सागर में पुलिसकर्मियों ने एक माँ को उसकी बेटी के सामने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला को उसकी बेटी के सामने सड़क पर गिराकर पीटा जा रहा है।दरअसल ये घटना सागर जिले की है। बताया जा रहा है कि महिल अपनी बेटी के साथ घर के जरूरी सामान खरीदने बाजार गई थी और मास्क लगाना भूल गई।

बता दे कि पुलिस ने पहले महिला को सरल भाषा में समझाने की कोशिश की। लेकिन कुछ ही देर में मौके पर मौजूद एक जवान ने उसे पीटना शुरू कर दिया।महिला को बालों से पकड़कर सड़क पर खींच ले गया। वीडियो में जो पुलिसकर्मी महिला से सड़क पर मास्क न पहनने को लेकर मारपीट कर रही है स्वयं उसके चेहरे पर मास्क नहीं दिख रहा है।

दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी किस बेहरहमी से महिला को पीट रहे है। इस दौरान महिला मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगती है। वो बुरी तरह से रो रोकर मदद की गुहार लगा रही थी जिसके बाद राहगीर भी पुलिस को मारपीट न करने को कहते है। लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं होता। बेटी जब मां को बचाने के लिए आगे आती है तब पुलिसकर्मी उसके साथ भी मारपीट और धकामुकी करने लगते हैं।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles