकार्जुन खर्गे, राहुल गांधी, एआईसीसी के महासचिव केसी वेनुगोपाल और राजस्थान के पार्टी नेता जितेन्द्र सिंह मौजूद थे।

“हमने तय किया है कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। निश्चित रूप से, हम राजस्थान में चुनाव जीतेंगे। अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने इस प्रस्ताव के साथ एकमत हो गए हैं,” बैठक के बाद केसी वेनुगोपाल ने कहा।

बता दें कि पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने पार्टी की चेतावनी के खिलाफ जाते हुए गहलोत के खिलाफ एक दिन के अनशन किया था। 

100 दिन पूरे होने पर #BharatJodo कंसर्ट, सुनिधि चौहान करेंगी परफॉर्म, जानें अन्य जानकारी

0

राजस्थान से गुजर रही कांग्रेस की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा अपनी पूरी रफ्तार के साथ जारी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी इस अभियान का कल 16 दिसंबर को 100 दिन पूरा हो जाएगा। इस ऐतिहासिक मौके पर 16 दिसंबर की शाम को जयपुर में भारत जोड़ो कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान शामिल होंगी। इससे पहले शाम में राहुल गांधी जयपुर में कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

गुरुवार सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि आज भारत जोड़ो यात्रा का 99वां दिन है। कल यानी कि 16 दिसंबर को यात्रा का 100 दिन पूरा होगा। इस दिन शाम के 4 बजे जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय में राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और शाम 7.30 बजे जयपुर के ही अल्बर्ट हॉल में भारत जोड़ो कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुनिधि चौहान मुख्य गायिका होंगी। 16 तारीख को शाम में पदयात्रा नहीं होगी। सुबह के सत्र में ही यात्री 6 बजे से 11 बजे तक 23 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे

इससे पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह दौसा जिले के गोलिया गांव से शुरु हुई। सुबह में कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग यात्रा के स्वागत के लिए मौजूद थे। सुबह के सत्र में पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मुख्य रूप से तीन समूहों से बातचीत की। पहला राइट टू हेल्थ के लिए काम कर रहा डॉक्टर्स का एक समूह था। इन लोगों ने गहलोत सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विकेंद्रीकरण को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। इनका कहना था कि स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की जाए।

मध्यप्रदेश से अब इन राज्यों के लिए परिवहन सेवा स्थगित

0

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार ने चार राज्यों के बीच स्थगित की गई परिवहन सेवा की अवधि को एक बार फिर बढ़ा दिया है।

बता दे कि परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच स्थगित की गई बस परिवहन सेवा की तारीख को आगे बढ़ाते हुए 23 मई कर दिया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 7,571 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 10 दिन में 18% से घटकर 11% पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 5 जिले दतिया, भिंड, मुरैना, अशोकनगर और गुना में 50-50 से भी कम केस दर्ज किए गए।

मध्यप्रदेश से अब इन राज्यों के लिए परिवहन सेवाएं हुई स्थगित

0

मध्य प्रदेश सरकार ने उत्तरप्रदेश के बाद अब तीन अन्य राज्यों के लिए बस सेवाएं बंद कर दी है। यह बस सेवाएं 15 मई तक स्थगित रहेगी। परिवहन विभाग ने इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल आदेश के तहत महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की ओर जाने और आने वाली बसों का संचालन पूर्ण रूप से 15 मई तक स्थगित रहेगा।

बता दे कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12000 के नीचे आया है। प्रदेश में आज 11,708  पॉजीटिव मरीज मिले, वहीं 4815 स्वस्थ हुए। जबकि 84 लोगों की मौत हुए।

राजस्थान में 3 मई तक लगा लॉकडाउन लागू, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

0

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए 19 अप्रैल से 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। सरकार ने इस लॉकडाउन को ‘जन अनुशासन पखवाड़ा’ नाम दिया है।

चालू रहेगी जरूरी सेवाए

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अत्यावश्यक चीजों में आने वाली चीजों को हमेशा की तरह छूट मिलेगी।

इस कारण करना पड़ा 14 दिन बन्द

राजस्थान में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है सरकार के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। सरकार चाहती है कि संक्रमण की इस चैन को लॉकडाउन के माध्यम से तोड़ दिया जाए जिससे स्थिति अभी जहाँ है वही खत्म हो जाये।

19 अप्रैल से 03 मई तक लॉकडाउन लगाने का उद्देश्य सिर्फ लोगों की सुरक्षा करना है। इस दौरान, जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बाजार, मॉल, सिनेमाघर और रेस्तरां बंद रहेंगे।होम डिलीवरी के लिए छूट रहेगी। मजदूरों का पलायन रोकने में लिए कंस्ट्रक्शन वर्क जारी रहेगा। इंडस्ट्रीज को भी लाकडाउन से छूट दी गई है।

आपको बता दें कि रविवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने राजस्थान में लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया था। जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

राजस्थान: अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को विधानसभा में मिला विश्वासमत

0
Ashok Gehlot Victory
Ashok Gehlot Victory

लगभग 1 महीने चले राजनैतिक ड्रामे के बाद आज हुई हुए विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा के अंदर बहुत साबित ककरते हुए विश्वास मत हासिल कर लिया है।

sachin pilot talking to media
पहले मैं सरकार का हिस्सा था लेकिन अब मैं नहीं हूं। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कोई कहां बैठता है, लेकिन लोगों के दिल और दिमाग में क्या है। जहाँ तक बैठने के पैटर्न पर विचार किया जाता है, यह स्पीकर और पार्टी द्वारा तय किया जाता है और मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता: सचिन पायलट

हो गई सुलह, राष्ट्रीय स्तर पर सचिन पायलट को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

0
FB IMG 1597068748138
FB IMG 1597068748138

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और हाल ही में पार्टी से बागी हुए सचिन पायलट की आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से हुई मुलाकात के बाद घर वापसी की राह दिख रही है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, मुलाकात में सचिन पायलट को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी है।

हालांकि कुछ समय बाद सचिन एक बार फिर राजस्थान में सक्रिय हो सकेंगे। आज हुई मुलाकात के बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के ऊपर से खतरा फिलहाल टल चुका है।

हालांकि अभी तक इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा पार्टी की तरफ से नही की गई है।

वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सकचिन पायलट खेमे के विधायक भावन शर्मा ने भी आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है।

दिल्ली में राहुल और प्रियंका से हुई सचिन पायलट की मुलाकात, टल सकता है सरकार पर से खतरा

0
rahul gandhi with sachin pilot
rahul gandhi with sachin pilot

आज सुबह से ही राजस्थान में सियासी हलचल तेज है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट कुछ अन्य बागी विधायकों के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात करने वाले हैं।

मीडिया में जारी खबरों के अनुसार इस मुलाकात में पायलट और पार्टी के बीच उपजी कड़वाहट को मिटाने की कोशिश की जाएगी। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले एनसीआर में प्रियंका गांधी और सचिन पायलट के बीच मुलाकात हुई थी। जिसके बाद यह तय हो पाया है। प्रियंका और सचिन की मुलाकात के बाद कई स्तरों पर बातचीत भी हो चुकी है।

ताजा घटनाक्रम विधानसभा सत्र बुलाए जाने के पांच दिन पहले हुआ है। जहां अशोक गहलोत अपना बहुमत साबित करने का दावा कर रहे हैं और अपने विरोधियों पर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार गिराने के प्रयास का आरोप लगाया था।


वहीं इस जानकारी के उलट पायलट खेमा अपनी पुरानी बात पर अड़ा हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस की कामयाबी के दावे को खारिज करते हुए पायलट खेमे का कहना है कि हमारा मुख्य मुद्दा अभी भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पद से हटाना ही है।

राजस्थान में चल रहे राजनैतिक खरीद-फरोख्त के तमाशे को बंद करे प्रधानमंत्री मोदी: गहलोत

0
ashok gehlot
ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री प्रदेश में चल रही राजनैतिक उठापठक को लेकर लगातार केंद्र सरकार और बीजेपी नेतृत्व पर हमला बोल रहे है। इसी सिलसिले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज फिर मीडिया से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है।

अशोक गहलोत ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को राजस्थान में चल रही विधायकों की खरीद फरोख्त को बंद करना चाहिए। इस तमाशे को जल्द से जल्द बंद करना चाहिए। यहां विधायकों की खरीद दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। यह सब क्या तमाशा है ?

गजेंद्र सिंह शेखावत दें इस्तीफा: गहलोत

प्रधानमंत्री मोदी के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला बोलते हुए कहा कि संजीविनी कोऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में उनका नाम आया है। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर आपत्ती जताने वालों पर सीएम गहलोत का पलटवार

0
ashok gehlot
ashok gehlot

6 बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर आपत्ती जताने वालों पर सीएम गहलोत ने पलटवार किया है। ट्विटर के माध्यम से गहलोत ने कहा कि, गोवा में BJP ने कांग्रेस के 15 में से 10 MLAs दो तिहाई के आधार पर ले लिए। TDP के 4 के 4 MPs का राज्यसभा के अंदर BJP में मर्जर हो गया। राजस्थान में BSP के 6 के 6 MLAs पूरी पार्टी कांग्रेस के अंदर मर्जर कर गयी है। जब BJP मर्जर करवा रही है तो यहां मर्जर गलत कैसे है? इसको क्या कहोगे?

बता दें कि राजस्थान के 6 बसपा विधायकों ने 9 महीने पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद अब बसपा और बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं।