Home Tags Ram mandir

Tag: ram mandir

हार्दिक पटेल ने एक बार फिर बोला मोदी सरकार पर बड़ा हमला !

0


Newbuzzindia : पाटीदार आंदोलन प्रमुख हार्दिक पटेल ने एक बार फिर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है । हार्दिक पटेल ने मोदी सरकार द्वारा राम मंदिर मुद्दे पर राजनीती करने को लेकर तीखा हमला बोला है । हार्दिक पटेल ने अपने ही अंदाज में ट्वीट करते हुए कहा है कि –

“सीता मैया बहुत दुखी है,भाजपा के काम से,सारा पैसा खा गए,मेरे पति के नाम से ”

हार्दिक पटेल उन नेताओं में से है जो ट्विटर का इस्तेमाल करना बखूबी जानते है । हार्दिक के ट्वीट विरोधिओं पर बम की तरह बरसते है । देखें हार्दिक के कुछ अन्य ट्वीट..

https://twitter.com/HardikPatel_/status/827913961710424064

चुनाव के बाद भगवान राम को वनवास पे भेज देती है , चुनाव के समय राम-राम जपने वाली भाजपा : शिवसेना

0

Newbuzzindia : ​मुंबई महानगर पालिका में 25 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जनता पार्टी औऱ शिवसेना के रिश्तों में लगातार दरार बढ़ती जा रही है।लेकिन एनडीए औऱ महाराष्ट्र सरकार में अभी भी सहयोगी बनी हुई हैं।

शिवसेना नोटबंदी के बाद भाजपा पर एक के बाद एक बड़े आरोप लगा रही है। कभी नोटबंदी फैसले को तानाशाही करार देना तो कभी राम मंदिर के बार-बार राग अलापने पर तीखा जवाब देना।

आज शिवसेना सांसद संजय राउत ने राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, जब चुनाव नजदीक होते हैं तब बीजेपी को राम मंदिर की याद आती है लेकिन जैसे की चुनाव के बाद भाजपा राम को वनवास पर भेज देती है।

क्योंकि भाजपा की नीयत ही ठीक नहीं है। भाजपा नेता राम के नाम का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव में वोट पाने के लिए करते हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्हें भूल जाते हैं।

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तमाम भाजपा नेता राम मंदिर का राग अलापने लगे हैं। नेताओं के साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी कल पार्टी के घोषणा पत्र में राम मंदिर का मुद्दा शामिल करा। जिसके बाद सहयोगी दल ने हमला बोला।

आरएसएस ने किया राम मंदिर निर्माण के मुद्दे से किनारा , नही करेंगे आंदोलन !

0

Newbuzzindia: राम मंदिर निर्माण और हिंदुत्व के मुद्दे पर लोकप्रिय हुआ आरएसएस ने राम मंदिर मुद्दे से किनारा कर दिया है । संघ का कहना है कि राम मंदिर मुद्दा साधु-संतों का है । आरएसएस ने आगे कहा है कि आरएसएस ने पहले भी कभी इस मुद्दे के लिए कोई आंदोलन नही किया है ।

गौरतलब है कि आरएसएस के अवध प्रांत के संघचालक प्रभुनारायण और सह प्रांत कार्यवाह नरेन्द्र ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन संतों का है। उन्होंने कहा, पहले भी कभी संघ ने इसके लिए आंदोलन नहीं चलाया। अगर संत मंदिर के लिए आंदोलन करेंगे तो संघ साथ देगा। संघ पदाधिकारी प्रभुनारायण और नरेन्द्र ने शुक्रवार को लखनऊ के विश्व संवाद केंद्र में यह बातें कहीं।

राम मंदिर निर्माण को लेकर हाल ही में भाजपा सांसद विनय कटियार ने यह कहकर माहौल को गर्म कर दिया था कि लॉलीपाप नहीं बल्कि हमें मंदिर निर्माण चाहिए। इस बयान के बाद लगा कि संघ और भाजपा से जुड़ा एक वर्ग मंदिर निर्माण को लेकर आगे कोई पहल करेगा लेकिन इस बयान से यह साफ संकेत मिलता है कि फिलहाल आरएसएस का रुख संतों पर ही निर्भर है। हालांकि अपने बयान में संघचालक ने यह भी कहा कि राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है।

चुनाव से पहले अगर राम मंदिर नही बना तो न दें भाजपा को वोट : हिन्दू महासभा
कयास लगाए जा रहे है कि उत्तरप्रदेश चुनाव को देखते हुए आरएसएस ने राम मंदिर के मुद्दे को गर्म न करने का फैसला किया है । वहीं हिन्दू महासभा ने यूपी की जनता से अपील की है कि यदि चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण नही हुआ तो बीजेपी को वोट न दें ।

ऐसे में अगर राम मंदिर मुद्दा गर्माता है तो भाजपा की मुश्किल बड़ सकती है । मुस्लिम वोट बैंक पूरी तरह से भाजपा के खिलाफ हो जाएगा । वहीं दूसरी ओर मंदिर न बनने के कारण सवर्ण और हिन्दू वोट बैंक भी भाजपा के पीला से खिसक सकता है ।

अब 8 नवंबर से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण..!

0

Newbuzzindia: जी हां आप सही सुन रहे है अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने वाला है । इसके लिए 8 नवंबर की तारीख भी चुन ली गयी है । लेकिन ये ऐलान न तो मोदी सरकार ने किया है और न ही हिन्दू परिषद् और आरएसएस ने ।  ऐसे में सवाल उठता है कि फिर ये निर्माण करेगा कौन ..?

हम आपको बताते है 8 नवंबर को राम मंदिर बनाने का ऐलान किया है हिन्दू महासभा ने । हिन्दू महासभा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वह 8 नवंबर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू करेगी ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक और राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने संयुक्त वक्तव्य में कहा, ‘अखिल भारतीय हिन्दू महासभा अयोध्या में श्रीराम जन्मस्थान पर आठ नवंबर से मंदिर निर्माण कार्य शुरू कर देगी।’

हिन्दू महासभा का कहना है कि हिन्दू महासभा के नेताओं ने कई बार मंदिर निर्माण के लिए संसद में विशेष कानून बनाने की मांग की है। लेकिन इस पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गयी। इस स्थिति में महासभा अपनी योजना के अनुसार आठ नवंबर से अयोध्या में मंदिर निर्माण का काम शुरू कर देगी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल का दिया उदाहरण ।

हिन्दू महासभा से कहा है कि पूर्व गृह मंत्री वल्लभ भाई पटेल ने विशेष कानून बनाकर सोमनाथ मंदिर का निर्माण कार्य कराया था। हम भी उसी प्रकार विशेष कानून बनवाकर मंदिर निर्माण कराये जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर अभी तक उचित कार्रवाई नहीं की गयी और बार-बार मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कही जा रही है

राम मंन्दिर बनेगा तो ही होगी भाजपा की जीत, नही तो होगी हार : सुब्रमण्यम स्वामी

0

Newbuzzindia: राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी फिर सक्रिय हो गए है । सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर के मुद्दे को फिर उठाया । सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भाजपा को हिंदुत्व के मुद्दे पर वापिस लौटने की जरुरत है ।

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि उत्तरप्रदेश में अगर राम मंदिर बनेगा तभी भाजपा चुनाव जीत पाएगी । अगर उत्तरप्रदेश में राम मंदिर नही बनता है तो भाजपा की जीत मुश्किल है ।

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने इस मामले में जल्द कुछ बड़ा करने की घोषणा की है। स्वामी ने कहा कि मंदिर बनेगा तो भाजपा भी जीतेगी।

इसलिए वह प्रधानमंत्री से विकास के साथ-साथ हिंदुत्व के मुद्दे को भी आगे ले जाने का अनुरोध करेंगे।

स्वामी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण बेहद जरूरी है। इसलिए वह अब इस दिशा में जल्द ही कुछ बड़ा करेंगे। 

स्वामी ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि नेशनल हेराल्ड, आरबीआई गवर्नर मामले के बाद वह खुद को राम मंदिर मुद्दे पर केंद्रित करेंगे।

उन्होंने इस दौरान पार्टी और सरकार को हिंदुत्व के मुद्दे पर मजबूती दिखाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि वह खुद प्रधानमंत्री से विकास के साथ-साथ हिंदुत्व के मुद्दे को भी आगे बढ़ाने का अनुरोध करेंगे। 

PM मोदी के ‘छप्पन इंच’ के सीने पर हमला करते हुए कन्हैया ने भारत को बताया अमिर देशों का चमचा

0

NewBuzzIndia: जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार ने गुरुवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि हमारे पास 56 इंच का सीना तो नहीं लेकिन 56 इंच से बड़ी सोच है। उन्होंने कहा कि भारत पहले गरीब देशों का प्रतिनिधि होता था और अब अमीर देशों का चमचा है।


कन्हैया ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी का राम से लेना देना नहीं है, यह तो नाथूराम गोडसे को मानने वाले हैं। इनको राम का मंदिर नहीं राम के नाम पर वोट चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान कन्हैया ने कहा कि मोदी जी नाटक अच्छा करते हैं बोलते हैं दलित को मत मारिए मुझे मारिए और त्रिलोकपुरी के दंगों में दलितों को मुसलामानों के खिलाफ खड़ा कर दिया। देशद्रोह के केस से जूझ रहे कन्हैया ने कहा कि हम देश के खिलाफ नहीं हैं हमारी लड़ाई राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के खिलाफ हैं। जब हम संघ के खिलाफ बोलते हैं तो हम पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो जाता है।


शंकराचार्य का दावा, संघ ने अयोध्या में मस्ज़िद नहीं बल्कि मंदिर को तोड़ा था

2

NewBuzzIndia: 

 ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानन्द सरस्वती ने रविवार को हरिद्वार में  बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर आरएसएस पर जबर्दस्त निशाना साधा है। उन्होंने संघ पर हमला करते हुए कहा कि आरएसएस ने मस्जिद नहीं बल्कि हिंदुओं के मंदिर को ही गिरा दिया। क्योंकि वहां कभी मस्जिद थी ही नहीं। उन्होंने आगे कहा कि, वो हिंदुओं के नेता हैं और वे अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण करेंगे।

Also Read: कैराना के बाद अब अलीगढ़ से हुआ हिंदुओं का पलायन, प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है 



शंकराचार्य ने सरसंघचालक  मोहन भागवत पर भी हमला करते हुए कहा कि, भागवत ने कहा था की वे अयोध्या में आदर्श राम का मंदिर बनवाने की बात करती है जबकि हम भगवान् राम का मंदिर बनाएंगे। उन्होंने कहा की हिन्दू समाज वो करेगा जो हम कहेंगे। क्योंकि हिंदुओं के नेता शंकराचार्य होते हैं पर ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य हम हैं। उन्होंने दावा किया की मंदिरों को तोड़ने का काम औरंगज़ेब का था।

मार्कण्डेय काटजू ने ली चुटकी, मोदी सरकार को याद दिलाया “राम मंदिर” का मुद्दा !

0

Newbuzzindia: अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा सुरखिओं में रहने वाले पूर्व चीफ जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने फेसबुक के माध्यम से मोदी सरकार पर चुटकी लेते हुए राम मंदिर का मुद्दा याद दिलाया है ।

राम मंदिर का मुद्दा एक समय भाजपा का प्रमुख मुद्दा हुआ करता था । संघ और हिन्दू परिषद् के पास तो जैसे कोई दूसरा मुद्दा ही नही था  । लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही जैसे “राम मंदिर” का मुद्दा कहीं खोता हुआ नजर आ रहा है । गौरतलब है कि सत्ता में आने बाद से ही “राम मंदिर” के मुद्दे पर भाजपा बैकफुट पर ही रही है।

ऐसे में पूर्व चीफ जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने मोदी सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा है कि –

image

“मुझे समझ नहीं आता लोग महंगाई, बेरोज़गारी, भुखमरी वगैरह की ही रट क्यों लगाए हैं ? असल मुद्दा तो भूल गए I राम मन्दिर कब बनेगा ? “

…तो कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री ने भी माना था की भारत एक हिंदू राष्ट्र है

0

NewBuzzIndia: 

अभी तक देश यही जानती थी कि हिंदुत्व और हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा भाजपा और संघ तक ही सिमित है। पर हाल में कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री ने ये बयान दे कर सबको चौका दिया है की देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी वी नरसिम्हा राव ने उनसे ये कहा था कि, भारत एक हिंदू राष्ट्र है। अय्यर  ने ये बयान नरसिम्‍हा राव पर लिखी गई किताब ‘पीवी नरसिम्‍हा राव: हाफ लॉयन’ को लेकर कुछ दिनों  चल रही चर्चाओं के बीच दिया। अय्यर ने एनडीटीवी के लिए लेख में यह दावा किया।

उन्‍होंने अपने लेख में लिखा, “अक्‍टूबर 1992 में वे 44 दिन की रामेश्‍वरम से अयोध्‍या की राम रहीम यात्रा पर निकले हुए थे। जब वे भुवनेश्‍वर पहुंचे तो नरसिम्‍हा राव ने उन्‍हें बुलाया। उन्‍होंने मुझसे कहा कि मेरी यात्रा से उन्‍हें कोई नाराजगी नहीं लेकिन धर्मनिरपेक्षता की मेरी परिभाषा से असहमति है। मैंने पूछा कि कहां गलती हो गई। उन्‍होंने कहा, ‘मणि, तूम समझ नहीं रहे हो यह एक हिंदू राष्‍ट्र है।’ मैं हैरान रह गया। मैं सोचता था कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है। इसलिए मैं बड़बड़ाया, ‘लेकिन सर, यही बात तो भाजपा भी कहती है।’ लेकिन उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया।”
ज्ञात हो की जब नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे तभी बाबरी विध्‍वंस हुआ था, जिसके वजह से उनके मान प्रतिष्ठा कम हुई।  पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में मौजूद उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि नरसिम्‍हा राव के बुरे काम अब भी देश को भारी पड़ रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक नीतियां देश के लिए बहुत लाभदायक रही।

उद्धव ने भाजपा और संघ को कहा पाखंडी, बोला ‘हिंदुत्व से पकड़ खो रही है भाजपा।’

0

NewBuzzIndia:

हिंदुत्व को अपना मुद्दा बना कर देश में दक्षिणपंथी विचार के राजनीति की नीव रखने वाली राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी संगठन शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे के निशाने पर आ गई है। देश में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने के लिए अक्सर भाजपा को अपने कट्टर मुद्दों के साथ समझौता करते हुए देखा गया है। जो की समय के साथ अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए ज़रूरी भी है। पर अपने बदलाव के इन्ही गुणों के वजह से आज भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक संगठन की ओर से आयोजित की जाने वाली इफ्तार पार्टी को लेकर शिवसेना ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने इफ्तार पार्टी को पार्टी का ‘पाखंड’ बताया है। बता दें, आरएसएस के संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दो जुलाई को इफ्तार पार्टी रखी है।
शिवसेना की नेता मनीषा ने एएनआई से कहा, ‘यह हैरान करने वाली बात है कि इस तरह की इफ्तार पार्टी आरएसएस आयोजित कर रहा है। लेकिन हैरानी भी नहीं हैं क्योंकि आरएसएस और भाजपा हिंदुत्व एजेंडे पर पकड़ खो रहे हैं।’

साथ ही कहा कि ‘राम मंदिर का मुद्दा देख लीजिए जिसकी वजह से पार्टी दो सांसदों से 181 सांसदों तक पहुंची है। पार्टी उससे भी हटती नजर आ रही है। वे इफ्तार पार्टी को सांस्कृतिक कार्यक्रम बता रहे हैं। यह पार्टी का पाखंड है।’

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने करीब 140 देशों के नेताओं को इफ्तार पार्टी का न्योता दिया है। मंच ने इंटरनेशनल रोजा इफ्तार पार्टी दो जुलाई को आयोजित की है।