Home Tags Oxygen

Tag: oxygen

Center has to supply 700 MT oxygen everyday to Delhi: SC

0

New Delhi: No relief to the Center even from the Supreme Court. The central government has to supply 700 metric ton of medical oxygen to Delhi everyday till further order, said supreme court on Friday. As the situation deteriorates and the hospitals in the national capital continue to combat rise in Covid-19 cases.

Justice DY Chandrachud commenting on the petition filed by Tushar Mehta said, “We want 700 MT oxygen to be supplied to Delhi on daily basis and we mean business. It has to be supplied and we don’t want to be coercive. Our order will take time to be uploaded by 3 pm. But you proceed and arrange the oxygen.”

Earlier the Delhi High Court on Tuesday issued a show cause notice to the Central Government asking Why it should not entertain contempt proceedings against the government ? When they have failed to comply with the judicial order to supply oxygen for the treatment of covid-19 patients of the national capital.

Against the contempt notice of the Delhi High Court,Tushar Mehta, Solicitor General, Government of India, took up the matter in front of the bench headed by Chief Justice NV Ramana, as Justice DY Chandrachud’s bench was not available on Wednesday.

On which the Chief Justice directed to list the petition of the Center for hearing to the bench headed by Justice DY Chandrachud.

The Supreme Court agreeing with the Delhi High Court order said, “If nothing is to be hidden, let it come before the nation how allocation and distribution is done transparently by the centre. The centre continues to be in contempt for not supplying 700 MT of oxygen to Delhi.”

Justice D Y Chandrachud has also turned down the Central government’s plea to stay the Karnataka high court order directing it to increase the supply of medical oxygen to the state to 1,200 MT per day.

“We don’t want to leave the citizens of Karnataka in the lurch. The order of the High Court is a careful, calibrated and judicial exercise of power. We see no reason to entertain the SLP,” said a bench headed by Justice D Y Chandrachud.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, इस चीज में मध्यप्रदेश बनेगा मॉडल स्टेट

0

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा(Narottam Mishra)ने शनिवार को कहा कि अब प्रदेश में ऑक्सीजन(Oxygen) संबंधी कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड-19(Covid-19) के मामलों में प्रदेश देश में 14वें स्थान पर आ चुका है। प्रदेश में शनिवार को करीब 88,000 उपचाराधीन मामले हैं।

मिश्रा ने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युद्धस्तर पर किए गए प्रयासों का नतीजा है कि अब हमारे पास जरूरत से अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध है। आपूर्ति की व्यवस्था इस तरह की गई है कि अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।

उन्होंने आगे लिखा कि 2 मई को प्रदेश में 503 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। बता दे कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं जनता द्वारा लगाए गए ‘जनता कर्फ्यू’ और शहरी क्षेत्रों में ‘कोरोना कर्फ्यू’ के कारण विगत आठ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है। मिश्रा ने कहा कि जल्द ही हम देश के लिए ‘मॉडल स्टेट’ बनकर दिखायेंगे।

मध्यप्रदेश को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की मदद करेगा टाटा संस

0

मध्य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बरकरार है। आज भी ऑक्सीजन और दवाइयों को समस्या से इंसान जूझ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टाटा सन्स के प्रमुख एन चंद्रशेखरन से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने में वे हमारी मदद करेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि ऑक्सीजन प्लांट लगाने में भी उनका सहयोग हमे मिलेगा। और साथ ही साथ टाटा की सीटी स्कैन मशीन भी प्रदेश को उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रदेश ने ट्वीट कर बताया कि, TataCompanies के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन से फोन पर चर्चा हुई।चर्चा के दौरान टाटा समूह की ओर से मध्यप्रदेश को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और कोविड से लड़ने हेतु अन्य उपयोगी सहायता प्रदान करने की पहल का मैं स्वागत करता हूँ।हम सब मिलकर जल्दी ही इस महामारी से जीतेंगे।

बता दे कि प्रदेश में दूसरी लहर आने पर भी आक्सीजन की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों के शुरुआती दावे भ्रमित करने वाले रहे हैं। भोपाल में देखें तो यहां आक्सीजन की मांग प्रतिदिन 110 टन की है, जबकि उपलब्धता 80 टन ही है। फिलहाल ऐसी ही स्थिति पूरे प्रदेश की है। अच्छी बात यह है कि देर से ही सही आक्सीजन की कमी से पैदा समस्या का समाधान ढूंढने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

ऑक्सीजन लेकर भोपाल पहुची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

0

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मरीजों की वजह से प्रदेश में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। इसी बीच बोकारो से संजीवनी लेकर पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन देर रात भोपाल पहुच गई है। इस ऑक्‍सीजन एक्सप्रेस में छह टैंकर है जिसमें 64 मीट्रिक टन ऑक्सीजन है। बताया जा रहा है कि इसमे से एक टैंकर ऑक्‍सीजन जबलपुर, तीन टैंकर सागर और दो टैंकर मंडीदीप भोपाल के लिए पहुंचाई गई है।

बात दे कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस के कम समय में राज्यों तक पहुंचाने और तेज आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन क्रायोजेनिक लोड होने के चलते ट्रेन की स्पीड और एक्सेलेरेशन का भी ध्यान रखा गया है।

दरअसल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाद भारतीय रेलवे की तरफ से पिछले हफ्ते ऑक्सीजन ट्रेन की शुरुआत की गई थी। ऑक्सीजन की आपूर्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए ऑक्सीजन टैंकरो को इस ट्रेन के जरिए सड़क मार्ग के मुकाबले कम से कम घंटों में राज्यों में पहुंचाया जा रहा है। और ऑक्सीजन एक्सप्रेस से एमपी में ऑक्सीजन की आपूर्ति जारी रहेगी।

दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत, कई अस्पतालों में भी नही बची ऑक्सिजन

0

कोरोना की बढ़ती महामारी के बीच देश के हर राज्य में ऑक्सीजन की कमी की खबरे आ रही हैं ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल से जुड़ा है जहाँ पर ऑक्सीजन खत्म होने के कारण बीते 24 घंटों में 25 लोगों की मौत हो गयी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली वासियों के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करवाने की अपील की लेकिन उनकी अपील का प्रधानमंत्री पर कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है बीते 24 घंटों में दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में 25 लोगों की मौत ऑक्सीजन न मिलने के कारण हो गई तो कई भर्ती मरीजों की जान भी खतरे में पड़ गई।

खबरों के अनुसार सर गंगा राम हॉस्पिटल दिल्ली के स्टॉक में सिर्फ 2 घंटे की ही ऑक्सीजन बची हुई थी फॉक्स हॉस्पिटल ने प्रशासन से तुरंत ऑक्सीजन सप्लाई की मांग भी की थी प्रशासन ने गिर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पहुंचाई भी लेकिन इसी बीच 24 घंटे में 25 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई।

इसके अलावा ऑक्सीजन लेवल कम होने से 60 से ज्यादा मरीजों की जान खतरे में थी हॉस्पिटल प्रशासन ने ऑक्सीजन तुरत एयर लिफ्ट करा कर पहुंचाने की मांग की थी जब हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पहुंच गया तब जाकर मरीजों के घरवालों ने चैन की सांस ली।

ऐसा नहीं है कि दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में ही ऑक्सीजन की कमी हुई है इसके पहले मैक्स हॉस्पिटल में भी ऑक्सीजन की कमी थी जहां पर ऑक्सीजन पहुंच गई है। गुरुवार को ही दिल्ली के शांति मुकुंद हॉस्पिटल के सीईओ सुनील सागर,हॉस्पिटल में ऑक्सिजन की कमी का हाल सुनाते- सुनाते रो पड़े थे। उन्होंने कहा कि बहुत विकट स्थिति है। हमारे पास बहुत कम ऑक्सिजन बचा है। हम ऑक्सिजन नहीं दे पाए तो हमारे मरीज मर जाएंगे।

दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित मकुंद हॉस्पिटल के सीईओ को जब यह पता चला कि उनके हॉस्पिटल में सिर्फ 2 घंटे का ही ऑक्सिजन बचा है तो वो परेशान हो गए। उनके यहां भर्ती 110 कोरोना मरीजों को लेकर वो परेशान हो गए।

मध्यप्रदेश में हो रही है इतने टन ऑक्सीजन की खपत

0

मध्य प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार पूरी ताकत से सारे कदम ले रही है।बहराल ऑक्सीजन की कमी से हालात बदतर होती जा रही हैं। बात दे कि ऑक्सीजन की कमी से भारी संख्या में लोगों की मौत हो रही हैं। वहीं इन सबके बीच अब कुछ अस्पतालों ने नए कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती लेने से इंकार कर दिया है।

सीहोर के सरकारी अस्पताल की तस्वीर

दरअसल बताया गया है कि प्रदेश में मौजूदा हालात में 441 टन ऑक्सीजन की जरूरत है जबकि 385 टन की ही आपूर्ति हो रही है। प्रदेश में बीते 10 दिनों में 170 टन ऑक्सीजन की अतिरिक्त खपत बढ़ गई है।

ऑक्सीजन की इतनी हुई आपूर्ति

  • 11 अप्रैल 213 टन
  • 12 अप्रैल 251 टन
  • 13 अप्रैल 262 टन
  • 14 अप्रैल 300 टन
  • 15 अप्रैल 305 टन
  • 16 अप्रैल 335 टन
  • 17 अप्रैल 347 टन
  • 18 अ्रपैल 374 टन
  • 19 अप्रैल 375 टन
  • 20 अप्रैल 382 टन

मुख्यमंत्री शिवराज ने लगाया आरोप, कहा कुछ अधिकारियों ने रोके प्रदेश में आने वाले ऑक्सीजन टैंकर

0

मध्य प्रदेश में चल रही ऑक्सीजन की कमी के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ राज्यों के अधिकारी उनके राज्यों से मध्य प्रदेश में आ रहे ऑक्सीजन के टैंकर रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अनुचित है एवं अपराध भी है।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि , ‘‘कोविड-19 संक्रमण की विषम परिस्थितिया बनी हुई हैं, संकटकाल है। ऑक्सीजन संजीवनी है। ऐसे में कुछ राज्यों के अधिकारी ऑक्सीजन के टैंकर रोक रहे हैं, जो अनुचित है और अपराध भी है।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘कल (रविवार को) मध्यप्रदेश राज्य के ऑक्सीजन टैंकरों को अन्य राज्यों में कुछ अधिकारियों द्वारा रोका गया। इससे समय बर्बाद होता है और इस दौरान कुछ मरीजों की जान जाने का खतरा बना रहता है।’’

चौहान ने यह भी कहा, ‘‘मैं राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूँ कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जो संजीवनी ऑक्सीजन के टैंकरों को अकारण रोक रहे हैं।’

भोपाल के लिए आ रहा ऑक्सीजन कंटेनर का ट्रक रास्ते में पलटा

0

भोपाल में हो रही आक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए दिल्ली से भोपाल एक बड़ा एयर कैप्सूल कंटेनर आक्सीजन लेकर दिल्ली से भोपाल आ रहा था, जो की शनिवार सुबह 4 से 5 बजे श्यामपुर में अल्फा कालेज के पास पलट गया। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने की वजह से सामने से दूसरे वाहन की चकाचौंद से कंटेनर डिवाडर के पर अनियंत्रति होकर पलट गया।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर कलेक्टर अजय गुप्ता, एसपी एसएस चौहान, एसडीओपी सीएम द्विवेदी, श्यामपुर थाना प्रभारी भंवर सिंह भूरिया, तहसीलदार अतुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में राजस्व व पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया था। और उसके बाद उन ऑक्सीजन कंटेनर को दो क्रेनों की मदद से सीधा करने का प्रयास किया जा रहा था।

एसपी एसएस चौहान ने कहा कि मौके पर चार क्रेन है, वहीं भोपाल से दो बड़ी क्रेन और बुलाई जा रही है। कंटेनर को सीधी करने का प्रयास 4 घंटे से लगातार जारी है। हादसे में कंटेनर का ड्राइवर व क्लीनर सुरक्षित है, वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। 

अब केंद्र सरकार सभी प्रदेशों को सप्लाई करेगी ऑक्सीजन, मध्यप्रदेश को मिलेगा इतना ऑक्सीजन

0

 मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना(Corona) संकट में सरकारी अस्पताल(government hospital) में ऑक्सीजन(oxygen) की किल्लत को पूर्ण करने के लिए केंद्र सरकार(central government) ने मदद करने का फैसला सुनाया है। अब केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसका लाभ मिलते हुए मध्य प्रदेश के लिए केंद्र सरकार 450 मीट्रिक टन ऑक्सीजन  देगी। इसकी जानकारी शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh chouhan) ने ट्वीट(Tweet) के जानकारी दी।

शिवराज ने ट्वीट में लिखा कि ‘आज मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार के सहयोग से 450 मी. टन ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है. मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद देता हूं, आपने प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कभी कोई कसर नहीं छोड़ी. आपके नेतृत्व में #COVID19 के विरुद्ध प्रभावी लड़ाई जारी है।

कुल- 450 मीट्रिक टन आक्सीजन 

आईनॉक्स (गुजरात) – 120 मीट्रिक टन,
आईनॉक्स (देवरी) – 40 मीट्रिक टन,
आईनॉक्स (मोदीनगर) – 70 मीट्रिक टन,
लिंडे (भिलाई) – 60 मीट्रिक टन
स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (भिलाई) -80 मीट्रिक टन,
लिंडे (राउरकेला) – 40 मीट्रिक टन,
स्टील ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया (राउरकेला) – 40 मीट्रिक टन

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इंदौर भेजेंगे ऑक्सीजन जनरेटर

0

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। हर दिन जिले में 1000 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इंदौर भी ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से जूझ रहा है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इंदौर की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा है कि इंदौर के लोगों के लिए हम 10 ऑक्सीजन जनरेटर भेजेंगे।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद

बता दे कि यह मशीन हवा से खुद ही ऑक्सीजन अलग कर लेता है। सोनू सूद ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि इंदौर के लोग अपना खास ख्याल रखें। मुझे पता चला है कि इंदौर में ऑक्सीजन की बहुत किल्लत है। मैं 10 ऑक्सीजन जनरेटर इंदौर के लिए भेज रहा हूं। साथ ही मैं इंदौर के लोगों से गुजारिश करना चाहूंगा कि लोग मिलकर अपना योगदान दें। ताकि जरूरतमंद लोग जल्द से जल्द इस महामारी से बाहर आ सकें। सोनू सूद ने यह भी कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मां अहिल्या की नगरी में सभी लोग मिलकर एक-दूसरे का साथ देंगे।

गौरतलब है कि इंदौर में कोरोना की स्थिति बहुत खराब है। सभी अस्पतालों में बेड फुल हैं। ऑक्सीजन की कमी से भी लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन वहां राधा स्वामी सत्संग में भी क्वारंटीन सेंटर बना रही है।