Home Tags Jammu and kashmir

Tag: jammu and kashmir

सुष्मा ने पाकिस्तान को दिया 440 वोल्ट का झटका, कहा- कयामत तक भी उनका नहीं होगा कश्‍मीर !

0

Newbuzzindia/नई दिल्ली ; विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, पाक का नापाक सपना कभी पूरा नहीं हो सकता, उसे क़यामत तक भी कश्मीर नसीब नही होगा। पाकिस्तान ने कश्मीर को आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं दिया है। नवाज शरीफ जिस बुहरान वानी को शहीद बता रहे हैं क्या उन्हें ये नहीं पता कि वह हिजबुल का कमांडर था।

आपको बता दें की शुक्रवार को शरीफ ने कश्मीरियों से कहा कि भारत के कब्जे वाले कश्मीर में आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर रहे लोगों को नहीं भूलना चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि किस तरह उनकी पिटाई की जाती है और उनकी हत्‍या की जाती है। हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब कश्‍मीर, पाकिस्‍तान बन जाएगा।

सुषमा स्वराज ने नवाज शरीफ को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि नवाज शरीफ ने बुरहान वानी को शहीद का दर्जा दिया। क्या वो नहीं जानते कि वो हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकवादी था और उसके ऊपर 10 लाख डॉलर का इनाम था। पाकिस्तान में कई यूएन के द्वारा प्रतिबंद्धित आतंकवादियों को संरक्षण देना शर्मनाक है। पाकिस्तान उस क्षेत्र में हाफिज सईद और अन्य आतंकवादियों द्वारा आतंकवादी गतिविधियां चला रहा है जो भारत का अभिन्न हिस्सा है।

Posted from WordPress for Android

कन्हैया कुमार को लताड़ने वाली जहान्वी ने अलगवादियों को  दी चुनौती, कहा ’15 अगस्त को लाल चौक पर लगाराउंगी तिरंगा, हिम्मत हो तो रोक लो।’

2

NewBuzzIndia:


 लुधियाना की 15 साल की जाह्न्वी बहल ने अलगवादियों को चुनौती देते हुए कहा है कि वह 15 अगस्‍त को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएगी। जाह्न्‍वी ने जेएनयू छात्रसंघ अध्‍यक्ष कन्‍हैया कुमार को अभिव्‍यक्ति की आजादी पर बहस की चुनौती दी थी। जाह्न्‍वी ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और कहा है कि सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएं। उन्‍होंने मेरे प्रस्‍ताव को मान लिया है और मुझे इस बात की खुशी है। उनके जैसा बेस्‍ट प्रधानमंत्री ही ऐसा कर सकता है। मैं श्रीनगर के लाल चौक पर 15 अगस्‍त को तिरंगा फहराऊंगी क्‍योंकि इसी जगह पर राष्‍ट्र ध्‍वज का अपमान हुआ था। मैं अलगाववादियों और पाकिस्‍तान सभी को चुनौती देती हूं कि हिम्‍मत है तो मुझे रोककर दिखाए।”

Also Read: गरीबी रेखा के लिस्ट में मिला कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम

‘स्‍वच्छ भारत अभियान’ के लिए भी जहान्वी को सम्मानित किया गया है। उन्‍होंने जेएनयू मामले पर कहा, “कन्‍हैयाजी ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में जो कहा वो पूरी तरह से गलत और अस्‍वीकार्य है। बेहतर होता कि वे पीएम मोदी के बजाए उन देशद्रोहियों के खिलाफ बोलते जिन्‍होंने देश विरोधी नारे लगाए। घर पर बैठकर बोलना आसान होता है। उन्‍होंने पीएम की तरह कार्य करने में ध्‍यान देना चाहिए न कि भाषण देना चाहिए। मैं उनसे बहस के लिए तैयार हूं, जहां भी और जैसे भी वे चाहें।”

Also Read: सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं, प्रधानमंत्री समेत ये भाजपाई भी ले चुके हैं संसद में नींद

शिवसेना का कारनामा, कश्मीरी मुस्लिम ट्रक ड्राईवरों से जबरदस्ती लगवाये ‘भारत माता की जय’ के नारे !

0

Newbuzzindia: पंजाब शिवसेना के कार्यकर्ताओं की मनमानी सर चढ़ कर बोल रही है। वे पंजाब से कश्मीर की ओर जाने वाले रास्तों पर से गुजरने वाले कश्मीरी मुस्लिम ट्रक चालकों को परेशान कर रहे है। साथ ही उन्हें जबरदस्ती प्रदर्शन में शामिल भी कर रहे है।

शिवसैनिकों के द्वारा कश्मीरी मुस्लिम ट्रक चालकों से ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगवा रहे है। कुछ ड्राइवरों को नारे लगाने से इनकार करने पर पीटा भी गया। ड्राइवरों से जबरदस्‍तर पाकिस्‍तान के झंडे जलवाए गए।

वही शिवसैनिकों के मुताबिक, वह अमरनाथ के श्रद्धालुओं को कथित तौर पर परेशान करने वाले ‘कश्‍मीरी मुसलमानों’ के साथ ‘सही सलूक’ करना चाहते थे।

इस मामले पर पंजाब शिवसेना के मुखिया राजीव टंडन ने गलती स्वीकारते हुए कहा, ”जो उन्‍होंने (कश्‍मीरी मुस्लिमों) नें अमरनाथ यात्रा के हिंदू श्रद्धालुओं के साथ किया, वही उनके साथ हुआ। हमने सिर्फ मुस्लिम ड्राइवरों को भारत माता की जय और प‍ाकिस्‍तान मुर्दाबाद करने को कहा था।” इसके बाद टंडन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

Posted from WordPress for Android

बेशर्मी की हद पार किया पाकिस्तान, बुरहान बना ‘फ्रीडम फाइटर’, तो भारतीय सेना ‘आतंकवादी’

0

NewBuzzIndia: 

People Gathered in Death Ceremony of Burhan Wani

पाकिस्तान ने कश्मीर में मारे गए आतंकी बुरहान वानी को “फ्रीडम फाइटर” करार दिया और भारतीय सेना को कश्मीर में ‘राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद’ को अंजाम देने का आरोप लगाया। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, “भारतीय सुरक्षा बल कश्मीर में राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद में शामिल हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसका संज्ञान लेना चाहिए।”
Also Read: India Today के कवर पर बाबा रामदेव की अजब गजब तस्वीर, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर सहित सभी मुद्दों का समाधन चाहता है क्योंकि युद्ध किसी मुद्दे का समाधान नहीं है। जकारिया ने कहा, “हमने कश्मीर पर जंगे लड़ी हैं और बातचीत भी की है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत पर दबाव बनाना चाहिए कि वह कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत करे।” उन्होंने दावा किया कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के लायक नहीं है क्योंकि वह लगातार संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों का उल्लंघन कर रहा है।

सामने आए बुरहान के  पाकिस्तानी हमदर्द, हाफ़िज़ सईद ने दी श्रधांजलि तो शरीफ ने जताया अफ़सोस, भारत का रुख हुआ सख्त

0

NewBuzzIndia: 

​कश्मीर में पिछले दिनों मारे गए आतंकी बुरहान वानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच फिर बयानबाज़ी का दौर चल निकला है। सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ और मुंबई बम ब्लास्ट मामले में वांछित आतंकी हाफ़िज़ सईद ने बुरहान को जहां कश्मीरी नेता बताया वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के बयान पर सख़्त एतराज़ करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान को हमारी सलाह है कि वह अपने पड़ोसियों के आंतरिक मामलों में दख़ल देने से परहेज़ करे।

Also Read: अलगाववादियों का भारत विरोधी अलाप, लगाए नारे ‘भारत के खिलाफ करो ज़िहाद।’

भारत ने आरोप लगाया है कि कश्मीर हिंसा पर पाकिस्तान के बयानों से उसके आतंकवाद को शह देने की पुष्टि होती है।

Also Read: ‘आतंकी’ या ‘क्रांतिकारी’ ? आतंकी बुरहान वानी को जेनयू छात्र नेता ने बताया क्रांतिकारी

भारत-पाक के बनते बिगड़ते संबंधों के बीच नवाज़ शरीफ़ का हिज्बुल मुजाहिद्दीन के 22 साल के आतंकी बुरहान वानी को ‘कश्मीरी नेता’ बताना दोनों देशों के संबंधों को और बिगाड़ सकता है। शरीफ के कार्यालय ने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के हाथों कश्मीरी नेता बुरहान वानी और कई नागरिकों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है।’

अलगाववादियों ने अलापा भारत विरोधी राग, लगे नारे ‘भारत के खिलाफ करो ज़िहाद।’

0

NewBuzzIndia: 

हाल में ही हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के हाई टेंशन एनकाउंटर के बाद कश्मीर की हालत लगातार बद से बद्दतर होती जा रही है। पिछले दिनों कश्मीर के अलगाववादियों से हुई सेना की झड़प में कई जवानों के घायल होने की खबर आई। 
Also Read: किसी के नायक किसी खलनायक, जाने कौन हैं ज़ाकिर नाईक

लोगों ने आतंकी बुरहान वानी के समर्थन और भारत के विरोध में नारे लगाए। अब आलम ये है कि, ​कश्मीर की मस्जिदों में पाकिस्तान के समर्थन और भारत के विरोध में नारे लगाए गए हैं। ये नारे हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान की हत्या के बाद पिछले दो दिनों से रहे हिंसक प्रदर्शन में 21 लोगों की मौत के दौरान लगाए गए हैं। सुरक्षा बलों के खिलाफ जंग छेड़ने और युवाओं से ‘भारत के खिलाफ जिहाद’ में हिस्सा लेने की अपील की गई। 
अलगाववादी अक्सर मस्जिदों से ‘जिहाद के जरिए भारत से आजादी’ की कैसेट्स चलाते हैं। इन सारे प्रदर्शनों का मुख्य उद्देश्यभारत विरोधी भावनाओं को भड़काना है।
Also Read: ‘क्रांतिकारी’ या ‘आतंकवादी’: जेनयू छात्र नेता उमर खालिद ने बुरहान वाली को बताया क्रन्तिकारी, मचा बवाल

प्रदर्शन के दौरान घाटी में दुकानें और प्राइवेट दफ्तर और पेट्रॉल पंप सहित सब प्राइवेट प्रतिष्ठान बंद है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से सड़कों से गायब है। छात्रों के एग्जाम की डेट आगे बढ़ा दी गई हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के  सहयोग से घाटी में शांति कायम करने के लिए काम कर रही है।

क्रांतिकारी या आतंवादी ? कश्मीर में मारे गए आतंकी बुरहान को उमर खालिद ने बताया क्रन्तिकारी

0

NewBuzzIndia: 

जेनयू विवाद से देश में अपनी पहचान बनाने वाले जेनयू छात्र नेता उमर खालिद ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उमर ने आतंकी बुरहान को क्रांतिकारी का दर्जा दे दिया।

उम्र ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, “अगर कोई मेरी बंदूक उठाता रहे और गोली चलता रहे तो मुझे मरने की कोई चिंता नहीं। यह चे ग्‍वेवारा के शब्‍द थे लेकिन बुरहान वानी के भी हो सकते थे। बुरहान को मौत का डर नहीं था, उसे पराधीन होकर जीने का डर था। उसने इससे नफरत की। वह एक आजाद व्‍यक्ति के रूप में जिया और उसी तरह से मरा। भारत राज्‍य अधिग्रहण अपराध है। जो अपने डर को खत्‍म कर दे उसे आप कैसे हरा पाएंगे?” 


Also Read: ‘उग्रवादी विचारधारा है इस्लाम, आतंकी ही हैं इसके असली अनुयायी।” : तस्लीमा नसरीन

उमर खालिद का ये पोस्ट कई तरह से सवालों के घेरे में है। जो व्यक्ति खुले तौर पर गोली चलाते हुए लोगों की जान लेने की कोशिश किया। जिसने सेना पर भी हमला किया उसके पक्ष में या उसके समर्थन में आ कर कोई भी अमनपसंद इंसान उसे आतंकी ना कहते हुए क्रांतिकारी का दर्जा कैसे दे सकता है!!

Also Read: जब ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ से परहेज नहीं तो ‘संघ मुक्त भारत’ से परेशानी क्यों ?

हाल में कश्मीर घाटी में हुए आतंकी हमले के जवाब में सेना के तरफ से हुई कार्यवाही में मारे गए आतंकी बुरहान वानी के समर्थन में आज हज़ारों लोग दिख रहे हैं। जब मृत शरीर को दफ़नाने के लिए ले जाया जा रहा था तब हज़ारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े, कई जगहों  पर भीड़ हिंसक भी हो गई। 

पीडीपी से गठबंधन पर अरुण जेटली ने दिया विरोधिओं को करारा जवाब..

0

भाजपा के वरिष्ट नेता एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उनकी पार्टी ने बीजेपी-पीडीपी की पूरी तरह भिन्न विचारधाराओं के बावजूद अलगाववादी ताकतों से लड़ने और जम्मू कश्मीर की सेवा करने के लिए गठजोड़ बनाया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि बीजेपी ने जम्मू कश्मीर के साथ ‘भावनात्मक और वैचारिक’ रिश्ता बनाया है।

अरुण जेटली ने कहा कि बीजेपी किसी तरह के अलगाववाद से कभी समझौता नहीं करेगी। केंद्रीय वित्त और सूचना प्रसारण मंत्री जेटली ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए कहा, ‘हमारा राजनीतिक सिद्धांत है कि हम कभी किसी तरह के अलगाववाद से समझौता नहीं करेंगे। हम इसका विरोध करेंगे।’

जेटली ने कहा, ‘आज की राजनीतिक हकीकत है कि कश्मीर क्षेत्र के मुख्यधारा के राजनीतिक दल और लोग अलगाववाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में साथ आए हैं और हमें इस गठबंधन का इस्तेमाल इस दिशा में करना होगा।’ जेटली ने राज्य की सभी राजनीतिक ताकतों से साथ में आने और अलगाववादी ताकतों से लड़ने का अनुरोध किया।’

उन्होंने कहा कि सभी यह बात जानते हैं और पीडीपी में हमारे दोस्त भी जानते हैं कि हमारी विचारधाराएं पूरी तरह अलग हैं लेकिन ऐसे राजनीतिक परिदृश्य में देश और राज्य की सेवा के लिए बीजेपी को राज्य की सेवा करने का अवसर मिला है। पीडीपी और बीजेपी ने करीब 3 महीने की अनिश्चितता के बाद महबूबा मुफ्ती की अगुवाई में राज्य में नए सिरे से सरकार बनाई है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

देशभक्ति : मार खाने के बाद भी इन छात्रों ने तिरंगे की शान कम न होने दी..

0

जम्मू के सारे कॉलेज से हजारों की संख्या में छात्र साथ होकर तिरंगा फहराकर NIT श्रीनगर के दोस्तों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

आज NIT में CRPF जवानों की दो बटालियन तैनात कर दी गयीं और देशभक्त छात्रों ने CRPF की सुरक्षा में जी भरकर भारत माता की जय के नारे लगाए। CRPF ने यूनिवर्सिटी प्रशासन का विरोध कर रहे छात्रों को शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी और उन्हें कहा कि ‘”जब हम हैं तो आपको किस बार का डर है, अब जी भरकर लगाओ “भारत माता की जय” के नारे’’।

इसके बाद तो फिर , भारतीय छात्र खुले आसमान के नीच खड़े होकर जी भरकर ”वन्दे मातरम और भारत माता की जय” के नारे लगाए, नारे लगाते समय बारिश शुरू हो गयी लेकिन इससे देशभक्त छात्रों के अन्दर देशभक्ति का जज्बा ख़त्म नहीं हुआ और वे भीगते हुए भी जोर जोर से नारे लगाते रहे। धन्यवाद राजनाथ सिंह जी मोदी जी ! पर मन में सवाल ये उठ रहा है की इन बहादुर देशभक्त छात्रों को CRPF कब तक सुरक्षा देगी ?

आज कश्मीर में घटी घटना से हरेक राष्ट्रभक्त के सीने में आग जल उठी होगी पर कुछ नहीं कर सकते। मीडिया अपने काम पर लग गयी है.. पहले भाजपा को उकसायेगी कि राष्ट्रवाद के नाम पर कसम है तुम्हे कि कोई कड़ी कार्रवाई करो। और जैसे ही भाजपा कुछ भी …. मतलब कुछ भी कार्रवाई करेगी तभी मीडिया वाले इशारे करेंगे और कांग्रेस्सिए… आपिये… वामपंथिये…. तृणमुलिये…. सपिये… राजदिये…. आदि एकदम से एंट्री मारेंगे…. दनादन कश्मीर की तरफ जाने वाली जहाज में बैठेंगे…. और कॉलेज कैम्पस जाके देशद्रोही कश्मीरी मुल्लों को “देश का युवा छात्र” बताकर भाजपा सरकार को….. दमनकारी…. अत्याचारी…. कह के मुल्लों के वोट की सेटिंग करने बैठ जाएंगे।

इतने सब के बीच में कोई ना कोई भाजपाई या हिंदूवादी बोल ही उठेगा कि ऐसे देशद्रोहियो को पाकिस्तान चले जाना चाहिए और ये लोग देशभक्त नहीं हैं।इसके बाद कार्यक्रम का आखिरी नाटक शुरू होगा जिसमे फिर से मीडिया आगे आएगा… और यहां पर कश्मीर के कॉलेज में क्या हुआ वो भितल्लाहपुर चला जाएगा और शीर्ष बनेंगे सिर्फ दो… 

1. भाजपा वाले कौन होते कि किसी को कहे कि वो पाकिस्तान चला जाए ?

 

2. भाजपा वाले कौन होते है ये सर्टिफिकेट बांटने वाले कि कौन देशभक्त है और कऑन देशद्रोही ?

इसके बाद कहानी खत्म हो जाएगी…

Note : ये लेख लेखक के निजी विचार है । NewBuzzIndia इन विचारों का कोई समर्थन या विरोध नही करता है..

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]