Home Tags Rajnath singh

Tag: rajnath singh

रक्षामंत्री के ‘घर में घुसकर मारेंगे’ वाले बयान से बौखलाया पाक, कही ये बड़ी बात

0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर आतंकी छिपने के लिए पाकिस्तान भी भाग जाते हैं तो भारत उन्हें वहां घुसकर मारेगा। राजनाथ सिंह के इस बयान से पाकिस्तान बिलबिला उठा है। उसने रक्षा मंत्री राजनाथ के बयान को भड़काऊ बताते हुए इसकी निंदा की है। 

दरअसल, एक टीवी इंटरव्यू में राजनाथ सिंह से सवाल हुआ कि ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद पाकिस्तान में घुसकर अपने दुश्मनों का खात्मा करवाया है, इस पर आप क्या कहेंगे ? इसके जवाब में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने की बात कही। गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने अपने मिशन को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान के लोकल अपराधियों का सहारा लिया।

2 डीजी दावा होगी 17 मई से उपलब्ध, रक्षा मंत्री ने की लॉन्चिंग

0

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की दवा 2-डीजी 17 मई से मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दवा की पहली खेप लॉन्च की है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया भी मौजूद थे।

इस दवा को कोरोना मामलों में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। बात दे कि इस दवा को डॉ रेड्डी लेबोरेटरी की मदद से तैयार किया गया है।

क्लीनिक्ल ट्रायल के दौरान जिन कोरोना मरीजों को ये दवाई दी गई थी उनकी RT-PCR रिपोर्ट जल्द निगेटिव आई है। जानकरी के अनुसार दवा सीधा वायरस के प्रभावित सेल्स में जाकर जम जाती है और वायरस एनर्जी प्रोडक्शन को रोककर वायरस को बढ़ने से रोक देती है।

सरकार की नीतियों से परेशान पुलिसकर्मी, राजनाथ सिंह को सलामी देने से किया इंकार !

0

मोदी सरकार को इस समय चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ रहा है । ताजा मामला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राज्य राजस्थान से आया है ।

दरअसल राजस्थान सरकार द्वारा हर महीने की जा रही सैलरी कटौती से नाराज पुलिस कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । जिससे गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी बच नही पाए ।

दरसल जोधपुर दौरे पर गये गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ‘गार्ड ऑफ ऑनर ‘ देने के लिए 8 जवानों को तैयार किया गया था लेकिन आखरी समय पर सभी जवान छुट्टी पर चले गए ।

जिसके बाद आखरी समय में दूसरी टीम से गृहमंत्री को सलामी दिलवाई गयी । इससे पहले जोधपुर दौरे पर गये ADG एम एल लताड़ को भी पुलिस ने सलामी देने से मना कर दिया था और तब भी दूसरी टीम बुलवाकर सलामी दिलवाई गयी थी ।

संसद में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- खाना खाने नही गये थे पाकिस्तान, जो करना था कर आए! 

0

Newbuzzindia: देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल ही पकिस्तान को लताड़ कर वापस देश लौटे है। उन्होंने आज संसद के दोनों सत्रों राज्यसभा और लोकसभा में पाकिस्तान का वृतांत सभी को बताया।

गृहमंत्री ने कहा कि, वे पाकिस्तान खाना खाने नही गये थे, उन्हें जो करना था वे कर चुके है। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान के गृहमंत्री की ओर से एक भोज का आयोजन कराया गया था, पर भोज से पहले ही खुद पाकिस्तान के गृहमंत्री अपनी कार में बैठ कर चले गए। ऐसी स्थिति में गृहमंत्री वहां से बिना भोजन किये स्वदेश लौट आये।
आपको बता दे की राजनाथ सिंह पाकिस्तान में आयोजित सार्क देशों के गृह्मन्त्रियों की बैठक में शामिल होने गये थे। 

संसद में गरजे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान और कांग्रेस को हद में रहने की दी नसीहत

0

NewBuzzIndia: 

Rajnath Singh, Home Minister of India

 केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने  सोमवार संसद से उच्च सदन में कश्मीर के मसले पर अपनी बात सामने रखी। वो राज्यसभा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के सवालों का जवाब दे रहे थे। सिंह ने सदन से कांग्रेस को उसकी हद में रहने की चेतावनी देते हुए यह तक कह डाला कि कश्मीर हिंसा के पीछे पाकिस्तान का हांथ है।

Also Read: पंजाब भाजपा को बड़ा झटका, सिद्धू और उनकी पत्नी ने थामा AAP का दामन

गृहमंत्री ने कहा, “मैं गंभीरता से कहना चाहता हूं कि कश्मीर में लोग बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कश्मीर में रहने वाला नौजवान हमारा है और अगर उसे कोई बरगलाने की कोशिश करेगा तो हम उसे सही रास्ते पर लाने की कोशिश करूंगा, उसे वास्तविक स्थिति बताने की कोशिश करूंगा। पाकिस्तान की हरकतें गैर-जिम्मेदाराना हैं और कश्मीर में जो हो रहा है वो पाकिस्तान प्रायोजित है। हमारे देश में कोई आतंकवादी मारा जा रहा है और हमारे आंतरिक मामलों में पाकिस्तान हस्तक्षेप करेगा।”

Also Read: संघ सदस्य खाते हैं गोमांस, संघ को नहीं है परेशानी

राजनाथ सिंह ने कहा, ” दो टुकड़ों में बंटा पाकिस्तान भारत के मुसलमानों की क्या बात करेगा वह पहले खुद को देखे। कहने को तो वो पाकिस्तान है, लेकिन उसकी हरकतें नापाक हैं।”
राजनाथ सिंह ने कहा हम सदन को विश्वास में दिलाना चाहते हैं कि जो भी करना चाहेंगे सदन को विश्वास में लेकर करेंगे। हम अगर राजनीति करते हैं तो सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए करते हैं।  

पाकिस्तान पर गरजे राजनाथ सिंह, कहा ‘पाकिस्तान ने हमला किया तो हम भूल जाएंगे गोलियों का हिसाब।’

2

NewBuzzIndia:

पम्‍पोर में सीआरपीएफ जवानों की हत्‍या पर सख्‍त रुख अख्तियार करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तान को आड़े हाथों लिया। उन्‍होंने रविवार को कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्‍तान का रवैया ठीक नहीं है।  राजनाथ सिंह ने पम्‍पोर में हुए आतंकी हमले में हुई चूक की जांच करने के लिए कमेटी का गठन कर उसे जांच के लिए भेजा है। उन्‍होंने आठ जवानों की हत्‍या पर कहा कि अगर पाकिस्‍तान अपनी आतंकी गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाता तो भारतीय सेना गोलियों का हिसाब भूल जाएगी।
उन्‍होंने कहा, ”हम पहले हमला नहीं करेंगे। लेकिन अगर पाकिस्‍तान ने हमला किया तो हम गोलियों का हिसाब भी नहीं रखेंगे।” उन्‍होंने कहा कि पड़ोसी देश भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। गृहमंत्री ने कहा, ”भारत अपने शहीद जवानों को भुला नहीं सकता। वे हमारे साथ नहीं है और हम उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

image

ये भी पढ़ें, ओबामा का भारत को भरोसा, साल के अंत तक NSG में शामिल होगा भारत

सुरक्षा बलों में पिछले कुछ सालों के सबसे घातक हमले में, शुक्रवार को कश्‍मीर के पम्‍पोर में सीआरपीफ जवानों को ले जा रही बस पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। हमले में आठ जवान शहीद हो गए तथा 21 अन्‍य घायल हो गए। राजनाथ ने आगे कहा कि वर्तमान चुनौती से निपटने के लिए देश को बहादुर लोगों की जरूरत है।