Home Tags Sagar

Tag: sagar

CM शिवराज की सभा में पिता ने बच्चे को मंच के पास फेंका, इलाज के लिए हो रहे थे परेशान

0

सागर। सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को कुशवाहा समाज के सम्मेलन में शामिल होने सागर पहुंचे थे। सभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री जाने वाले ही थे कि तभी सभा में बैठे एक व्यक्ति ने अपने बच्चे को मंच के पास फेंक दिया। इससे कार्यक्रम में हड़कंप मच गया जिसके बाद मुख्यमंत्री ने दंपत्ति की समस्या सुनने के लिए उन्हें अपने पास मंच पर बुलाया। महिला ने सीएम को बताया कि बच्चे के दिल में छेद है और ऑपरेशन के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। 

सीएम ने पीड़ित बच्चे के माता-पिता को मदद को लेकर आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद कलेक्टर दीपक आर्य को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि बच्चे की हर तरह से मदद की जाए और उसका अच्छा इलाज हो ये सुनिश्चित किया जाए।

 मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई की और बच्चे को पहले स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भोपाल भेजा गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मुंबई के नारायणा अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बच्चे और उसके माता पिता को बुधवार को ट्रेन में रिज़र्वेशन कराकर मुंबई के लिए रवाना किया। 

सागर में धर्मांतरण का मामला आया सामने ! जांच में हुए बड़े खुलासे

0

मध्य प्रदेश के सागर में ईसाई मिशनरी सेंट फ्रांसिस सेवाधाम आश्रम से बच्चों का धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आश्रम में दाखिले के समय एक लड़की का नाम हिन्दू था और अब जब वह बालिग हो चुकी है तो उसका नाम क्रिश्चियन हो गया है।

बताया जा रहा है कि सेंट फ्रांसिस सेवा धाम आश्रम के खिलाफ राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को शिकायत मिली थी। जिसके बाद बाल संरक्षण आयोग की चार सदस्यों की टीम मंगलवार को सेवाधाम आश्रम पहुंची।

जांच के बाद बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि सेवाधाम की जांच में बहुत सी खामियां मिली। जिसमें आश्रम में तीन अलग-अलग प्रकार के संस्थान चालू मिले है। सबसे ज़्यादा अनिमितता बालक और बालिका छात्रवास में मिली है। एक ही छात्रावास में लड़के और लड़कियों को रखा गया था। साथ ही एक पंजीयन पर दो संस्थान चल रहे थे।

आगे कहा कि बाल गृह में बड़ी उम्र के बच्चे भी छोटे बच्चे के साथ रह रहे थे। बच्चे कई सालों से यहां रह रहे थे। इनके परिवार के संबंध में इनके पास कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है। एक बच्चे से उसके परिवार के बारे में पूछने पर उसके पास पूरी जानकारी थी और उसको अपने घर का पता भी मालूम था।

वहीं आश्रम के रजिस्टर में चेक करने पर पाया गया इस बच्चे से संबंधित कोई भी जानकारी इनके पास नहीं थी। बच्चों को कई वर्षों से यहां रखा गया है, जबकि बच्चों के मां-बाप को ढूंढ कर उनको उनके मां-बाप को सौंप देना चाहिए।

प्रियंक ने बताया कि सेंट फ्रांसिस सेवाधाम में विदेशों से डॉलर के रूप में उगाही की जानकारी मिली है। जो बच्चों की फोटो भेजकर स्पॉन्सरशिप के नाम पर लिए गए हैं। ऐसे दस्तावेज भी मिले जो न तो हिंदी में हैं और न ही अंग्रेजी में। कुछ मलयालम भाषा के हैं तो कुछ लैटिन भाषा में दस्तावेज मिले हैं।

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान एक कमरे से शराब की बोतलें भी मिली हैं। खेती से होने वाली पैदावार व अनाज बच्चों के कमरे में ठूंसा गया था। यह जांच का विषय है कि इनसे कहीं बालश्रम तो नहीं कराया जा रहा।

सागर में पुलिसकर्मियों ने एक माँ को उसकी बेटी के सामने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

0

मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला को उसकी बेटी के सामने सड़क पर गिराकर पीटा जा रहा है।दरअसल ये घटना सागर जिले की है। बताया जा रहा है कि महिल अपनी बेटी के साथ घर के जरूरी सामान खरीदने बाजार गई थी और मास्क लगाना भूल गई।

बता दे कि पुलिस ने पहले महिला को सरल भाषा में समझाने की कोशिश की। लेकिन कुछ ही देर में मौके पर मौजूद एक जवान ने उसे पीटना शुरू कर दिया।महिला को बालों से पकड़कर सड़क पर खींच ले गया। वीडियो में जो पुलिसकर्मी महिला से सड़क पर मास्क न पहनने को लेकर मारपीट कर रही है स्वयं उसके चेहरे पर मास्क नहीं दिख रहा है।

दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी किस बेहरहमी से महिला को पीट रहे है। इस दौरान महिला मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगती है। वो बुरी तरह से रो रोकर मदद की गुहार लगा रही थी जिसके बाद राहगीर भी पुलिस को मारपीट न करने को कहते है। लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं होता। बेटी जब मां को बचाने के लिए आगे आती है तब पुलिसकर्मी उसके साथ भी मारपीट और धकामुकी करने लगते हैं।