NewBuzzIndia: उरी हमले के बाद भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान घबराया हुआ है। अमेरिका गए पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने वहीं से पाकिस्तानी आर्मी चीफ राहील शरीफ से बात की है।भारतीय मीडिया रिपोर्ट को देखते हुए यह कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दिखाया जा रहा है कि भारतीय सेना LOC पार कर ऑपरेशन चलाना चाहती है।
इसके बाद से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स ने उत्तरी इलाकों में उड़ाने बंद कर दी थीं। उधर पाक मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक आज नवाज शरीफ यूनाइटेड असेंबली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि शरीफ यूण्न असेंबली में कश्मीर का मसला उठा सकते हैं।
Sushma Swaraj, Foreign Minister of India (left) and Nawaz Sharif, Prime Minister of Pakistan (right)
कश्मीर के मुद्दे पर लगातार हो रही पाकिस्तान की बदज़ुबानी पर आख़िर भारत की तरफ से सख्त रवैया अपनाया गया। कश्मीर मुद्दे पर पाक प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के तरफ से आए बयान के प्रतिक्रिया में आज देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘कश्मीर के बारे में पाकिस्तान चिंता करना बंद करे, कश्मीर भारत का अंग है। कश्मीर को पाकिस्तान का अंग बनाने का दिव्य सपना पाकिस्तान देखना बंद करे, पाकिस्तान का ये सपना क़यामत तक नहीं पूरा होगा।’
पिछले कई दिनों ने पाकिस्तान के तरफ से कश्मीर और आतंकी बुरहान के मुद्दे पर गैर ज़िम्मेदाराना बयानों से तंग आ कर आखिर भारत को भी सख्त होना पड़ा। पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि, ‘क्या पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम को नहीं मालूम नहीं है जिस बुरहान वानी की उन्होंने तारीफ की है उसे शहीद बताया है वो हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था और उसके सिर पर दस लाख रुपए का ईनाम था। उन्होंने कहा कि कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने का जो दिवास्वप्न पाकिस्तान देख रहा है वो कयामत तक पूरा नहीं होगा।’
Rajnath Singh, Home Minister of India
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार संसद से उच्च सदन में कश्मीर के मसले पर अपनी बात सामने रखी। वो राज्यसभा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के सवालों का जवाब दे रहे थे। सिंह ने सदन से कांग्रेस को उसकी हद में रहने की चेतावनी देते हुए यह तक कह डाला कि कश्मीर हिंसा के पीछे पाकिस्तान का हांथ है।
गृहमंत्री ने कहा, “मैं गंभीरता से कहना चाहता हूं कि कश्मीर में लोग बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कश्मीर में रहने वाला नौजवान हमारा है और अगर उसे कोई बरगलाने की कोशिश करेगा तो हम उसे सही रास्ते पर लाने की कोशिश करूंगा, उसे वास्तविक स्थिति बताने की कोशिश करूंगा। पाकिस्तान की हरकतें गैर-जिम्मेदाराना हैं और कश्मीर में जो हो रहा है वो पाकिस्तान प्रायोजित है। हमारे देश में कोई आतंकवादी मारा जा रहा है और हमारे आंतरिक मामलों में पाकिस्तान हस्तक्षेप करेगा।”
राजनाथ सिंह ने कहा, ” दो टुकड़ों में बंटा पाकिस्तान भारत के मुसलमानों की क्या बात करेगा वह पहले खुद को देखे। कहने को तो वो पाकिस्तान है, लेकिन उसकी हरकतें नापाक हैं।”
राजनाथ सिंह ने कहा हम सदन को विश्वास में दिलाना चाहते हैं कि जो भी करना चाहेंगे सदन को विश्वास में लेकर करेंगे। हम अगर राजनीति करते हैं तो सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए करते हैं।
People Gathered in Death Ceremony of Burhan Wani
पाकिस्तान ने कश्मीर में मारे गए आतंकी बुरहान वानी को “फ्रीडम फाइटर” करार दिया और भारतीय सेना को कश्मीर में ‘राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद’ को अंजाम देने का आरोप लगाया। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, “भारतीय सुरक्षा बल कश्मीर में राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद में शामिल हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसका संज्ञान लेना चाहिए।” Also Read: India Today के कवर पर बाबा रामदेव की अजब गजब तस्वीर, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर सहित सभी मुद्दों का समाधन चाहता है क्योंकि युद्ध किसी मुद्दे का समाधान नहीं है। जकारिया ने कहा, “हमने कश्मीर पर जंगे लड़ी हैं और बातचीत भी की है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत पर दबाव बनाना चाहिए कि वह कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत करे।” उन्होंने दावा किया कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के लायक नहीं है क्योंकि वह लगातार संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों का उल्लंघन कर रहा है।
कश्मीर में पिछले दिनों मारे गए आतंकी बुरहान वानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच फिर बयानबाज़ी का दौर चल निकला है। सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ और मुंबई बम ब्लास्ट मामले में वांछित आतंकी हाफ़िज़ सईद ने बुरहान को जहां कश्मीरी नेता बताया वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के बयान पर सख़्त एतराज़ करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान को हमारी सलाह है कि वह अपने पड़ोसियों के आंतरिक मामलों में दख़ल देने से परहेज़ करे।
भारत-पाक के बनते बिगड़ते संबंधों के बीच नवाज़ शरीफ़ का हिज्बुल मुजाहिद्दीन के 22 साल के आतंकी बुरहान वानी को ‘कश्मीरी नेता’ बताना दोनों देशों के संबंधों को और बिगाड़ सकता है। शरीफ के कार्यालय ने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के हाथों कश्मीरी नेता बुरहान वानी और कई नागरिकों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है।’
पम्पोर में सीआरपीएफ जवानों की हत्या पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने रविवार को कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान का रवैया ठीक नहीं है। राजनाथ सिंह ने पम्पोर में हुए आतंकी हमले में हुई चूक की जांच करने के लिए कमेटी का गठन कर उसे जांच के लिए भेजा है। उन्होंने आठ जवानों की हत्या पर कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी आतंकी गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाता तो भारतीय सेना गोलियों का हिसाब भूल जाएगी।
उन्होंने कहा, ”हम पहले हमला नहीं करेंगे। लेकिन अगर पाकिस्तान ने हमला किया तो हम गोलियों का हिसाब भी नहीं रखेंगे।” उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। गृहमंत्री ने कहा, ”भारत अपने शहीद जवानों को भुला नहीं सकता। वे हमारे साथ नहीं है और हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”
सुरक्षा बलों में पिछले कुछ सालों के सबसे घातक हमले में, शुक्रवार को कश्मीर के पम्पोर में सीआरपीफ जवानों को ले जा रही बस पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। हमले में आठ जवान शहीद हो गए तथा 21 अन्य घायल हो गए। राजनाथ ने आगे कहा कि वर्तमान चुनौती से निपटने के लिए देश को बहादुर लोगों की जरूरत है।
भारत-अमेरिका की बढ़ती नजदीकियों से अब आतंकवादियों की बौखलाहट बढ़ने लगी हैं। आतंकवादी संगठन जमात उद-दावा प्रमुख और 2008 के मुंबई हमलों के साजिशकर्ता हाफिज सईद का कहना है कि अगर पाकिस्तानी सरजमीं में अमेरिका का कोई भी ड्रोन दिखता है तो उसे तुरंत मार गिराया जाए क्योंकि अमेरिका और भारत दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ दुश्मनी का भाव रखते हैं। उसने कहा कि भारत को अमेरिका का समर्थन हासिल है इसलिए अमेरिकी ड्रोन को पाक में नहीं घुसने देना चाहिए।
शुक्रवार की नमाज के बाद हाफिज ने भीड़ से कहा कि हम आर्मी चीफ से आग्रह करते हैं और वायुसेना प्रमुख से कहते हैं कि यह उनकी ड्यूटी है कि अगर कोई भी ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में आता है तो वे उसे मार गिराएं और उसका माकूल जवाब दें।
बता दें कि अफगान तालिबान चीफ मुल्ला मंसूर को मारने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान की सरजमीं पर 21 मई को जो ड्रोन हमला किया था, उसके खिलाफ हाफिज का संगठन जमात उद-दावा पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में विरोध प्रदर्शन करने वाला है। इस दौरान वो भाषण भी देगा।