Here you can get all news related to politics and all other sectors. Newbuzzindia
Tag: Rajasthan
सावधान ! अब तम्बाकु खाने वाले को नही मिलेगी सरकारी नौकरी
#Newbuzzindia/सुमेरपुर । जी हाँ ! अब यदि आपको सरकारी नौकरी करना है तो अपनी आदतों में आपको बदलाव करना होगा। अपने शौक को भी बदलना या भूलना पड़ेगा।
राजस्थान सरकार जल्द ही ऐसे नियम लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत यदि आप तम्बाकू, गुटका इत्यादि का सेवन करते है तो आप नौकरी के लिए अपात्र घोषित कर दिए जाओगे।
इस फैसले के अंतर्गत सबसे पहले डॉक्टरों से सपथ पत्र लिया जाएगा। वहीं सरकार ने ये कदम तम्बाकू व् नशा मुक्ति को लेकर उठाया है।
NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]
कांग्रेस के बुरे दिन हुए शुरू, फिर मिला झटका, राजस्थान प्रभारी गुरुदास कामत ने दिया इस्तीफा
#newbuzzindia/जयपुर । एक ऐसा समय था जब कांग्रेस देश की सबसे मजबूत और दमदार पार्टी हुआ करती थी। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से मानो कांग्रेस की जड़े ही हिल गयी हो। एक के बाद एक कांग्रेस को झटके लगते रहे, और लगातार कांग्रेस कमजोर पड़ती रही।
एक नया झटका हाल ही में कांग्रेस को लगा है, जिसने कांग्रेस को अंदर तक झकझोर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के प्रभारी गुरुदास कामत ने अपने राजनैतिक जीवन से त्यागपत्र दे दिया है।
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]
आपको बता दे कि, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस को छत्तीसगड़ में मुह की खानी पड़ी थी, वहां के सबसे दमदार नेता ने कांग्रेस से पल्ला झाड़ा था, तो उसी के बाद इस घटना से कांग्रेस पूरी तरह हिल चुकी है।
गुरुदास कामत, 44 साल से कांग्रेस में बने हुए थे, 10 पहले ही उन्होंने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और इस्तीफा सौपा था, पर इस्तीफे पर कार्रवाई न होने से श्री कामत ने सन्यास की घोषणा कर दी।
वहीं इस मुद्दे पर ये भी कयास लगाए जा रहे है कि, कामत कांग्रेस से इसलिए भी पीछा छुड़ा रहे है कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौपी जायेगी या कांग्रेस की बढ़ती कमजोरी भी एक कारन हो सकती है।
“भाजपा ने अच्छे दिन नही बल्कि विकास को ठप्प करने का काम किया है”- भगोरा
“भाजपा ने अपने कार्यकाल में जनता को अच्छे दिन नही बल्कि पिछली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास के कार्यों को ठप्प करने का कार्य किया है।” यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बांसवाड़ा डूंगरपुर के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने अपने निवास स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कही।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भगोरा ने भाजपा पर एक के बाद एक तीर छोड़े। भगोरा ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं की मन की बात सुनने आये भाजपा मंत्रियो के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा सरकार की पोल खोल कर रख दी है।
वहीँ भगोरा ने राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारियों ने कांग्रेस के 50 वर्ष और भाजपा के ढाई वर्ष के कार्यकाल पर खुली बहस की चुनौती को स्वीकारते हुए कहा की वे कटारिया से बहस के लिए पूरी तरह तैयार है।
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]
कार्यकर्ताओं की लगन से कांग्रेस फिर आएगी सत्ता में- डॉ. करणसिंह यादव
Newbuzzindia: “यदि कांग्रेस एकजुटता और लगन से कार्य करती है और इसमें कार्यकर्ता पूरी तरह सहभागिता निभाते है तो एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में वापिस आएगी।” यह बात राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. करणसिंह यादव ने नवगठित जिलाकार्यकारिणी के शुभारम्भ और शपथ ग्रहण समारोह में अलवर में कही।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को खरी खरी सुनाई और कहा कि, यदि कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है तो सभी को स्वयं के काम पर ध्यान देना होगा न कि दूसरे के।
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]
इस बैठक में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे, जिनमे जुबेर खाँ, जीआर खटाणा, सकुंतला रावत सहित अनेक दिग्गज लोग मौजूद थे।
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आया भाजपा के 2 मुख्यमंत्रियों का नाम !
Newbuzzindia: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मोदी सरकार ने वसुंधरा राजे के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया, जबकि कैग की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीद कर जनता के 1.14 करोड़ रुपए का नुकसान किया था।
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से सवाल किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कंपनी पर लगे बैन को मोदी सरकार ने हटा दिया। अपने सवालों में कांग्रेस ने बीजेपी के दो मुख्यमंत्रियों वसुंधरा राजे और रमन सिंह पर भी आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मोदी सरकार ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया, जबकि कैग की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीद कर जनता के 1.14 करोड़ रुपए का नुकसान किया था।
दरअसल राज्य सरकार ने वीआईपी के लिए करीब 20 करोड़ की लागत में हेलिकॉप्टर खरीदा था। यह राजे सरकार के पिछले कार्यकाल का मामला है, तब 2005 में यह सौदा हुआ था।
अब यह सौदा रक्षा मंत्रालय की जांच के घेरे में है। राज्य सरकार को लिखे पत्र में रक्षा मंत्रालय की ओर से अगस्ता ई-190 पावर हेलिकॉप्टर की खरीद संबंधी दस्तावेज मांगे गए थे। 31 मार्च 2008 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कैग की रिपोर्ट में इस सौदे को लेकर कई अनियमितताओं का जिक्र किया गया था।
उसके अनुमान के मुताबिक इससे खजाने को करीब 1.14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। सीबीआई अगस्ता वेस्टलैंड से वीवीआईपी हेलिकॉप्टर खरीद के 3,600 करोड़ के मामले में आर्थिक अनियमितताओं की जांच कर रही है।
राजे सरकार ने करीब 20 करोड़ रुपए में यह हेलिकॉप्टर खरीदा था, जो मुख्यत: मुख्यमंत्री, राज्यपाल जैसे वीआईपी के दौरों के लिए था, लेकिन यह हेलिकॉप्टर सजावटी हाथी ही साबित हुआ क्योंकि प्रशिक्षित पायलट के अभाव में यह खड़ा रहा एवं पहली बार 2007 में ही उड़ा।
राज्य सरकार ने इसके लिए कंपनी से अनुबंध किया था, जबकि देश में उस श्रेणी के हेलिकॉप्टर के लिए कोई प्रशिक्षित पायलट नहीं था। इस तरह जहां हेलिकॉप्टर की खरीद एवं रखरखाव पर काफी पैसा खर्च किया गया, वहीं पायलट न होने से दूसरे हेलिकॉप्टरों पर भी काफी खर्चा हुआ। कैग की रिपोर्ट में बताया गया है कि हेलिकॉप्टर 29 जुलाई 2005 में दिल्ली पहुंचा और 22 सितंबर 2005 को जयपुर आया।
इसका कोई उपयोग नहीं हुआ, क्योंकि उड़ान के लिए आवश्यक प्रशिक्षण जनवरी 2006 में सिर्फ एक पायलट को दिया गया। जबकि अनुबंध की शर्तों के अनुसार फर्म को दो पायलट को प्रशिक्षण देना था। इसके अलावा एक अतिरिक्त पायलट को प्रशिक्षण एवं तीन हफ्तों के लिए दो टेक्नीशियन को मैंटेेनेंस ट्रेनिंग देनी थी।
NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]