Home Tags Remdisivir

Tag: remdisivir

भोपाल में हुई रेमडिसीवीर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी

0

मध्य प्रदेश में कोरोना थमने का नाम ही नही ले रहा। इसी बीच में रेमडिसीवीर इंजेक्शन की काला बाज़ारी शुरू हो गई है। पहले इंदौर में लोग पकड़ाए थे और आज इंदौर के बाद भोपाल में नकली रेमेडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबर सामने आई है।

बता दे कि पिपरिया से भोपाल इलाज कराने एक परिवार आया हुआ था जो इस नकली इंजेक्शन के ठगी का शिकार हुए है। कोरोना संक्रमित के परिजनों को एक युवक ने 47 हज़ार का नकली इंजेक्शन देकर लूट लिया। क्योंकि परिजन रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए दिनभर से सिर्फ परेशान हो रहे थे।

इस बीच हॉस्पिटल के बाहर देवदूत बनकर एक युवक ने उनके परिजनों को इंजेक्शन दिलाने का झांसा दिया और फिर उनसे 47 हज़ार रुपए ले लिए। जब परिजन इंजेक्शन लेकर हॉस्पिटल डॉक्टर के पास पहुंचे तब पता चला जो इंजेक्शन उन्हें मिला था वे नकली था। परिजनों ने बताया कि मंडीदीप स्थित इंडस टाउन में किसी मेडिकल से उस व्यक्ति ने उन्हें इंजेक्शन दिलाया था।

मध्यप्रदेश में अब कलेक्टरों को आवंटित की गई रेमडेसि‍व‍िर इंजेक्शन

0

मध्‍य प्रदेश(Madhya Pradesh) में रेमडेसि‍व‍िर इंजेक्शन(remdisivir injection) के बारे में सरकार(government) ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है । प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इसके आवंटन के अधिकार दिए गए है। जानकारी के मुताबिक रेड क्रॉस(red cross) में प्रति इंजेक्शन 1568 रुपए की राशि जमा होकर ये इंजेक्शन निजी अस्पतालों(hospitals) को भी दिए जा सकेंगे।

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इंदौर से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए 2016 रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजे गए हैं जो भोपाल में जरूरतमंदों को जिला प्रशासन के द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

महामारी की दूसरी लहर में कोरोनोवायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर राज्य सरकार अपने स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ाने और ठीक करने की कोशिश कर रही है। इस बीच बुधवार को, मध्यप्रदेश ने कोरोवायरस के 9,720 नए मामले दर्ज किए, जो एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है, जिससे संक्रमण संख्या बढ़कर 3,63,352 हो गई।

मध्यप्रदेश के जबलपुर सांसद पर गिरी राजनैतिक गाज

0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जबलपुर (Jabalpur) सांसद के निशुल्क रेमडेसिवीर इंजेक्शन वितरण का पोस्टर और पंपलेट वायरल हो गया है। कांग्रेस ने ऑक्सीजन की तरह इंजेक्शन के मुद्दे को भी आड़े हाथ लिया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वी किया है कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस इंजेक्शन की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। शिवराज जी इसका साफ मतलब यह हुआ कि मध्य प्रदेश में इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कमी से हुई सभी मौतों के लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है। कांग्रेस ने लिखा है कि आखिर यह लोग और कितना गिरेंगे?

कांग्रेस के इस ट्वीट और सोशल मीडिया पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर सांसद राकेश सिंह के पोस्टर और पंपलेट वायरल होने के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अयोध्या तिवारी ने इस तस्वीर और घटनाक्रम को कालाबाजारी के साथ वर्तमान समय में प्रदेश की जनता के साथ बड़ा अमानवीय खिलवाड़ बताया है। साथ ही सांसद निधि से खरीदे गए इंजेक्शन को काला स्टॉक बताया है।

मध्यप्रदेश में नहीं होगी रेमडेसिविर की कमी

0

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक ली जिसमें बताया गया कि बुधवार को प्रदेश में कुल 3,890 यूनिट रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति की गई है। प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 275 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध करवाया है।

शिवराज ने कहा कि 3,890 रेमडेसिविर इंजेक्शन में से एक हजार इंजेक्शन एमजीएम शासकीय मेडिकल कॉलेज इंदौर को दिए जाएंगे। जबकि बाकि के 2890 इंजेक्शन निजी चिकित्सालयों को दिए जा रहे हैं। इंजेक्शन के निर्माताओं को प्रदेश में इनकी सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए इसके निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। ऑक्सीजन के औद्योगिक उपयोग को सीमित करके सबसे पहले अस्पतालों को उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा अस्पतालों में ऑक्सीजन का फालतू खर्च रोकने के लिए भारत शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों से संबंधितों को अवगत कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। सीएम ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना कोरोना से जंग नहीं जीती जा सकती कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक करना आवश्यक है।

भोपाल में रेमडेसिवीर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की नियमित सप्लाई हुई शुरू

0

जिला प्रशासन कोरोना से नागरिकों की जान बचाने के लिए आक्सीजन सहित आवश्यक दवाइयों और इंजेक्शन उपलब्धता के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया है कि शनिवार को भोपाल के कोविड अस्पतालों को रेमडेसिवीर की 1000 वॉइल्स उपलब्ध करवाई गई है।

इस बीच संयुक्त कलेक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि रेमडेसिवीर इंजेक्शन वायल दवा डिस्ट्रीब्यूटर्स, स्टॉकिस्ट को प्राप्त हुई थी, जिसका वितरण फार्मा कंपनी द्वारा कोविड के इलाज कर रहे अस्पतालों को सीधे तौर पर किया गया है।

कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिले की अस्पतालों को ऑक्सीजन की सप्लाई जारी है। सभी अस्पतालों में मरीजों की आवश्यकता और मांग के अनुसार ऑक्सीजन प्रदान की जा रही है।

संयुक्त कलेक्टर राजेश गुप्ता ने बताया है कि शनिवार को भोपाल जिले के सभी कोविड अस्पतालों में मेडीकल ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है । उद्योगों को ऑक्सीजन की सप्लाई प्रतिबंधित कर दी गई है। जिले में आने वाली सभी ऑक्सीजन केवल मेडिकल उपयोग के लिए ही दी जा रही हैं।