NewBuzzIndia:
बांग्लादेश क प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका के होले अर्टिसन बेकरी में हुए हमले की निंदा की और आतंकियों पर सीधा हमला करते हुए कहा, ‘ये किस तरह के मुसलमान हैं, जिन्होंने लोगों को मारने के लिए अज़ान को भी अनसुना कर दिया। रमज़ान के महीने में ये बेगुनाहों की जाने ले रहे हैं।’ प्रधानमंत्री हसीना ने आगे अपने सुरक्षा बल रैपिड एक्शन बटालियन की तारीफ़ करते हुए कहा कि, उन्होंने असाधारण प्रयास और साहस से इस विसम परिस्थिति को ख़त्म किया।’
उन्होंने कहा, ”हमने शीघ्रता से मौके की नजाकत का अध्ययन किया और 10 घंटे के अंदर इस संकट को समाप्त कर सकते थे। मुझे बहुत खुशी है कि हमने 13 लोगों की जान बचाई लेकिन रात में शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों और लोगों के नुकसान के लिए दुखी हूं। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है। मुझे बांग्लादेश के लोगों की खुशी की प्रार्थना और उम्मीद करती हूं। यदि देश के लोग जागरूक होंगे तो हम आगे इस तरह के हमलों को रोक सकेंगे। हम बांग्लादेश को आतंकियों का स्वर्ग नहीं बनने देंगे।”
पीएम हसीना ने स्थानीय टीवी चैनलों की आलोचना करते हुए कहा कि बचाव कार्य के लाइव टेलीकास्ट के चलते परेशानी हुर्इ। उन्होंने कहा, ”हम लगातार मीडिया से रिक्वेस्ट करते रहे कि इलाके को सुरक्षित किया जा रहा है और वे लाइव टेलीकास्ट न करें।” हसीना ने युवाओं से कहा कि वे जागरूक रहें और कट्टरपंथियों के झांसे में ना आएं।
गौरतलब है कि शुक्रवार रात को सात हमलावरों ने गुलशन इलाके स्थित रेस्टोरेंट पर हमला कर लोगों को बंधक बना लिया था। 20 लोग उनके कब्जे में थे। बंधकों में विदेशी नागरिक भी थे। शनिवार सुबह बांग्लादेशी सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए छह आतंकियों को मार गिराया।

[…] […]