Regional Party of Bihar, lead by Lalu Prasad Yadav.
Tag: Rashtriya Janata Dal
तमाम Exit Polls में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत, मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी बने पहली पसंद
बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही विभिन्न मीडिया समूहों के एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ गए हैं। जिनमें ज्यादातर समूह महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखा रहा है। पोल्स में मुख्य बात यह है कि यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पछाड़ते हुए तेजस्वी यादव पहली पसंद बनकर उभरे हैं।
एक्जित पोल्स के अनुसार महागठबंधन को 180 सीटों तक मिलने की संभावना है। जारी किए गए सर्वे में न्यूज 18- चाणक्य ने महागठबंधन को 180 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है । वहीं एनडीए के हिस्से में 55 सीटें जाने की संभावना दी है।
इंडिया टुडे के लिए एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे में महागठबंधन को 139 से 161 सीटें तक मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं एनडीए का आंकड़ा 69 से 91 तक जा सकता है।
इसके अलावा एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक महागठबंन के खाते में 108 से 131 सीटों की संभावना है वहीं एनडीए को 104 से 128 तक सीटें मिल सकती हैं।
रिपब्लिक- जन की बात के सर्वे में महागठबंधन के लिए 118 से 138 सीटों का अनुमान लगाया गया है और एनडीए के खाते में 91 से 117 सीटें जाती दिखाई गई हैं।
इसके अलावा टाइम्स नाउ- सी वोटर ने महागठबंधन के खाते में 120 और एनडीए के खाते में 116 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है
दैनिक भास्कर ने दिया एनडीए को बहुमत
हालांकि, बाकी सभी एग्ज़िट पोल से अलग दैनिक भास्कर के अनुमान में एनडीए को बिहार में बहुमत मिलता दिखाया गया है। भास्कर ने एनडीए को 120-127 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि महागठबंधन को 71-81 सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं इस एग्जिट पोल में एलजेपी के लिए अच्छी खबर है। एलजेपी को इसमें 12-23 सीटें दी गई हैं और अन्य पार्टियों को 19-27 सीटें मिलती बताई गई हैँ।
मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी पहली पसंद
एग्जिट पोल में महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को पछाड़ दिया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक बिहार के 44 फीसदी लोगों की पसंद तेजस्वी यादव हैं। वहीं, इस रेस में नीतीश कुमार पीछड़कर 35 फीसदी पर पहुंच गए हैं। वहीं एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान को महज 7 फीसदी लोग ही मुख्यमंत्री का पसंद मानते हैं।
बता दें कि चुनाव संपन्न होने के बाद अब नतीजों के लिए सभी को 10 नवंबर का इंतजार है।
राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद संभालने के लिए सक्षम और योग्य: तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में देश के प्रधानमंत्री बनने की सारी खूबियां है।
कांग्रेस द्वारा आज पटना में आयोजिय जन आकांशा रैली में तेजश्वी ने कहा कि राहुल गांधी पीएम का पद संभालने में सक्षम और योग्य हैं।
राजद नेता ने दोहराया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी समान विचारधारा वाले दलों को भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को हराने के लिए एकजुट होना चाहिए।
तेजश्वी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए सभी वादों को भूल गए और उनमें से किसी को भी पूरा करने में विफल रहे।
राहुल गांधी के लिए आज तक कि पत्रकार से भिड़ गए तेजस्वी यादव ।
राजस्थान चुनावों में कांग्रेस की जीत पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्विट्टर पर लिखा..”राजस्थान आज भाजपा मुक्त होने की ओर बढ़ गया. कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की अगुवाई में शानदार जीत के लिए आप सभी को बधाई और धन्यवाद.काश! आज समर्थित मीडिया उनके बेहतरीन नेतृत्व पर बहस करती.BJP लाखों के अंतर से दो लोकसभा सीट हार गई.ये सामान्य बात है,है ना?”
राजस्थान आज भाजपा मुक्त होने की ओर बढ़ गया। कांग्रेस अध्यक्ष श्री @OfficeOfRG की अगुवाई में शानदार जीत के लिए आप सभी को बधाई और धन्यवाद। काश! आज समर्थित मीडिया उनके बेहतरीन नेतृत्व पर बहस करती। BJP लाखों के अंतर से दो लोकसभा सीट हार गई। ये सामान्य बात है, है ना?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 1, 2018
तेजस्वी यादव के इस ट्वीट पर ABP न्यूज़ की पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने कमेन्ट करते हुए लिखा-“तेजस्वी यादव लेकिन राजस्थान की इन दो सीटों पर राहुल यादव ने नहीं,वहां के स्थानीय नेताओं की मेहनत से जीत मिली है।राहुल तो गये ही नहीं थे।”…
@yadavtejashwi लेकिन राजस्थान की इन दो सीटों पर @OfficeOfRG ने नहीं , वहां के स्थानीय नेताओं की मेहनत से जीत मिली है। राहुल तो गये ही नहीं थे । https://t.co/tYUdWe7tjr
— Chitra Tripathi (@chitraaum) February 1, 2018
पत्रकार के इस ट्वीट पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए लिखा..”चित्रा जी, सब टीम वर्क होता है लेकिन जब हार होती है तो स्थानीय नेताओं को दोष ना देकर राहुल जी को ही दिया जाता है।बेहतरीन टीम के साथ मिलकर उम्मीदवार चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन और फ़ॉलोअप को हम नज़रअन्दाज़ नहीं कर सकते। अभी हाथ में कमान सम्भाली है आगे सब निशाने पर ही लगेगा।”
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/959091923825852416
झूठ अगर शोर करेगा तो लालू भी पुरज़ोर लड़ेगा : लालू प्रसाद यादव
झारखंड की जेल में बंद लालू प्रसाद यादव भाजपा और मोदी सरकार पर एक के बाद एक हमला बोल रहे है।
चारा घोटाला के एक मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भले ही जेल में बंद हों, लेकिन उनके ट्विटर हैंडल से बीजेपी पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के ट्विटर हैंडल से बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा गया,
झूठ अगर शोर करेगातो लालू भी पुरज़ोर लड़ेगा
मर्ज़ी जितने षड्यंत्र रचो,
लालू तो जीत की ओर बढ़ेगा
अब, इंकार करो चाहे अपनी रज़ा दो
साज़िशों के अंबार लगा दो
जनता की लड़ाई लड़ते हुए
लालू तो बोलेगा चाहे जो सजा दो”
वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब लालू यादव ने ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा हो। इससे पहले अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद लालू यादव ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट कर लोगों को यह संदेश दिया था कि वे जेल में रहने के बावजूद ट्विटर के माध्यम से लोगों को संदेश देते रहेंगे। लालू यादव ने एक संदेश में बताया था कि उनके जेल में रहने के दौरान उनके ट्विटर हैंडल को परिवार और उनके कार्यालय के लोग संभालेंगे।
6 जनवरी को चारा घोटाला के एक मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई थी। फिलहाल लालू यादव रांची की एक जेल में बंद हैं।
गुजरात में हारने के लिए नीतीश कुमार की जेडीयू लड़ेगी 50 सीटों पर चुनाव : तेजस्वी यादव
नीतीश कुमार ने घोषणा की है की जेडीयू गुजरात विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा है कि गुजरात में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि एक तरफ जेडीयू गुजरात में 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है वहीं कह रही है कि भाजपा गुजरात में बड़ी जीत दर्ज करेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि जेडीयू गुजरात में जीतने के लिए चुनाव लड़ेगी या फिर भाजपा को जिताने के लिए। या फिर जेडीयू गुजरात में हारने के लिए चुनाव लड़ रही है।
गुजरात में हारने के लिए चुनाव लड़ेगी जेडीयू: तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व उपमुुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि
BJP गुजरात चुनाव जीतेगी :नीतीश जी
जदयू गुजरात में अकेले 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : नीतीशसाहब अब आप ये बतायें, अगर BJP वहाँ जीत रही है तो आप वहाँ क्या हारने के लिए लड़ रहे है?अगर हार रही है तो क्या उन्हें जिताने के लिए लड़ रहे है? सब बेवक़ूफ़ है जी!
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/933239545557958656

शरद यादव की जेडीयू गुजरात में करेगी कांग्रेस का समर्थन।
आप को बता दें कि गुजरात चुनाव में इस बार दो जेडीयू चुनाव लड़ेगी। एक असली और एक नकली। यह बताना बहुत मुश्किल है कि कौनसी जेडीयू असली है, शरद यादव की या नीतीश कुमार की। शरद यादव की जेडीयू कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात में चुनाव लड़ेगी और नीतीश कुमार की जेडीयू भाजपा को जिताने के लिए।
जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत पर तेजसवी ने सीएम नीतीश कुमार पर बोला जोरदार हमला, बोला की..
बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रोहतास जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सिर्फ कागजों पर शराबबंदी योजना को लागू किया था। ताकि वो उस वक्त पूरे देश में शराबबंदी को लेकर अहम संदेश देकर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बन जाएं।
उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू की एक क्लिपिंग ट्वीट करते हुए लिखा है, “प्रधानमंत्री बनने के लिए महागठबंधन के सहयोग से नीतीश जी ने की थी शराबबंदी ताकि वो इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर देशभर में घूम सकें। क्या उनमें हिम्मत है अब वो झारखंड और यूपी जाकर शराबबंदी के लिए सभा करें?”
रोहतास में हुई मौतों के मामले में आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने पर तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा करके अपनी कथित विफलताओं को नहीं छिपा सकते हैं। बता दें कि रोहतास जिले के कछवा थाना अंतर्गत दनवार गांव में शुक्रवार की देर रात जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई थी और जबकि एक अन्य व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया। अभी एक और शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
तेजस्वी ने पटना में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि नीतीश जी अपनी कथित विफलताओं का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ते हैं। उन्होंने बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब उपलब्ध होने का आरोप लगाते हुए कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि अब शराब महँगी दरों पर उपलब्ध है। तेजस्वी ने कहा, ‘‘नीतीश जी पुलिसकर्मियों को निलंबित करके आप अपनी कथित नाकामयाबियों को नहीं छुपा सकते है।’’ उन्होंने नीतीश पर प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा के तहत बिहार में शराबबंदी लागू करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि वह इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर देशभर में घूम सकें।
तेजस्वी ने दूसरे ट्वीट में यह भी आरोप लगाया है कि राज्यभर में पुलिसकर्मी शराब के अवैध कारोबार में लिप्त हैं। इसमें उनके बड़े आकाओं की भी संलिप्तता है। उन्होंने गृह विभाग के मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री को इस हत्या का बराबर दोषी करार दिया है।
प्रधानमंत्री बनने के लिए महागठबंधन के सहयोग से नीतीश जी ने की थी शराबबंदी ताकि वो इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर देशभर में घुम सकें।क्या उनमें हिम्मत है अब वो झारखंड और यूपी जाकर शराबबंदी के लिए सभा करें? pic.twitter.com/tjoPXKIZCf
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 28, 2017
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/924137877813968897
लालू प्रसाद यादव ने जमकर की राहुल गांधी की तारीफ !
Newbuzzindia : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज राहुल गांधी की जमकर तारीफ की । देखा जाए तो यह पहला मौका है जब लालू ने राहुल गांधी का खुलकर समर्थन किया है । लालू प्रसाद यादव का कहना है कि प्रदानमंत्री मोदी आज राहुल गांधी के आगे बहुत बौने नजर आ रहे है ।
लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा कि अब वह राहुल गांधी के साथ मिलकर नरेंद्र मोदी से लड़ेंगे और हराएंगे । लालू प्रसाद ने अपने twitter अकाउंट पर लिखा है कि – “राहुल गाँधी ने सही कहा विरोध विचारों का है।हम उन्हें लड़कर हराएँगे। लेकिन वे हमारे PM हैं, उनका मुर्दाबाद हम नहीं कहेंगे “
लालू प्रसाद यादव यही नही रुके । लालू ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि “मोदीजी राहुल गांधी के सामने छोटे दिखाई देने लगे हैं।शिवनगरी व कबीर और तुलसी की कर्मभूमि बनारस में प्रधानमंत्री ने अपने को राहुल से बहुत बौना साबित किया “
गौरतलब है कि राहुल गांधी इस समय पुरे देश में नोटबंदी के खिलाफ परिवर्तन रैली निकाल रहे है । इसी बीच अब समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव और राजद से लालू प्रसाद यादव राहुल गांधी के समर्थन में आ गए है । देखना दिलचस्प होगा की यह नोटबंदी मोदी जी को क्या क्या दिन दिखाएगी ।
उरी हमला : सिकुड़ गया है नरेंद्र मोदी का 56 इंच का सीना : लालू प्रसाद यादव
Newbuzzindia: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उरी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार किया. आज तक से खास बातचीत में लालू ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी जी 56 इंच का सीना कहकर ललकारते थे, लेकिन अब उनका 56 इंच का सीना सिकुड़ गया है. उन्होंने कहा कि देश मोदी के हाथों में सुरक्षित नहीं है और अगर उनसे देश नहीं संभल रहा तो इस्तीफा दे दें.
लालू प्रसाद ने और क्या-क्या कहा…
1. लगातार हमले इस शासन से पहले नहीं होते थे. कारगिल का मसला अलग है.
2. आतंकी घटनाएं जिस तरह बढ़ी हैं, सिर्फ निंदा करने से हम लोगों का काम खत्म नहीं हो जाता है.
3. बिहार रेजिमेंट के जवान शहीद हुए हैं.
4. पठानकोट में हमला कर आतंकी चले गए और हम लोग पीठ थपथपाते है.
5. हमारा देश इनके हाथों में सुरक्षित नहीं है. ये हमेशा कहते है कि कार्रवाई करेंगे लेकिन करते कुछ नहीं.
6. टीवी पर थोड़े ही बोलेंगे कि क्या कार्रवाई करनी चाहिए.
7. हम अपने जवानों को सैल्यूट करते हैं. हम देश की सेना के साथ है.
8. हमें इस हमले पर राजनीति नहीं करनी.
9. देश की न्यायपालिका ने कई बार कहा कि राजधर्म का पालन करें.
10. अलगाववादियों से बातचीत खानापूर्ति थी.
लालू का मोदी के नाम खुला पत्र, ‘गाय पर न करे राजनीति, अपने मंत्रियो को दे गाय पालने का आदेश’
Newbuzzindia; देश में राजनीति हमेशा से ही एक बड़ा विषय रहा है। कहा जाए तो राजनीति से ही भारत की पहचान है। देश में अनेक राजनितिक दल है तो उनसे कहीं अधिक राजनेता। इन राजनेताओ में हर वक़्त किसी न किसी बात को लेकर जुबानी जंग लगी रहती है। ऐसा ही एक बार और हुआ है।
RJD सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खुला पत्र लिखा है। जिसमे उन्होंने RSS, भाजपा और केंद्र सरकार को सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी को घेरा है। ये खुला पत्र लालू ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया है।
क्या लिखा है लालू प्रसाद ने खुले पत्र में, आप भी पढ़ें…..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम खुला पत्र।
आदरणीय मोदीजी,
मैं पूरी विनम्रता से आपका ध्यान आपके गृह राज्य गुजरात में अहमदाबाद से 360 किलोमीटर दूर उना में घटित हुई उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की ओर ले जाना चाहूँगा जिसके बारे में संसद में खड़े होकर गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि आपको इस घटना से गहरा दुःख पहुँचा है | जी हाँ, मैं उसी घटना की बात कर रहा हूँ जिसमें चमड़ा उद्योग से जुड़े चार दलित युवकों को बेरहमी से सरेआम बुरी तरह से सिर्फ इसीलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने अपनी आजीविका के लिए मरी हुई गायों के खाल को उतारा था। यह जो गौ-सेवा और गौ रक्षा के नाम पर कुकुरमुत्तों की तरह जगह-जगह हिंसक तथाकथित गौ-रक्षक दल इत्यादि पनप रहे हैं, इस आग के पीछे सबसे बड़ा हाथ आरएसएस और आपका ही है | पहले लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में जिस गैर जिम्मेदारी से पिंक रेवोलुशन, गौ माँस, गाय पालने वाले और गाय खाने वाले आदि गैर जरूरी बातों पर समाज तोड़ने वाले भड़काऊ भाषण दिए गये थे, उन्हीं का यह असर है की आज किसान खरीद कर गायों को गाड़ी में लादकर ले जाने से भी डरता है। जाने रास्ते में कौन उन्हें गौ रक्षा के नाम पर घेर कर पीट दे या जान ही ले ले ।
आपने तो लोगों को बाँटकर, जहर रोपकर वोटों की खूब खेती की और जो चाहते थे वो बन गए। पर आपका बोया जहर रह-रह जातिवादी और सांप्रदायिक साँप का रूप धर, समय-समय पर उन्मादी फन उठाता है और देश की शांति और सौहार्द को डस कर चला जाता है। मुझे अत्यंत दुःख है कि मुझे अपने देश के प्रधानमन्त्री को यह बताना पड़ रहा है कि यह आग आपकी ही लगाई हुई है। इस आग में भस्म होकर जो गौपालक, किसान बन्धु, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक मर रहे हैं, उसके दोषी सिर्फ आप, आपकी पार्टी और आपकी असहिष्णु विचारधारा की जननी संघ है। अगर आज मैं आपको कठघरे में खड़ा नहीं करूँगा तो मेरे अंदर का गौ-पालक मुझे कभी माफ़ नहीं करेगा। पुरे देश समेत विदेशी मीडिया भी जानता था कि हिंदुस्तान में ज़मीन एवं गरीबों से जुड़ा एक जनसेवक है लालू यादव जो लुटयेंस दिल्ली के बंगले एवं मुख्यमंत्री आवास में भी गौ-माता रखता है। मेरे द्वारा दिल्ली के बंगले में गाय रखने पर मुझे जातिवादियों द्वारा ग्वाला और ग्वार कहा गया। मैं दिखाने के लिए गाय नहीं रखता, जब कुछ नहीं थे तब भी गाय रखते थे और आज भी रखते है। आज भी शायद मिलाकर बीजेपी के सभी नेताओं के पास इतनी गायें नहीं होंगी जितनी हमारे आवास एवं खटाल (गौशाला) में है।
गाय के नाम पर लोगों को बाँटने वाले नेताओं का गौ-सेवा से क्या सरोकार? आपके जम्बो मंत्रिमंडल के 78 मंत्री लुटयेंस दिल्ली के बड़े-बड़े बंगलों में रहते हैं। कितनों ने अपने भीमकाय बंगलों में गाएँ पाली हुई हैं ? कुत्ते जरुर पाल रखे होंगे । पर गायों के नाम पर नाक-भौं सिकोड़ेंगे क्योंकि उनका तथाकथित class conciousness उन्हें इसकी अनुमति नहीं देगा ! बिहार में आपने गौ-प्रेम पर सभाओं में बड़े-बड़े लेक्चर और अख़बारों में करोड़ों के इश्तेहार दिए थे | मोदीजी, अगर सचमुच आप गौ प्रेम करते हैं तो आप अपने हर मंत्री के लिए नियम बनाइए कि हर कोई अपने बंगलों में गाय पालेगा, खुद अपने हाथों से उनकी देखभाल करेगा ,उन्हें नहलाएगा, खिलाएगा और मृत्यु होने पर उनका विधिवत अंतिम संस्कार भी करेगा | ताकि मृत गायों को उनके बंगलों से ले जाते वक्त आप ही के कार्यकर्ता उन दलितों या पिछड़ों की हत्या ना कर दे।
उना की घटना अपने आप में कोई अनोखी या एकमात्र घटना नहीं है, आए दिन यह पागलपन देश के किसी ना किसी कोने में अपना नंगा नाच दिखाता है और आप दूसरी ओर मुंह फेर लेते हैं। आप लोग तो वोट की राजनीति करके चले जाते हैं पर गरीब इसका भुगतान अपनी आय, खुशियों, संभावनाओं और जीवन से करते हैं। गौ-रक्षा के नाम पर मनुवादी इसका प्रयोग अपने हाथों से धीरे-धीरे खिसकते निरंकुशता को पुनः हथियाने के लिए करते हैं, दलित पिछड़ों को उनकी ‘जगह’ दिखाने के लिए करते हैं | देश भर में गाएँ सडकों के किनारे कचरा खाती हैं, पर कोई गाय प्रेमी उसे दो रोटियाँ नहीं खिलाएगा | भूख,प्यास, गर्मी, बीमारी से ये गाएँ दम तोड़ देती हैं पर कोई गौ रक्षक इसकी सुध लेने नहीं आएगा | पर गौ माँस पर किसी अखलाक़ की हत्या करने को पूरा गाँव ही नहीं, आसपास के गाँव के भाजपा कार्यकर्ता भी जुट जाते हैं | ठीक उसी तरह गाय पर राजनीति करने चुनावों में आप लोग जुट जाते हैं |
अब संघ और भाजपा का यह स्वांग बंद होना चाहिए | अब देश को यह बर्दाश्त नहीं है कि किसी ‘माँ भारती के सन्तान’ रोहित वेमुला की संस्थागत हत्या पर प्रधानमंत्री का मर्म एक हफ्ते बाद जागे। देश के दलित और पिछड़े संघ की थोपी हुई आचार संहिता को मानने से इंकार करते हैं | अपने विरोध और प्रदर्शन से दलितों ने गुजरात की सरकार को अपने महत्व का आभास कराया है, समाज को आइना दिखाया है और अपने अंदर पल रहे कटुता का एक झलक मात्र दिखाया है |
प्रधानमंत्री जी, ब्राह्मणवादी और मनुवादी मानसिकता को पिछले दरवाज़े से हम दलित, पिछड़े और आदिवासियों पर पुनः लादने का प्रयास बंद कीजिए, वरना इसका परिणाम देश के लिए विध्वंसक होगा | देश का बहुसंख्यक वर्ग देश में हजारों साल तक चलने वाले काले सामाजिक ढाँचे की पुनरावृत्ती किसी कीमत पर होने नहीं देगा | संघ के मोहन भागवत जैसे विषैली राजनीति करने वालों के लिए मेरी एक ही चेतावनी है – चेतें अथवा अपना कुनबा समेटें !
Posted from WordPress for Android
लालू ने ली MODI की चुटकी, कहा- ‘केंद्र सरकार के मंत्री है प्रधानमंत्री के चापलूस’
#Newbuzzindia/पटना | RJD सुप्रीमों और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मोदी मन्त्रीमण्डल और केंद्र सरकार पर चुटकी ली है और BJP की खिल्ली उड़ाई है।
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, केंद्र सरकार के मंत्री प्रधानमंत्री के चापलूस हैं। लालू ने कहा कि मोदी मन्त्रीमण्डल में पुरे नही लेकिन ज्यादातर मंत्री चापलूसी में मगन हैं। यह तर्क उन्होंने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की ओर से नरेंद्र मोदी को सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताए जाने पर दिया है।
यादव ने राजनाथ सिंह को लेकर भी चुटकी ली और कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जान को खतरा है, वह अपनी ही सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। साथ ही लालू ने ये भी कहा कि राजनाथ सिंह को तो हवाई जहाज पर भी सुरक्षा की जरूरत रहती है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि वो तो ऊपर उड़ते रहते हैं, मगर जो नीचे रह रहे हैं, उनका क्या होगा? उन्होंने आगे कहा कि वो तो केंद्रीय गृहमंत्री हैं, खुद ही हथियार का लाइसेंस ले लें। हवा में सुरक्षा को लेकर तीन-चार एयरफोर्स के हवाई जहाज साथ ले जाएं।
आपको बता दे कि इससे पहले लालू ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। लालू ने ट्वीट किया कि जातीय जनगणना के आंकड़े सावर्जनिक करो। इन्हें क्यों दबाए बैठे हो? दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा। नहीं चलेगा, नहीं चलेगा !
राजद अध्यक्ष लालू और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार विभिन्न सार्वजनिक मंचों से कई बार जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के समय भी यह मुद्दा उठाया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि इन आंकड़ों को जारी होने के बाद विकास की योजनाएं लागू करने में मदद मिलेगी।
Posted from WordPress for Android


