Home Tags Madhya Pradesh

Tag: Madhya Pradesh

कोवक्सीने ट्रायल के बाद भोपाल के एक व्यक्ति की हुई मौत

0

भोपाल (Bhopal) पीपुल्स मेडिकल कॉलेज (People’s Medical College) में चल रहे कोवैक्सीन ट्रायल में शामिल 47 वर्षीय दीपक मरावी की मौत हो गयी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में शव में जहर मिलने की पुष्टि हुई है। देश में करीब 26 करीब लोगों पर यह ट्रायल किया गया था, लेकिन मौत का यह पहला केस सामने आया है।

भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में 12 दिसंबर कोवैक्सीन का ट्रायल टीका लगाया गया था, जिसमें टीला जमालपुरा स्थित 47 वर्षीय वॉलंटियर दीपक मरावी भी शामिल थे। 21 दिसंबर को वह अपने घर में मृत मिले थे, जिसके बाद 22 दिसंबर को उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया तो प्रारंभिक रिपोर्ट में शव में जहर मिलने की पुष्टि हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे तो पत्नी ने बताया कि उनकी बिना जानकारी के उनके पति को टीका लगाया गया। उनके पति को कोई भी बीमारी नहीं थी, टीका लगने से ही उनकी मौत हुई है और उनकी मृत्यु के बाद शासन प्रशासन ने आज तक सुध नहीं ली।

कांग्रेस के नेता नरेन्द्र सलूजा ने भोपाल में कोवैक्सीन का ट्रायल डोज़ लगवाने वाले वालंटियर दीपक मारवी की मौत की घटना बेहद गंभीर,सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच करवाये ये जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला। उनका कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर सारे मंत्री अब सबसे पहले वैक्सीन लगवाए।

Anyone who messes up, will suffer the consequences: CM Chouhan

0

Bhopal: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan once again has seen in a dangerous mood and target Mafias of the state. Shivraj gave a direct warning to all types of mafia in the state while attending a program of Panchayat and Rural Development Department, on Friday.

Chauhan said that no matter what the mafia is, no one can save them. He also said that  those who (traders such as illegal possession, crime, drugs) would mess up, will pay the consequences. He was responding to the statement of former Chief Minister Digvijay Singh on the ongoing campaign against the mafia in the state.

After the announcement of chief minister the action by the administration is going on fast these days. The police and administration are taking strict action against the goons and mafias who commit crimes in the state.

मध्यप्रदेश की बेटियों की सुरक्षा के लिए शिवराज सिंह चौहान ने उठाया एक बड़ा कदम

0

मध्य प्रदेश से बाहर काम पर जाने वाली युवतियों का पंजीयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य से बड़ी संख्या में गांव से बाहर युवतियां काम की तलाश में जाती हैं, काम के लिए बाहर जाने में कोई आपत्ति नहीं है, मगर उनकी सुरक्षा जरुरी है। इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है कि गांव से जो बेटी बाहर काम के लिए जाती है, तो वह कहां काम के लिए गई है इसकी जानकारी देना हेागी। उसके साथ एक टेलीफोन नंबर होगा जिस पर बेटी किसी भी तरह की समस्या पर कॉल कर सकती है और सहायता व सहयोग मांग सकती है।

वहीं भोपाल में मध्यप्रदेश आजीविका मार्ट का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, इनमें स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाना एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दिशा में निरन्तर कार्य होगा ताकि बहनें स्वयं सशक्त होकर एक सशक्त समाज की रचना में सहयोगी बनें। प्रदेश की बहनों को गरीब नहीं रहने दिया जायेगा। पोषण आहार तैयार करने का कार्य अब ठेकेदार नहीं बल्कि महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी। इन समूहों के उत्पाद पोर्टल के माध्यम से दूसरे देशों तक जा सकेंगे। गरीबी मिटाने का यह बहुत बड़ा माध्यम होगा।

चौहान ने कहा कि प्रदेश में माफिया के विरूद्ध अभियान छेड़ा गया है। इसके साथ ही नशे की लत से युवाओं को बचाने के लिये अनेक कदम उठाये गये हैं। महिलाएं भी बच्चों को नशे की तरफ बढ़ने से रोककर इस कार्य में सहयोगी बन सकती हैं।

कमलनाथ शासन में रहे मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी के आवास पर छापा

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) के ई-टेंडरिंग घोटाले(E-tender Scam) के जांच के चलते कमलनाथ सरकार(Kamalnath government) में मुख्य सचिव रहे एम गोपाल रेड्डी(M. Gopal Reddy) आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने रेड्डी के हैदराबाद स्थित आवास पर छापा मारा है। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने रेड्डी के यहां मौजूद दस्तावेजों की छानबीन की। शिवराज सरकार के दौरान जब यह घोटाला हुआ था तब रेड्डी जल संसाधन विभाग के एसीएस थे।

प्रवर्तन निदेशालय ने भोपाल, हैदराबाद और बेंगलुरु सहित करीब 16 जगहों पर छापेमारी की है। रेड्डी के अलावा उन कंपनियों के यहां भी छापे की सूचना है, जिन्हें टेंडर में टेम्परिंग कर ठेके दिए गए। एक टीम ने बुधवार को भोपाल में हैदराबाद की ही आईटी कंपनी ऑस्मो आईटी सॉल्यूशन के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित दफ्तर पर कार्रवाई की थी। सबसे ज्यादा जल संसाधन के 7 ठेकों के ई टेंडर में घोटाले होने के आरोप हैं।

मध्यप्रदेश ईओडब्ल्यू ने कंपनी के 3 डायरेक्टर विनय चौधरी, वरुण चतुर्वेदी और सुमित गोलवलकर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ईओडब्ल्यू का आरोप है कि इन्होंने फर्जी डिजिटल सिग्नेचर तैयार कर अपने कस्टमर कंपनी को मध्यप्रदेश के अधिकारियों की मिलीभगत से ई-टेंडर में बिडिंग कराकर काम दिलाया था। 

फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए राजधानी भोपाल पहुची कंगना रनौत

0

भोपाल (Bhopal) में अंतर्राष्ट्रीय स्तर(International Film) की एक्शन फिल्म(Action Film) ‘धाकड़” का शुभारंभ हो रहा है। इकबाल मैदान पर सुबह 9:30 बजे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर इस फिल्म का शुभारंभ करेंगी। डायरेक्टर रजनीश घई के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता प्रमुख भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट कर रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई से भोपाल पहुंच चुकी है। और देखा गया कि कंगना कढ़ी सुरक्षा मे आयी है। फ़िल्म की पूरी शूटिंग मध्य प्रदेश में होनी है, जिसमे सबसे प्रमुख स्थल बैतूल जिले के सारणी स्थिति पॉवर प्लांट, पचमढ़ी और राजधानी भोपाल है। करीब दो महीनों में फ़िल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया जाएगा।

मध्य प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के कार्यकाल में अब तक फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल, डॉक्यूमेंट्री मिला कर 10 परियोजनाएं सम्पन्न हो चुकी है। वहीं 10 परियोजनाओं की शूटिंग मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर चल रही है।

किसान बिल के विरोध में कई किसानों ने दी अपने प्राणों की आहुति- विवेक त्रिपाठी

0

मध्यप्रदेश युवा कांग्रस के मीडिया प्रभारी विवेक त्रिपाठी लगातार केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल का विरोद कर रहे है। आज उसी श्रंखला में भोपाल युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रोहित राजोरिया ने आज रातिबड में किसानों के समर्थन में मोदी सरकार द्वारा देश के अन्नदाता के ऊपर थोपे जा रहे कृषि बिल का विरोध किया। अध्यक्ष का कहना है कि जिन किसानों के समर्थन मे आज वह खड़े है उनमे से कुछ किसानों ने संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी ।

किसानों को श्रद्धांजलि दी गयी

ग्रामीण अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब भी नही जाग रही है । ऐसी सरकार को जगाने के लिए और शहीद किसानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए मध्यप्रदेश के प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित देते हुए मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करवाई गई।

युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष रोहित राजोरिया एवं नरेंद्र यादव ने इस श्रद्धांजलि सभा को आयोजित किया। इसमे मुख्यरूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री शेष नारयण ओझा,मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी , प्रदेश महासचिव अभिषेक परमार,सचिव अनिल मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष दशरथ राजपूत,देवांश तोमर ,नरेंद्र बघेल राहुल मंडलोई ,राहुल राजपूत ,आकाश जागीरदार ,और समस्त पदाधिकारी और किसान भाइयों ने उपस्थित होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Every MP govt school to have Maa ki Bagia: CM Chouhan

0

BHOPAL: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan has said all government schools will have Maa Ki Bagia (kitchen garden) for growing seasonal vegetables. The motto of kitchen gardens are to provide fresh vegetables to students, he said. Chouhan made the above remark at Minto Hall on Thursday, when he virtually inaugurated 2,500 kitchen sheds and 7,100 kitchen gardens.

At the virtual function, he also spoke to some women of self-help groups who prepare mid-day meal in schools. The cook of a primary school at Fanda in Bhopal Sunita Maran said that she had named the kitchen garden of her school as ‘Ma Ki Bagia.’ Chouhan said that he had agreed about the name and that he would christen the kitchen garden of his residence as ‘Ma Ki Bagia.’

He said kitchen garden would be set up in every government school under MNREGA. If there is lack of space in any school for it, garden can be set up in any other area in the village where the institution is located, he said. He also appealed to school authorities to take cooperation of students to maintain cleanliness in schools and kitchen gardens.

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan said that the students used to sweep the floor of their schools earlier to maintain cleanliness. He said he, too, would have the clean the floor of his school, as one should not be ashamed of doing the work of one’s own school.

The Chief Minister further said that food should be nutritious, seasonal and frugal to maintain health. The aim of setting up kitchen gardens in schools is to provide fresh vegetables to students, he added.

मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स का निर्माण हो, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

0

मुख्यमंत्री (Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) अपनी कार्य प्रक्रिया में बदलाव कर रहें है। जनता के लिए अब मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों से यह कहा कि जिस दिन वह अपने दौरे पर नहीं रहेंगे उस दिन एक मंत्री से अपने निवास पर चर्चा करेंगे।

उस दौरान मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों से उनकी परेशानी और विभाग के काम काज को लेकर बात करेंगे । इसकी शुरुवात मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत की है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को अपने निवास पर आज चाय पर चर्चा के लिए बुलाया।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था, और उसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनके विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर चर्चा की। मंत्री विश्वाश कैलाश सारंग को मुख्यमंत्री ने कई निर्देश भी दिए हैं।

मंत्री ने यह बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग देश का एक बहुत महत्वपूर्ण विभाग है, और उसी माध्यम से डॉक्टरों का निर्माण होता हैं। मंत्री सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहले से इस बात को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स का निर्माण हो।