NewBuzzIndia:
अभी तक देश यही जानती थी कि हिंदुत्व और हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा भाजपा और संघ तक ही सिमित है। पर हाल में कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री ने ये बयान दे कर सबको चौका दिया है की देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी वी नरसिम्हा राव ने उनसे ये कहा था कि, भारत एक हिंदू राष्ट्र है। अय्यर ने ये बयान नरसिम्हा राव पर लिखी गई किताब ‘पीवी नरसिम्हा राव: हाफ लॉयन’ को लेकर कुछ दिनों चल रही चर्चाओं के बीच दिया। अय्यर ने एनडीटीवी के लिए लेख में यह दावा किया।
उन्होंने अपने लेख में लिखा, “अक्टूबर 1992 में वे 44 दिन की रामेश्वरम से अयोध्या की राम रहीम यात्रा पर निकले हुए थे। जब वे भुवनेश्वर पहुंचे तो नरसिम्हा राव ने उन्हें बुलाया। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी यात्रा से उन्हें कोई नाराजगी नहीं लेकिन धर्मनिरपेक्षता की मेरी परिभाषा से असहमति है। मैंने पूछा कि कहां गलती हो गई। उन्होंने कहा, ‘मणि, तूम समझ नहीं रहे हो यह एक हिंदू राष्ट्र है।’ मैं हैरान रह गया। मैं सोचता था कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है। इसलिए मैं बड़बड़ाया, ‘लेकिन सर, यही बात तो भाजपा भी कहती है।’ लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।”
ज्ञात हो की जब नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे तभी बाबरी विध्वंस हुआ था, जिसके वजह से उनके मान प्रतिष्ठा कम हुई। पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में मौजूद उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि नरसिम्हा राव के बुरे काम अब भी देश को भारी पड़ रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक नीतियां देश के लिए बहुत लाभदायक रही।

