मोदी सरकार को इस समय चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ रहा है । ताजा मामला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राज्य राजस्थान से आया है ।
दरअसल राजस्थान सरकार द्वारा हर महीने की जा रही सैलरी कटौती से नाराज पुलिस कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । जिससे गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी बच नही पाए ।
दरसल जोधपुर दौरे पर गये गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ‘गार्ड ऑफ ऑनर ‘ देने के लिए 8 जवानों को तैयार किया गया था लेकिन आखरी समय पर सभी जवान छुट्टी पर चले गए ।
जिसके बाद आखरी समय में दूसरी टीम से गृहमंत्री को सलामी दिलवाई गयी । इससे पहले जोधपुर दौरे पर गये ADG एम एल लताड़ को भी पुलिस ने सलामी देने से मना कर दिया था और तब भी दूसरी टीम बुलवाकर सलामी दिलवाई गयी थी ।
