मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना(Corona) संकट में सरकारी अस्पताल(government hospital) में ऑक्सीजन(oxygen) की किल्लत को पूर्ण करने के लिए केंद्र सरकार(central government) ने मदद करने का फैसला सुनाया है। अब केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसका लाभ मिलते हुए मध्य प्रदेश के लिए केंद्र सरकार 450 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देगी। इसकी जानकारी शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh chouhan) ने ट्वीट(Tweet) के जानकारी दी।

शिवराज ने ट्वीट में लिखा कि ‘आज मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार के सहयोग से 450 मी. टन ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है. मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद देता हूं, आपने प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कभी कोई कसर नहीं छोड़ी. आपके नेतृत्व में #COVID19 के विरुद्ध प्रभावी लड़ाई जारी है।

कुल- 450 मीट्रिक टन आक्सीजन
आईनॉक्स (गुजरात) – 120 मीट्रिक टन,
आईनॉक्स (देवरी) – 40 मीट्रिक टन,
आईनॉक्स (मोदीनगर) – 70 मीट्रिक टन,
लिंडे (भिलाई) – 60 मीट्रिक टन
स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (भिलाई) -80 मीट्रिक टन,
लिंडे (राउरकेला) – 40 मीट्रिक टन,
स्टील ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया (राउरकेला) – 40 मीट्रिक टन
