Home Tags Isis

Tag: isis

ISIS Claims Responsibility of Sri Lanka Church Blast

0

The terrorist organization, ISIS, claims full responsibility for the attack on the church in Batticaloa, Sri Lanka on Easter Sunday. A statement on ISIS’s official al-Amaq news agency made the claim on the encrypted messaging app Telegram. It says that the suicide bombers were “fighters of the Islamic State”. Sri Lanka had earlier named the local Islamist group, National Thowheeth Jama’ath, as the chief suspect, for the barbaric act that has killed over 300 and injured more than 500 people.

The statement came after an unconfirmed video posted on social media earlier by an affiliated group suggested that the ISIS was behind the Easter horror. The video showed photos of three of the alleged suicide bombers. In a later statement, the terrorist group released photos of eight people who it said were behind the “blessed attack” that targeted Christians during their “blasphemous holiday,” referring to Easter. Seven of them had their faces covered and three of them held knives. The one man who displayed his bearded face also appeared to carry an assault rifle. The authenticity of the image could not be independently verified.

US intelligence sources had earlier said the attacks bore some of the hallmarks of the ISIS. International experts had said, even if a Sri Lankan group had carried out the attacks, it was likely that the ISIS was involved given the level of sophistication of the apparently coordinated bombings.

The powerful blasts – six in quick succession on Easter morning and then two more hours later – left the island nation grieving. Dozens of other foreigners, including 8 Indians, are believed to be among those dead.

Suspected Terrorist Busted in Mumbai by Maharashtra Anti-Terrorism Squad

0

Just after the nation celebrated Republic Day, another suspected terrorist, which might have links to ISIS, is arrested in Mumbai. The arrest was done from Mumbra suburb near Thane on Saturday. He was brought to Aurangabad court for a trial.

Image Source: Times Now

ATS is on an arresting-spree. On Wednesday last week, they arrested seven people and detained a minor for allegedly planning and plotting to carry out a chemical attack within the country. On 22nd January, ATS captured nine people from Mumbra and Aurangabad on suspicion of having ties with ISIS terrorist group.

The suspect is an MBA graduate named Talha alias Abu Bakar Hanif Potrik. He lives in Shil-Daighar in Mumbra. Police seized laptops, hard disks, tablets, pen drives and router from the accused.

ATS police in hindi

The ATS had asked for the police custody till February 14 but the court has sanctioned the closure till February 5.

बांग्लादेश हमले पर बोली शेख हसीना- ‘ये कैसे मुसलमान, रमज़ान के पाक महीने में ले ली मासूमों की जान।’

1

NewBuzzIndia:

बांग्लादेश क प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका के होले अर्टिसन बेकरी में हुए हमले की निंदा की और आतंकियों पर सीधा हमला करते हुए कहा, ‘ये किस तरह के मुसलमान हैं, जिन्होंने लोगों को मारने के लिए अज़ान को भी अनसुना कर दिया। रमज़ान के महीने में ये बेगुनाहों की जाने ले रहे हैं।’ प्रधानमंत्री हसीना ने आगे अपने सुरक्षा बल रैपिड एक्शन बटालियन की तारीफ़ करते हुए कहा कि, उन्होंने असाधारण प्रयास और साहस से इस विसम परिस्थिति को ख़त्म किया।’

उन्‍होंने कहा, ”हमने शीघ्रता से मौके की नजाकत का अध्‍ययन किया और 10 घंटे के अंदर इस संकट को समाप्‍त कर सकते थे। मुझे बहुत खुशी है कि हमने 13 लोगों की जान बचाई लेकिन रात में शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों और लोगों के नुकसान के लिए दुखी हूं। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है। मुझे बांग्‍लादेश के लोगों की खुशी की प्रार्थना और उम्‍मीद करती हूं। यदि देश के लोग जागरूक होंगे तो हम आगे इस तरह के हमलों को रोक सकेंगे। हम बांग्‍लादेश को आतंकियों का स्‍वर्ग नहीं बनने देंगे।”

पीएम हसीना ने स्‍थानीय टीवी चैनलों की आलोचना करते हुए कहा कि बचाव कार्य के लाइव टेलीकास्‍ट के चलते परेशानी हुर्इ। उन्‍होंने कहा, ”हम लगातार मीडिया से रिक्‍वेस्‍ट करते रहे कि इलाके को सुरक्षित किया जा रहा है और वे लाइव टेलीकास्‍ट न करें।” हसीना ने युवाओं से कहा कि वे जागरूक रहें और कट्टरपंथियों के झांसे में ना आएं।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को सात हमलावरों ने गुलशन इलाके  स्थित‍ रेस्‍टोरेंट पर हमला कर लोगों को बंधक बना लिया था। 20 लोग उनके कब्‍जे में थे। बंधकों में विदेशी नागरिक भी थे। शनिवार सुबह बांग्‍लादेशी सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए छह आतंकियों को मार गिराया।

IS संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएंगे असदुद्दीन ओवैसी

2

NewBuzzIndia:

एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी उन संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएगी जिन्हें एनआईए ने आईएसआईएस के कथित माड्यूल में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ओवैसी ने साथ में ये भी साफ किया कि उनकी पार्टी आतंकवाद का समर्थन नहीं करती।

ओवैसी ने कहा कि गिरफ्तार युवकों के परिवार के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की और दावा किया कि वे बेगुनाह हैं। ओवैसी ने कहा कि उन्होंने एक वरिष्ठ अधिवक्ता से उन्हें कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिए कहा।

ओवैसी ने मक्का मस्जिद में रमजान के आखिरी शुक्रवार को एक सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल ये लड़के अगर दोषी नहीं पाये गए तो उन्हें उनका जीवन कौन लौटाएगा ? हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करते। अगर कोई भारत पर हमला करता है तो हम सामने खड़े होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्या एनआईए यह लिखित में दे सकता है कि वह संदिग्धों को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों को निलंबित करेगा अगर युवक दोषी नहीं पाये गए।

यहाँ हम कैराना में उलझे हैं और उधर इराक में 39 लोग लापता, हत्या की आशंका

0

NewBuzzIndia:

देश के कई लोग नौकरी के सिलसिले में देश के बाहर जाते हैं। पैसा कमाने की चाह लोगों को खतरों से भरे अरब देशों में भी ले जाती है। भारत के ऐसे ही 39 लोग साल 2014 से इराक में लापता हैं। उन लोगों के परिवारवालों को अबतक समझ नहीं आ रहा कि उनके सगे-संबंधी जिंदा भी हैं या फिर नहीं। मामला 2014 का है जब आईएस ने ईराक पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से इन लोगों की कोई खबर नहीं आई। हालांकि, सुषमा स्वराज का कहना है कि वे सभी लोग ईराक में सही सलामत हैं, पर इन लोगों को वहां ले जाने वाले शख्स का दावा है कि उन सभी को उसके सामने ही आतंकियों ने मार दिया था।
जिस शख्स ने यह दावा किया है उसका नाम हरजीत मसीह है। बटला में रहने वाले इस शख्स को पुलिस ने विदेश मंत्रालय के कहने पर गिरफ्तार किया था। लापता लोगों के परिवारवालों ने हरजीत पर आरोप लगाए हैं कि वह ही उन लोगों को इराक लेकर गया था। परिवारवालों ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि हरजीत ने विदेश भेजने के बदले 1.5-2 लाख रुपए लिए थे। हरजीत भी इराक में ही काम करता था। विदेश मंत्रालय ने हरजीत के साथ उसके एक रिश्तेदार राजबीर को भी पकड़ने को कहा है। परिवारवालों को लगता है कि हरजीत और राजबीर ने मिलकर उन लोगों को आईएस को बेच दिया।
हालांकि, पकड़े जाने के बाद हरजीत ने बताया था कि उसके सामने ही आईएस के आतंकियों ने सभी लोगों को मार दिया था। उसके मुताबिक, वह किसी तरह भागने में कामयाब हो गया था। उसके एक गोली लगने का निशान अब तक है। हरजीत की इस बात पर परिवारवाले भरोसा करना भी चाहें तो विदेश मंत्रालय उन्हें करने नहीं देता। सुषमा स्वराज ने सभी लोगों से कहा है कि उनके सगे-संबंधी इराक में जिंदा हैं और ठीक हैं। सुषमा उन्हें सही सलामत लाने का वादा भी करती हैं। अमृतसर से लापता मनजिंदर सिंह की बहन गुरपिंदर सिंह कहती हैं, ‘जब भी मैं सुषमा स्वराज से हरजीत के बारे में कहती हूं तो वह बोलती हैं कि मुझ से उसके बारे में बात मत करो। तुम्हें उसपर भरोसा है या मुझपर।’
वहीं, अपनी सफाई में हरजीत का कहना है, ‘मेरे खिलाफ मानव तस्करी का आरोप कैसे लग सकता है। सभी लोग अपने परिवारवालों को पैसा भेजते थे। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते थे। तस्करी करके ले जाए गए लोगों को सैलरी नहीं मिलती है।’
फिलहाल हरजीत और राजबीर विदेश मंत्रालय की निगरानी में हैं। मंत्रालय का कहना है कि उन्हें जान का खतरा हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ 39 लोगों के परिवारवालों को 2 साल बाद भी समझ नहीं आ रहा कि उनके भाई, पति, बेटा जिंदा है या नहीं।