Home Tags Samajwadi Party

Tag: Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी

राज्यसभा में भाजपा ने बड़ाई रफ़्तार, कांग्रेस से अब सिर्फ 5 कदम दूर !

0

Newbuzzindia: राज्यसभा के दो वर्ष पर होने वाले चुनाव में इस साल 55 सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें 17 पर भाजपा की जीत तय है। भाजपा अतिरिक्त मतों के जरिए कुछ और सीटें जीतना चाहती है। भाजपा के पास 15 में से पांच राज्यों में कुछ अतिरिक्त मत हैं। राज्यसभा के लिए 11 जून को मतदान होना है। भाजपा की कोशिश उच्च सदन में अपना न केवल संख्या बल बढ़ाने बल्कि यह भी सुनिश्चित करने की है कि कांग्रेस कोई भी अतिरिक्त सीट नहीं जीत पाए। राज्यसभा में जीएसटी विधेयक सहित कई विधेयकों पर कांग्रेस ने अड़ंगा लगा रखा है।

भाजपा अब तक 14 राज्यों के लिए 18 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें 17 की जीत तय है। इसके अलावा केंद्र में सत्तारूढ़ यह दल झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड से एक-एक सीट पर नजर गड़ाए हुए है।

झारखंड में जहां भाजपा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की जीत को लेकर आश्वस्त है, उसने दूसरा उम्मीदवार उद्योगपति महेश पोद्दार को बनाया है। झारखंड में उनकी जीत के लिए भाजपा को जो संख्याबल चाहिए, वह नहीं है।

झारखंड की छह में से दो सीटें खाली हो रही हैं क्योंकि भाजपा के एम. जे. अकबर और कांग्रेस के धीरज साहू अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में 11 खाली सीटों के लिए 12 प्रत्याशी हैं। भाजपा एक सीट आसानी से जीत जाएगी।

यहां भाजपा के पास 41 विधायक हैं। राज्यसभा में जाने के लिए 37 मतों की जरूरत है। चार अतिरिक्त मतों के साथ भाजपा ने स्वतंत्र उम्मीदवार प्रीती महापात्रा का समर्थन किया है जो गुजरात के उद्योगपति की पत्नी हैं। उद्योगपति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जा रहा है।

हरियाणा में भाजपा के पास दो उम्मीदवारों को राज्यसभा में भेजने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है। यहां केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंदर सिंह पहले उम्मीदवार हैं, लेकिन भाजपा के पास जो अतिरिक्त वोट हैं उससे मीडिया समूह के मालिक सुभाष चंद्रा का समर्थन करने का निर्णय लिया है जो यहां से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा ने अनिल माधव दवे और एम. जे. अकबर को उम्मीदवार बनाया है। वहां की तीन खाली सीटों में तीसरी सीट के लिए भाजपा के पदाधिकारी विजय गोटिया को स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में उतारा है।

यह कदम कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक तंखा को रोकने के लिए है। उन्हें जीत के लिए सिर्फ एक अतिरिक्त वोट चाहिए।

मध्य प्रदेश में प्रत्येक राज्यसभा की सीट के लिए 58-58 मतों की जरूरत है। भाजपा दो सीटें आसानी से जीत जाएगी जबकि तीसरे सीट के लिए भाजपा के पास 50 विधायक बचेंगे।

भाजपा की अतिरिक्त सीटें जीतने के प्रयास के बावजूद 245 सदस्यीय राज्यसभा में कांग्रेस फिर भी सबसे बड़ी पार्टी रहेगी। कांग्रेस के करीब 59 सदस्य रहेंगे जबकि बीजेपी 54 सदस्यों के साथ कांग्रेस के करीब पहुँच जाएगी। कांग्रेस से फासला कम होने के कारण अगर बीजेपी को बिल पास कराना होगा तो उसे अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ साथ क्षेत्रीय पार्टियों पर निर्भर रहना पड़ेगा। कुल मिलकर यह भी कह सकते हैं कि आने वाले समय में राज्य सभा में कांग्रेस की पॉवर कम हो जाएगी।

इस वक्त राज्य सभा की 241 सीटों में कांग्रेस के 64 जबकि बीजेपी के पास 49 सदस्य हैं, 12-12 सदस्यों के रिटायरमेंट के बाद कांग्रेस के 52 जबकि बीजेपी के 37 सांसद बचेंगे, बीजेपी की करीब 17 सीटों पर जीत तय है, मतलब पांच सीटें किसी ना किसी पार्टी से छीन ली जाएंगी, बीजेपी ने कुछ निर्दलीय विधायकों को भी समर्थन देने का मन बनाया है जिसमें से हरियाणा से जी-न्यूज मीडिया के मालिक सुभाष चंद्रा भी शामिल हैं, अगर सब कुछ सही रहा तो इस चुनाव में जहाँ बीजेपी को लाभ होगा वहीँ कांग्रेस को नुकसान होगा।

कुल मिलाकर बीजेपी ने राज्य सभा में जबरजस्त गणित भिड़ा रखा है लेकिन अंतिम नतीजा 11 जून के बाद ही आएगा।

कुल 55 सीटें जो खाली हो रही हैं, उनमें 12-12 भाजपा और कांग्रेस की हैं। 6 बसपा, 5 जनता दल यू, 3 समाजवादी पार्टी, 2 बीजू जनता दल, 3 अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIDMK), 2-2 तेलुगु देशम, DMK और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की हैं जबकि 1-1 शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल और स्वतंत्र सदस्य विजय माल्या की सीट हैं।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में बजरंग दल के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज !

0

Newbuzzindia: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के यहां स्थित मुख्यालय कारसेवकपुरम् में शौर्य प्रशिक्षण शिविर में एक सम्प्रदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में बजरंग दल के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

फैजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने आज यहां बताया कि बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण शिविर में आतंकवादियों के भेष में एक धर्म विशेष के लोगों को दिखाया गया था, जबकि सैनिक के रुप में दूसरे सम्प्रदाय के युवकों को दिखाया गया था।

पुलिस की ओर से कल देर रात लिखायी गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे धर्म विशेष के लोगों की भावनायें आहत हुई है। पुलिस ने अयोध्या कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की धारा 153(ए) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरु कर दी है। शिविर के बारे में राज्यपाल रामनाईक का कल बयान आने के बाद इस मामले ने और तूल पकड लिया। श्री नाईक ने कहा था कि आत्मरक्षा में शौर्य प्रशिक्षण गलत नहीं है ।

आत्मरक्षा के लिये प्रशिक्षण लेना गलत नहीं है। श्री नाईक के इस बयान के बाद सरगर्मियां और तेज हो गयी और पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करना पडा। समाजवादी पार्टी प्रवक्ता के राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियां माहौल खराब करने में लगी हुई हैं लेकिन कानून किसी को हाथ में लेने नहीं दिया जायेगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिये।

साम्प्रदायिक माहौल खराब करने में लगे लोगों को जेल में डालना होगा। गौरतलब है कि गत 14 मई को कारसेवकपुरम् में आयोजित शौर्य प्रशिक्षण शिविर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को हथियार चलाने,लाठी चलाने, आग के गोले में कूदने के साथ ही आतंकवादियों से जूझने तक की ट्रेनिंग दी गयी थी। इस दौरान कार्यकर्ता जय श्रीराम ,भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने सिर पर भगवा रंग की पट्टी बांध रखी थी। –

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

मोदी के घर में “अच्छे दिन” के सवाल पे भाजपा संसद मनोज तिवारी की पिटाई !

0

Newbuzzindia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित अस्सी घाट पर एक समाचार चैनल द्वारा आयोजित लाइव प्रसारण के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी और कांग्रेस विधायक अजय राय के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई और दोनों ओर से पथराव भी किया गया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के सांसद मनोज तिवारी के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस निरीक्षक आशुतोष ओझा ने बताया, ‘दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं। ऐसे में एक साल के अंदर संसदीय क्षेत्र में उनके विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए एक समाचार चैनल द्वारा अस्सी घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।’

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, कांग्रेस के विधायक अजय राय और समाजवादी पार्टी (एसपी) सरकार में राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल शामिल थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान जब लोगों से अच्छे दिनों पर सवाल जवाब-सवाल का सिलसिला शुरू हुआ तो बीच में हूटिंग होने लगी। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान अजय राय और मनोज तिवारी के समर्थक आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसाए। समर्थकों ने जमकर पथराव भी किया। इसके बाद मनोज शो बीच में ही छोड़कर चले गए।

मारपीट के दौरान विधायक अजय राय और भाजपा नेता भेलूपुर थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

वाराणसी से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अजय राय ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ता रोहित चौरसिया के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके सांसद मनोज तिवारी के साथ कांग्रेस के नेताओं ने मारपीट की। पुलिस सच जानने का प्रयास कर रही है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

एक दंगे में मोदी बने दुश्मन तो 457 दंगे होने के बाद भी मुलायम सिंह मसीहा कैसे ..?

0

Newbuzzindia: राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के चेयरमैन मौलाना आमिर रशादी मदनी ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों मुस्लिमों को सिर्फ अपना वोट बैंक समझते हैं।

आमिर रशादी ने कहा कि, गुजरात में एक दंगा कराने के बाद मोदी मुसलमानों के दुश्मन बन गए। जबकि मुलायम और उनके शाहबजादे (अखिलेश) के राज में 457 बड़े दंगे हुए फिर भी मुल्ला मुलायम मुस्लिमों के मसीहा बने हुए है।

उन्होंने राजनैतिक पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने सेकुलरिज्म और कम्युनलिज्म के नाम पर सिर्फ मुसलामानों को ठगा है। उन्होंने कहा कि कुछ दल बीजेपी के नाम का डर दिखाकर मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सालों से इन पार्टियों ने बीजेपी का डर दिखाकर मुस्लिमों को ठगने का काम किया है। रशादी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे मुसलमानों के सच्चे हमदर्द नहीं हैं। वे सिर्फ उनका इस्तेमाल अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिए करते हैं।

रशादी ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा अब मुसलमान इनका वोट बैंक नहीं बनेगा। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि, ‘अब मुसलमान नहीं रहेगा दरबार में, वह रहेगा अब सरकार में. उन्होंने कहा कि अब हिंदू-मुस्लिम एकता का नारा नहीं मुस्लिम-हिंदू एकता का नारा चलेगा।

रशादी ने कहा कि अगर मुसलमान, ब्राह्मण, भूमिहार और राजपूत एक हो जाए तो उसे कोई नहीं हरा सकता। यह ऐसा वोट बैंक होगा जो यादवों पर बहुत भारी पड़ेगा।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

पीएम मोदी को अपनी माँ का ख़याल नही , पाकिस्तान जाके नवाज शरीफ की माँ से करते है मुलाकात : आजम खान

0

Newbuzzindia: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेतुका बयान दिया है। आजम खान प्रधानमंत्री मोदी के लाहौर दौरे को लेकर उनको आड़े हाथों लिया है।

आजम खान ने कहा है कि पीएम मोदी को अपनी मां के बारे में कुछ पता नहीं और वो लाहौर जाकर नवाज शरीफ की मां से मुलाकात करते हैं। आजम ने आगे कहा कि पीएम मोदी महिलाओं के सम्मान का दिखावा करते हैं।

इसके अलावा आजम खान ने राजभवन पर भी हमला बोला। आजम ने कहा कि राजभवन को लोकतंत्र से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं,  मेरी बर्खास्तगी समस्या का हल नहीं है। आजम ने यह भी कहा कि देश को इस समय नेताजी यानि की मुलायम सिंह यादव की जरूरत है।

अगर यहां से अखिलेश सरकार चली जाएगी तो पत्थरों की सरकार आ जाएगी।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]