Home Tags Madhya Pradesh

Tag: Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के चलते , कांग्रेस कल करेगी राजभवन का घेराव

0

किसान आंदोलन(Farmer Agitation ) का समर्थन कर रही कांग्रेस(Congress) राजभवन(Governor House) का घेराव करने की तैयारीकर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(Kamalnath) ने ट्विटर(Twitter) पर 23 जनवरी को राजभवन घेराव में शामिल होने की अपील पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से की है।

कमलनाथ ने ट्वीट में विस्तार से कार्यक्रम बताते हुए लिखा है कि मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में 23 जनवरी को सुबह 11:30 बजे जवाहर चौक पर इकट्ठा होंगे और वहीं से राजभवन कूच करेंगे। कमलनाथ ने अधिक से अधिक संख्या में राजभवन घेराव मे शामिल होने की अपील कांग्रेस नेताओं से की है।

कमलनाथ ने भोपाल के करीबी जिले यानी सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा आदि से भीड़ जुटाने के निर्देश जिला अध्यक्षों और पूर्व मंत्रियों को दिये हैं। इन लोगों पर यह जिम्मेदारी भी रहेगी कि लोगों को जहाँ से लाया गया है उन्हें वापस वहाँ छोड़ना भी होगा।

राजभवन घेराव की अपील को दिग्विजय सिंह और एमपी कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर पर शेयर की है। जिससे प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग जुट सकें। कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जब तक काले कृषि कानून वापस नहीं होते उसका आंदोलन जारी रहेगा।

भोपाल में दर्ज हुआ पहला लव जिहाद का मामला

0

भोपाल(Bhopal) में लव जिहाद(Love Jihad) के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 के तहत पहला मामला दर्ज हुआ है। यह मामला अशोका गार्डन(Ashoka Garden) में दर्ज किया गया है। युवक ने अपना धर्म छुपाकर एक हिन्दू लड़की से प्रेम प्रसंग किया और उसके बाद उसको धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाने लगा।

लव जिहाद के मामले में राजधानी के अशोका गार्डन थाने में पहला केस दर्ज किया गया। आरोपी असद ने आशु बनकर एक छात्रा से दोस्ती की। आरोपी ने अपना धर्म छुपाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी कर डाला। जब छात्रा को युवक की सच्चाई के बारे में पता चला तब अरोपी ने उसे अपना धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाया।

आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की है। हिन्दू संगठन इस मामले को लेकर अशोका गार्डन थाने पहुंच गए और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020′ के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि बताया कि दोनों की दोस्ती वर्ष 2019 से थी। और लड़का और लड़की दोनों जब रायसेन गए तब युवक के धर्म के बारे में लड़की को पता चला था। पुलिस ने 3/5 धर्म स्वतंत्र कानून की धारा और 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने आयोजित करवाया रोजगार उस्तव

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश(Atma Nirbhar Madhya Pradesh) के संदर्भ में मिण्टो हॉल भोपाल में आयोजित रोजगार उत्सव में वर्चुअल शुभारंभ किया । बेहतर रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हम मंथन करवाएंगे। हर महीने 1 लाख युवाओं को दे पाएँ, यह हमारा लक्ष्य है। हम रोजगार के नये अवसर सृजित करने के लिए संकल्पित हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो इन्वेस्टमेंट करेगा उसको सारी सुविधायें देंगे लेकिन शर्त ये रहेगी कि 75% रोजगार राज्य के बच्चों को मिले।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि हम मिलकर रोजगार के अवसर सृजित करेंगे। मैं नौजवानों का आह्वान करता हूं कि नये आइडियाज को लेकर आगे बढ़ें, उनके आइडियाज को पूरा करने में हम साथ देंगे। मध्यप्रदेश को नंबर एक का राज्य बनाना है और उस दिशा में सब मिलकर काम करेंगे। सबसे पहला फोकस रोजगार पर है। हर सेक्टर में रोजगार कैसे पैदा हो इस पर काम करेंगे।

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को रोजगार और तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान करने की मुहिम में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने पिछले माह 100 से अधिक रोजगार मेलों के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इस वित्त वर्ष में अब तक विभिन्न विभाग द्वारा लगभग 1 लाख 45 हजार युवाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य प्रदेश को अलग बनाने के लिए शुरू किया आंदोलन

0

भाजपा(BJP) विधायक नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) एक बार फिर से चर्चाओं में बन गए है। जिन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष(BJP State President) वीडी शर्मा(VD Sharma) की नसीहत को नहीं मानते हुए, अलग से विंध्य प्रदेश बनाये जाने की मांग शुरू कर दी है। इसे लेकर उन्होंने बड़े स्वरूप में आंदोलन करने का ऐलान किया है। यह बात बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने रीवा स्थित राजनिवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही है।

विंध्य प्रदेश को अलग करने की मांग

पिछले छह दशकों से अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग की जा रही है। 1 नवंबर 1956 को जब मध्यप्रदेश का गठन हुआ था, तब से ही अलग विंध्य प्रदेश बनाए जाने की मांग जारी है। इसी संबंध में अलग विंध्या प्रदेश की मांग को लेकर विधायक नारायण त्रिपाठी बीते कुछ दिनों से मांग कर रहे हैं।

मांग से पीछे नहीं हटेंगे त्रिपाठी

नारायण त्रिपाठीने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोबारा विंध्य प्रदेश बनाए जाने पर वह अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे। वही पार्टी द्वारा दिए गए आदेशों के पालन के सवाल को लेकर कहा कि वह अपनी पार्टी के आदेशों का पालन करते रहेंगे, लेकिन दोबारा विंध्य प्रदेश बनाए जाने के मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे और इसके लिए एक बड़ा जन आंदोलन भी किया जाएगा।

विंध्य प्रदेश के लिए करेंगे जनसंपर्क

विधायक का कहा है कि उन्हें अपना पुराना विंध्य प्रदेश वापस लौटा दिया जाए। और अगर ऐसा नहीं होता है , तब वह जनसंपर्क के जरिए लोगों से मुलाकात करेंगे और लोगों के बीच जाकर विंध्य प्रदेश के इतिहास के बारे में जानकारी देंगे।उन्होंने यह भी कहा कि छोटे राज्य बनाया जाए ऐसा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का भी सपना था और इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने अलग विंध्य प्रदेश बनाए जाने की मांग उठाई है।

समर्थन पाने की कोशिश कर रहे है विधायक

नारायण त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने रीवा में अलग-अलग संगठनों के साथ बैठक की है, जहां सभी से समर्थन की मांग की है। इसके साथ ही चुरहट में 27 जनवरी को एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नारायण त्रिपाठी लंबे समय से दोबारा विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर लोगों से समर्थन जुटा रहे है। जिसे लेकर उन्होंने सतना जिले के उचेहरा में एक सभा भी आयोजित करवाई थी। इस सभा में उन्होंने कहा था कि पार्टी छोड़कर हर व्यक्ति प्रमोशन ही चाहता है।

प्रदेश अध्यक्ष के भी काबू मे नही है नारायण त्रिपाठी

नारायण त्रिपाठी द्वारा लगातार अलग विंध्य प्रदेश बनाए जाने की मांग की बात सुनते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नारायण त्रिपाठी से बात करनी चाही। जिसे लेकर भोपाल में नारायण त्रिपाठी और प्रदेश अध्यक्ष के बीच एक बंद कमरे में चर्चा हुई। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नसीहत को भी दरकिनार करते हुए कहा कि उनका अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।

मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर की इस हरकत से नाराज़ हुई भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह

0

राजधानी भोपाल(Bhopal) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अब अपनी ही पार्टी के प्रोटेम स्पीकर(Protem Speaker) रामेशवर शर्मा(Rameshwar Sharma) को लेकर गुस्से से आग बबूला हो गई। साध्वी ने प्रोटेम स्पीकर रामेशवर शर्मा का नाम लिए बगैर सख्त तेवर में कहा कि अब सांसद का काम भी विधायक ही कर रहे हैं, जिससे कि मेरा सांसद होना ही व्यर्थ है।

फ़ूड स्टाल के उद्घाटन को लेकर भड़की

यह मामला शनिवार का है जब साध्वी प्रज्ञा बैरागढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा रेलवे स्टेशन पर फ़ूड स्टाल का उद्घाटन करने को लेकर अपनी नाराज़गी जताती नज़र आ रही है।

साध्वी को मिल रहा है कांग्रेस का समर्थन

इस बयान के बाद कांग्रेस भी सांसद के बयान का समर्थन करती नज़र आ रही है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक ने कहा कि साध्वी सही बोल रही है कि हर काम में प्रोटेम स्पीकर रामेशवर शर्मा अड़ंगा डाल रहे है। इसी के साथ अधिकारियों को लेकर भी उन्होंने कहा कि जो अफसर चाटुकारिता कर रहे है उन पर भी सख्त कार्यवाही होना चाहिए।

विवादित जमीन का आरएसएस से कोई लेना देना नहीं, भोपाल पुलिस ने जबरन डाली पेंच

0

रविवार को राजधानी के हनुमानगंज, टीलाजमापुरा और गौतम नगर थाना क्षेत्रों में लगी धारा 144 सोमवार रात को हटा ली गई है। यहां स्थिति सामान्य है। मंगलवार से सभी दुकानें खुलने लगेंगी। राजदेव कालोनी स्थित जिस भूखंड पर बांउड्री वाल का निर्माण होना है वहां ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।

राजदेव कॉलोनी की जिस 37,268 वर्ग फीट जमीन का कब्जा दिलाने को लेकर रविवार को तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू और 11 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि यह जमीन राजदेव जनसेवा न्यास के नाम पर है।

जमीन के सामने संघ कार्यालय है और ट्रस्ट के सभी सदस्य संघ से जुड़े हुए हैं, लेकिन दस्तावेज बताते हैं कि उस विवाद से संघ का कोई नाता नहीं है। संघ के मध्यभारत प्रांत प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसौदिया ने भी कहा कि विवाद से संघ का कोई संबंध नहीं है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भी कहा कि जमीन ट्रस्ट की है। कुछ लोग कह रहे हैं कि ट्रस्ट ने इसे आरएसएस को दान कर दी जो पूर्णत: गलत है। ट्रस्ट ऐसा कर भी नहीं सकता। पूरा मामला वक्फ बोर्ड, न्यास और शेख इस्माइल व सुलेमान के बीच था। संघ कभी भी इसमें पक्षकार नहीं रहा। हर न्यायालय में ट्रस्ट के पक्ष में फैसला आया। कोर्ट के फैसले के आधार पर ही पिछले साल दिसंबर में जमीन का कब्जा ट्रस्ट को सौंपा गया।

मध्यप्रदेश के पुलिसकर्मियों को मिली यह नई सौगात

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) सरकार प्रदेश के पुलिसकर्मियों(Police) को नई सौगात देने जा रही है। प्रदेश सरकार पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने पर विचार कर रही है। इसे लेकर गृह विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। अगले सत्र में इसको लाया जाएगा जिसकी जानकारी मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दी है।

प्रदेश में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने पर गृह मंत्री डॉ.ने कहा कि हमारी सरकार अगले सत्र में पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश का प्रस्ताव लेकर आएगी। यह बहुत जरूरी है कि पुलिस के जवानों को भी साप्ताहिक अवकाश मिले जिससे वह भी अपने घर-परिवार पर को समय दे सकें।

पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन अवकाश देने का प्रयास पिछले काफी समय से किया जा रहा था। पिछली कमलनाथ सरकार ने भी सप्ताह में एक दिन अवकाश देने के कई बार निर्देश दिए, लेकिन यह घोषणाएं अमल में नहीं हो सकीं और केवल बतौर प्रयोग बनकर समाप्त हो गई। एक बार फिर शिवराज सरकार इस पर विचार कर रही है। गृह विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर अगले सत्र में लाने की तैयारी कर रहा है।

टीकाकरण के दूसरे दिन राजधानी के जेपी अस्पताल में था सन्नाटा ,टीका सेंटर पर कोई वालियंटीयर नही था समय पर मौजूद

0

मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना वैक्सीनेशन(Corona Vaccine) अभियान के तहत भोपाल(Bhopal) में सोमवार को वैक्सीनेशन का दूसरा दिन है। जेपी अस्पातल में सुबह 9 बजे से सेंटर शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद यानी लगभग 10:30 बजे पहले फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन पहुंचा। आज भोपाल के 12 सेंटर पर सुबह 9 बजे से वैक्सीन रजिस्टर्ड लोगों को लगाना है।

पहले फेज के पहले डोज के लिए 1200 लोगों को वैक्सीन लगना था, लेकिन करीब 50% ने ही टीका लगवाया। हालांकि एम्स और चिरायु अस्पताल में वैक्सीनेशन 100% रहा। यहां पर सभी 100 रजिस्टर्ड वर्कर्स ने वैक्सीनेशन कराया।

भोपाल में देर रात तक कई सेंटर पर वैक्सीन लगाया गया, लेकिन उसके बाद भी लक्ष्य से यह काफी कम रहा। पहले दिन 1200 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। अब डॉक्टरों को उम्मीद है कि सोमवार को यह संख्या काफी बढ़ जाएगी। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आईडी चौरसिया ने मीडिया को बताया कि वह पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। टीका लग जाने के 32 घंटे बाद भी उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली दौरे पर, नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रकाश जावेडकर से मुलाकात करेंगे।

अपने एक दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान सीएम शिवराज नितिन गडकरी से चंबल प्रोग्रेस वय पर चर्चा करेंगे। इसके साथ वह स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रकाश जावेडकर से भी मुलाकात कर उन्हें मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीएम शिवराज की मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत चंबल प्रोग्रेस वय शिवराज सरकार की महत्वपूर्ण योजना में शामिल है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी चर्चा करेंगे।

भोपाल के इन क्षेत्रों में अभी भी बनी रहेगी सख्ती

0

भोपाल (Bhopal) में अशांति को रोकने के लिए पुरानी भोपाल के हनुमानगंज, टीला जमालपुरा और गौतम नगर बीते दिनों कलेक्टर अविनाश लवानिया(Avinash Lavania) ने कर्फ्यू लगा दिया था। प्रशासन द्वारा रविवार सुबह 3 थाना क्षेत्र के कर्फ्यू और 11 थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई थी। इस कर्फ्यू को दर रात कलेक्टर ने हटाने के आदेश जारी कर दिए।

विवाद की स्थिति को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने इन क्षेत्रों में कर्फ्यू की घोषणा की थी। वही कर्फ्यू की तैयारी शनिवार को ही कर ली गई थी। इस मामले में भोपाल कलेक्टर का कहना है कि शाहजहानाबाद, छोला मंदिर, निशातपुरा, तिलैया, मंगलवारा, जहांगीराबाद और नजीराबाद थाना क्षेत्र में धारा 144 हटा ली गई है। जबकि तीन थाना क्षेत्र हनुमानगंज, टीला जमालपुरा और गौतम नगर में धारा 144 सोमवार को भी लागू रहेगी।

कल कर्फ्यू के दौरान पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं इन इलाकों के चार लाख से अधिक रेवासी और ट्रेन बस से सफर करने वाले यात्री भी पैदल भटकते नजर आए। हालांकि इन इलाकों में किसी भी असंवेदनशील माहौल की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद देर रात भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए इन इलाकों से कर्फ्यू हटाने के आदेश दिए हैं। हालांकि तीन थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू सोमवार को भी लागू रहेगी।