Home Tags Shivraj government

Tag: Shivraj government

कमलनाथ का शिवराज सरकार पर निशाना, कहा- प्रदेश में पनप रहा है ‘खाद-बीज माफिया’

0

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नकली खाद-बीज के मामलों पर संज्ञान लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय उपजे कोविड माफिया के बाद अब प्रदेश मे ‘खाद-बीज माफिया’ पनप रहा है जो किसानों की समस्या बढ़ा रहा है। इसपर सरकार को जल्द कार्यवाही करनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि “मध्यप्रदेश में किसान पहले से ही सोयाबीन व मूँग की फसल के लिये बीजों की भारी कमी से परेशान है , इसकी आसमान छूती क़ीमतों से परेशान है और अब प्रदेश में नक़ली खाद- बीज के मामले रोज़ सामने आ रहे है ? शिवराज सरकार में इस कोरोना महामारी में “कोविड माफिया” के बाद सामने आया ये नया “खाद- बीज माफिया“ संकट के इस दौर में किसानो की परेशानी को और बढ़ा रहा है ?”

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, “सरकार तत्काल कड़े कदम उठाकर इस माफिया पर कड़ी कार्यवाही कर इस अवैध व्यापार पर रोक लगाये। पहले के माफियाओ का तो सभी को पता है कि वो आज तक ना गढ़े है , ना टंगे है , ना लटके है ? ये बाते भी अन्य बातों की तरह जुमला ही साबित हुई है।”

राजधानी भोपाल में रहेगा 56 घंटो का कोरोना कर्फ्यू , 25% दुकानें खोलकर किया जाएगा अनलॉक

0

मध्य प्रदेश अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। आज जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में राजधानी भोपाल को अनलॉक करने पर कई फैसले लिए गए है। सरकार ने अपनी ओर से गाइडलाइन बनाई है जिसके अनुसार राजधानी को अनलॉक किया जाएगा।

बता दे कि भोपाल में पिछले 10 दिनों में कोरोना की संक्रमण दर 10 फीसद से गिरकर तीन फीसद पर आ गई है। ऐसे में भोपाल के बाजारों की 25 फीसद दुकानें खोलकर अनलॉक किया जाएगा। वहीं निजी दफ्तर 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

इस बीच सप्‍ताह में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक का कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। यह निर्णय रविवार को वल्‍लभ भवन में हुई जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया है। इसके आदेश जल्‍द भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया जारी करेंगे।

वहीं बाजार में इलेक्‍ट्रीकल्‍स, बिल्डिंग मटेरियल और हार्डवेयर की दुकानें भी सप्‍ताह में दो दिन खोले जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी ये दो दिन कौन से होंगे यह कलेक्‍टर निर्णय लेकर आदेश जारी करेंगे। इसके अलावा राज्‍य सरकार की तमाम गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

हनीट्रैप की पेन ड्राइव पर बुरे फंसे कमलनाथ, SIT ने भेजा नोटिस, कांग्रेस की बोलती बंद

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपने कुछ बयान पर फंसते नजर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि हनीट्रैप प्रकरण की पेनड्राइव उनके पास है।

बीती 21 मई को कमलनाथ ने उज्जैन की एक पत्रकार वार्ता में यह दावा किया था कि हनीट्रैप प्रकरण की पेन ड्राइव उनके पास है जिस पर प्रदेश सरकार ने उनके ऊपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है इसी क्रम में एसआईटी ने कमलनाथ को नोटिस भेजकर 2 जून को पूछताछ के लिए उनके बंगले आने की बात कही है।

आपको बता दें कि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार के समय हनीट्रैप प्रकरण उजागर हुआ था जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों राजनेताओं और बड़े लोगों के नाम सामने आए थे जिस पर सरकार ने एक एसआईटी का गठन करके इसकी निष्पक्ष जांच कराने की बात कही थी लेकिन कमलनाथ सरकार गिर जाने के बाद इसकी जांच ठंडे बस्ते में चली गई थी।

पूर्व मंत्री उमंग सिंगार पर अपनी महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज होने के बाद विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि उनके पास हनीट्रैप प्रकरण की पेनड्राइव है अगर उन्हें सरकार को ब्लैकमेल करना होता तो वह कब का कर चुके होते जिसके बाद प्रदेश की राजनीति अचानक से गर्म आ गई और अब एसआईटी के जांच अधिकारी शशिकांत चौरसिया ने कमलनाथ को उस पेनड्राइव को देने का नोटिस जारी किया है जिसकी बात कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता और विधायक दल की बैठक में कही थी।

कमलनाथ पर हुई एफआईआर के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ क्राइम ब्रांच को सौपा आवेदन

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस जहां सरकार पर लगातार वार कर रही है वहीं बीजेपी भी चुप बैठने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ पर एफआईआर के बाद अब अब कांग्रेस सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी।

बता दे कि कांग्रेस ने प्रशासन से सीएम चौहान पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व महापौर विभा पटेल, विधायक कुणाल चौधरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एफआईआर के लिए क्राइम ब्रांच में आवेदन सौंपा है।

वहीं शिवराज सिंह पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस क्राइम ब्रांच में शिकायती आवेदन सौंपेगी। तो दूसरी तरफ बीजेपी फिर आज दूसरे जिलों में कमलनाथ के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कराएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हुई एफआईआर

0

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। क्राइम ब्रांच ने धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 54 की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

बता दे कि बीजेपी ने क्राइम ब्रांच को कमलनाथ के खिलाफ अपराध दर्ज करने का ज्ञापन सौंपा था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कमलनाथ ने प्रेस कान्फ्रेंस में कोरोना को इंडियन वैरिएंट कहकर देश की छवि को धूमिल करने का काम किया है।

दरअसल पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए कहा था। कमलनाथ ने सरकार पर कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छिपाने का सरकार पर आरोप लगाया था।

पूर्व सीएम कमलनाथ की शिकायत करने पहूंची बीजेपी प्रतिनिधि मंडल

0

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान के खिलाफ रविवार को भोपाल में बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौपा है। भोपाल के एएसपी ने कहा कि थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कमलनाथ ने कोरोना को लेकर शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि दुनियाभर में देश की पहचान इंडियन कोरोना के नाम से बन गई है। इसी बयान के बाद राजनीति गर्मा गई जिसके चलते आज उनके खिलाफ ज्ञापन सौपा गया है।

कमलनाथ ने ये भी कहा था कि इसकी शुरुआत चीनी कोरोना से हुई थी। अब यह भारतीय वेरिएंट कोरोना है। आज भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कोविड-19 के भारतीय संस्करण से डरते है। और हमारे ही देश के वैज्ञानिक इसे भारतीय संस्करण कह रहे है। सिर्फ बीजेपी के सलाहकार ही नहीं मान रहे।

उन्होंने मौत के आकड़ो पर कहा कि मैंने गणना की है, अखबारों में 26 जिलों की जानकारी थी और बाकी जिलों से जानकारी जुटा रहा हूं । मार्च और अप्रैल में दाहगृहों में लगभग एक लाख 27 हजार शव पहुंचे थे। उन्होंने ये दावा किया कि इनमें से 80 फीसदी लोगों की मौत कोविड की वजह से हुई थी।

दमोह के नवनिर्वाचित विधायक अजय टंडन पहुंचे विधान सभा, विधायक पद की ली शपथ

0

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शुक्रवार को दमोह के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक अजय टंडन को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर शपथ समारोह में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया के बात चीत करते हुए विधायक अजय टंडन ने अपनी जीत का श्रेय दमोह की जनता को दिया। उसके बाद यह पार्टी की जीत है।

उन्होंने कहा कि दमोह का विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। दमोह की जनता को कोविड से मुक्त करने के लिए हमे बहुत काम करना होगा। साथ ही स्वाथ्य सुविधाओं में बेहतर सुधार करना होगा। आगे टंडन ने पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया को लेकर कहा कि वह अच्छे इंसान है।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि कोरोना के चलते विधानसभा का सत्र बुलाना सम्भव नहीं था लेकिन कांग्रेस के आग्रह पर टण्डन का शपथ समारोह कराया गया है। आगे उन्होंने मानसून सत्र कराने का भी संकेत दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक लगभग 80 फीसदी विधायकों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

कोरोना के संकट पर बात करते हुए गौतम ने बताया की इस संकट और महामारी के दौरान उन्होंने 52 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने आगे यह भी बताया की रीवा क्षेत्र में करीब ढाई करोड़ रुपया का सहयोग के लिए दिया गया है।

मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस को रोकने हेतु गठित करी टास्क फोर्स

0

मध्य प्रदेश में बढ़ते ब्लैक फंगस से निपटने के लिए सरकार ने टास्क फोर्स टीम का गठन किया है। इसमें सरकार के दो मंत्री भी शामिल है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बाद सरकार अब ब्लैक फंगस पर फोकस कर रही है।

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ब्लैक फंगस से निपटने के लिए टास्क फोर्स टीम बनाने के निर्देश दिए है। टास्क फोर्स में सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मंत्री विश्वास सारंग सहित एसीएस एसपी दुबे और हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक लोकेंद्र दवे भी शामिल है।

गौरतलब है कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के मंगलवार को 421 नए मरीज मिले है। इसकी रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि ब्लैक फंगस के एंटी फंगल इंजेक्शन के लिए मारामारी भी मच गई है।

मध्यप्रदेश को ब्लैक फंगस के इलाज हेतु जल्द मिलेंगे एन्टी फंगल इंजेक्शन

0

मध्य प्रदेश में कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस बीमारी ने भी लोगो को परेशान करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बीमार हुए लोगो की संख्या बढ़ने के साथ ही उसकी दवाओं की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लिए 24000 ब्लैक फंगस से निपटने के लिए एम्फोटेरिसिन -बी इंजेक्शन मंगाए है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने शनिवार को एम्फोटेरिसिन -बी इंजेक्शन के लिए केंद्र सरकार से चर्चा की थी। इस दौरान प्रदेश को केंद्र सरकार ने समय पर 24000 इंजेक्शन भेजने का आश्वासन दिया है।

दरअसल ब्लैक फंगस का इलाज करने के लिए एंटीफंगल इंजेशन दिए जाते है। ऐसा ही एक इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन बी है जो ब्लैक फंगस के मरीजों को दिया जाता है।

वहीं मुख्यमंत्री ने सनफार्मा के प्रमुख दिलीप सांघवी से भी फोन पर चर्चा कर ब्लैक फंगस के उपचार हेतु एंटीफंगल इंजेक्शन की आपूर्ति के संबंध में बात की है। जानकरी के अनुसार सन फार्मा प्रदेश को 2000 इंजेक्शन शीघ्र उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेसहारा परिवारों और बच्चों को देंगे 5000 रुपयें पेंशन

0

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। सरकार ने बेसहारा परिवारों और बच्चों को हर महीने 5000 रुपये पेंशन देगी। इसके साथ ही बच्चों के लिए फ्री पढ़ाई की व्यवस्था करेगी।

उन्होंने कहा कि बच्चों को जीवन यापन के लिए परेशान ना होना पड़े। ऐसे सभी बच्चों के शिक्षा का नि:शुल्क प्रबंध किया जाएगा ताकि वह अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी कर सकें। और साथ ही साथ ऐसे परिवार को फ्री में राशन दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि हमारी बहन कोई ऐसी है जो काम या नौकरी करना चाहती है तो उनको सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज का ऋण काम या नौकरी के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। ताकि फिर से वह अपना काम जीवन यापन के लिए प्रारंभ कर सके।

उन्होंने कहा कि बच्चों को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है वे प्रदेश के बच्चे है और प्रदेश उनकी चिंता करेगा। दरअसल एमपी में कई ऐसे बच्चे है जिनके माता-पिता का निधन कोरोना की वजह से हो गया है।