Home Tags Shivraj government

Tag: Shivraj government

राजधानी भोपाल में 14 साल से कम उम्र के बच्चे हुए कोरोना संक्रमित

0

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर बच्चों के लिए भी घातक सिद्ध हो रही है। जानकरी के अनुसार दूसरी लहर में बड़ी संख्या में 14 साल से कम उम्र के बच्चे भी संक्रमित हुए है। अगर सिर्फ भोपाल में ही देखे तो 54000 मरीजों में 14 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या 2700 है।

दरअसल दूसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने से सरकार के भी कान भी खड़े हो गए है। ऐसा भी माना जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार तीसरी लहर में 50 प्रतिशत मरीज 14 साल से कम उम्र के बच्चे हो सकते हैं।

बता दे कि इस आपदा से निपटने के लिए सरकार ने खास तौर पर बच्चों के लिए अस्पतालों में आईसीयू बनाए जाने के निर्देश दे चुकी है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बच्चों के लिए अलग से 50 बिस्तरों का आईसीयू बनाया जाएगा।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल ने मारा शतक

0

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत कई शहरो में पेट्रोल शतक पार कर दिया है। तेल कंपनियों ने डीजल पेट्रोल के दाम में भारी बढ़त का सिलसिला जारी रखा है। और ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है।

बता दे इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान 18 दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था।

प्रदेश में डीजल- पेट्रोल के दाम कुछ इस तरह से हैं-

भोपालः पेट्रोल- 100.08 पैसे/ली ,डीजल- 90.95 रूपए
ग्वालियरः 100.02 पैसे/ली,डीजल- 90.64 रूपए
जबलपुरः 100.16 पैसे/ली,डीजल- 91.04 रूपए
इंदौरः 100.17 पैसे/ली,डीजल- 91.05 रूपए

1000 बिस्तरों के साथ मध्यप्रदेश को मिला सबसे बड़ा क्वारेंटाइन सेंटर,मुख्यमंत्री ने किया इसका निरक्षण

0

कोरोना से लड़ने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश का सबसे बड़ा क्वारेंटाइन सेंटर बनकर तैयार हो गया है। ये नेहरू स्टेडियम में बनाया गया है।

बता दें कि बीजेपी और जिला प्रशासन के सहयोग से यहां पर 1000 बिस्तर का क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर असिम्प्टमैटिक मरीजों को रखा जाएगा। और इसी के साथ इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भी उपलब्ध रहेगा।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि यह कोविड केयर सेंटर समाज की ताकत का प्रतीक है जो सेवा करने आगे आई है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में 78 हजार मरीज होम आइसोलेटेड है। उन्होंने आगे कहा जिनके घर छोटे या जगह की कमी है वे भी यहां आकर रह सकते है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे लेकर कहा कि हमारे लिए सेवा सबसे पहले है बाद में राजनीति। भोपाल इकाई ने माधव सेवा केंद्र नाम से इस कोविड सेंटर को बनाया है। कोरोना की चेन ब्रेक करने में यह सेंटर अहम भूमिका निभाएगा।

मध्यप्रदेश से अब इन राज्यों के लिए परिवहन सेवाएं हुई स्थगित

0

मध्य प्रदेश सरकार ने उत्तरप्रदेश के बाद अब तीन अन्य राज्यों के लिए बस सेवाएं बंद कर दी है। यह बस सेवाएं 15 मई तक स्थगित रहेगी। परिवहन विभाग ने इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल आदेश के तहत महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की ओर जाने और आने वाली बसों का संचालन पूर्ण रूप से 15 मई तक स्थगित रहेगा।

बता दे कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12000 के नीचे आया है। प्रदेश में आज 11,708  पॉजीटिव मरीज मिले, वहीं 4815 स्वस्थ हुए। जबकि 84 लोगों की मौत हुए।

मध्यप्रदेश में जल्द लगेगा बड़ा ऑक्सीजन प्लांट,2 केंद्रीय मंत्रियों ने दिया आश्वासन

0

मध्य प्रदेश में कोरोना के प्रकोप को देखने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि जल्दी ही बड़े ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश में स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए दो केन्द्रीय मंत्रियों धर्मेन्द्र प्रधान और कोयला एवं खनन मंत्री प्रहलाद जोशी से चर्चा की है।

बता दे कि प्रधान ने गेल इंडिया की मदद लेते हुए जल्द ही बड़ा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया है। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने शिवराज सिंह चौहान को आश्वासन दिया कि प्रदेश में बड़ा ऑक्सीजन का प्लांट लगाया जाएगा।

दरअसल मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। ऑक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। इससे निपटने के लिए रेलवे द्वारा भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाकर मेडिकल ऑक्सीजन भेजी जा रही है। वहीं वायु सेना ने भी खाली टैंकर की एयर लिफ्टिंग की है।

मध्यप्रदेश में लगी राजनैतिक चिंगारी, बीजेपी कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को बदलने की करी मांग

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को अब उनके ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नापसंद करने लग गए है। ऐसी ही एक खबर इंदौर से आ रही है जहां पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा बीजेपी ने मुख्यमंत्री बदलने की मांग की है

प्रदेश की राजनीति में अब चिंगारी लग चुकी है। पूर्व महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी इंदौर से हैं लेकिन बता दे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके पीछे सोची समझी योजना है और श्रेष्ठा तो मात्र एक मोहरा है।

श्रेष्ठा अपने कार्य के तौर तरीकों से पहले भी पार्टी में चर्चित रहीं है और आज उन्होंने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा की माननीय राज्यपाल जी मप्र के सीएम को हटाया जाय एवं नया मुख्यमंत्री बनाया जाय।

बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर का कहना है की बहुत पहले श्रेष्ठा को हटाया जा चुका है एवं और अब पार्टी की प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। लेकिन सूत्रों के हवाले पता चला है कि उन्होंने उपचुनाव में तुलसी सिलावट के चुनाव प्रचार में पार्टी का समर्थन किया था।

उनकी सोशल मीडिया वाल पर इस कमेंट के बाद बहस छिड़ गयी है ,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष लता येलकर लिखती हैं पगला गयी हो क्या ? वही पार्टी के कुछ समर्थक इसे पार्टी लाइन से अलग जाना मान रहे वही कई उनकी इस बात का समर्थन कर रहे है।

मध्य्प्रदेश के विदिशा में हुआ कोरोना का विस्पोट,कुंभ से लौटे भक्त हुए पॉजिटिव

0

हरिद्वार कुंभ के बाद जगह-जगह कोरोना विस्फोट शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के विदिशा में कुंभ से लौटे 83 श्रद्धालुओं में से 60 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी 22 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

बता दे कि विदिशा जिला प्रशासन की जानकारी के मुताबिक 83 तीर्थयात्री तीन अलग-अलग बसों में 11 से 15 अप्रैल के बीच हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। वहीं एक अधिकारी ने कहा कि ये पहले ग्यारसपुर से मुख्यालय कार में पहुंचे और फिर बस में मुख्यालय से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे।

इसके बाद कुंभ गए सभी लोगों का पता लगाया गया और उनका परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 61 की जानकारी मिली है जबकि 22 का अब तक पता नहीं चला है ।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पॉजिटिव मिले 60 में से 5 की हालत गंभीर है। इसके अलावा बाकी 55 संक्रमितों को होम क्वारनटीन किया गया है।

मध्यप्रदेश में अब मुख्यमंत्री करेंगे ऑक्सीजन सप्लाई की ऑडिट

0

मध्य प्रदेश में कोरोना बेकाबू है और उसके कारण ऑक्सीजन की कमी और कालाबाजारी की खबरे आ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अब ऑक्सीजन की भी ऑडिट होगी। उन्होंने कहा कि किस जिले में कितनी ऑक्सीजन की जरुरत है और कितनी आपूर्ति हो रही है, कितनी ऑक्सीजन कहां जा रही है इसका भी अधिकारियों को हिसाब किताब रखना होगा।

दरअसल प्रदेश में ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम गड़बड़ चल रहा है। ऑक्सीजन की वितरण प्रणाली पर सीएम नाराज हो गए। अधिकारियों के साथ चल रही बैठक में उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। सीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जिले ऑक्सीजन की डिमांड पहले बताएं। ल

बता दे कि व्यवस्थाओं में गड़बड़ी सामने आने के बाद अब सीएम माइक्रो मॉनिटरिंग करेंगे। सीएम ने समीक्षा के लिए जिलों को तीन ग्रुप A, B और C में बांट दिया है।

ग्रुप A में है ये जिले

इंदौर, उज्जैन, रतलाम, टीकमगढ़, धार, अनूपपुर, झाबुआ, नीमच, देवास, निवाड़ी, मंदसौर, खरगोन, शाजापुर, आगर, मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर जिले है।

ग्रुप B में है ये जिले

 भोपाल, ग्वालियर, बैतूल, दतिया, विदिशा, सीहोर, मुरैना, शिवपुरी, होशंगाबाद, अशोक नगर, रायसेन, राजगढ़, गुना, हरदा, श्योपुर, भिंड जिले है।

ग्रुप C में है ये जिले

जबलपुर, रीवा, नरसिंहपुर, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, सतना, सागर, शहडोल, कटनी, छतरपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा और दमोह जिले शामिल है।

फिसली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जुबान, बोले हमारा ध्यान ‘चुनाव और परिणाम’…

0

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जुबान फिसलने से चारों तरफ किरकिरी हो रही है। चौहान कोरोना के मुद्दे को लेकर एक टॉक शो में थे जहाँ उनकी जुबान फिसल गई खैर मुख्यमंत्री ने तपाक से अपने शब्द बदल दिए लेकिन तब तक यह क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

दरअसल, मुख्यमंत्री से प्रभू चावला ‘सीधी बात’ के दौरान कोरोना पर राज्य की तैयारी को लेकर बातचीत कर रहे थे। कोरोना पर बात करने के बाद उन्होंने चुनाव के नतीजों को लेकर भी बात की। प्रभू चावला ने सवाल किया, “आप बीजेपी के स्टार कैंपेनर थे। आपने असम, केरल और अन्य राज्यों में भी धुआंधार प्रचार किया तो क्या लगता है आपको कि कहां-कहां सफलता मिलने वाली है आपको।”

प्रभू चावला के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी में है, प्रधानमंत्री जी में है। और मुझे पूरा विश्वास है कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां की जनता भी हमारे साथ खड़ी है। वहां भी अच्छे परिणाम आएंगे। लेकिन इस समय उन परिणामों की तरफ हमारा ध्यान नही है हमारा ध्यान है चुनाव की तरफ” फिर अपनी बात को संभालते हुए उन्होंने कहा चुनाव की तरफ नहीं है कोरोना को कंट्रोल करने की तरफ है।

मुख्यमंत्री के इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं कोई लिख रहा है ‘मुँह की बात जुबा पर आ गयी’ तो कोई लिख रहा है सच्चाई बोल दिए।

नर्सिंग स्टूडेंट्स की जान से खिलवाड़ कर रही है शिवराज सरकार- रवि परमार

0

मध्यप्रदेश में दिन प्रतिदिन कोरोना महामारी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं अब मौजूदा हालात शिवराज सरकार के भी कंट्रोल में नहीं है प्रदेश में लगातार हर दिन अस्पतालों में घटनाएं घटित होती है जिसमें कई लोग जान गंवा बैठते हैं इन हालातों के बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा टीकाकरण में कार्य हेतु नर्सिंग कॉलेजों के अनट्रेंड ( अप्रशिक्षित ) विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाने के आदेश दिये गए हैं यह बात मध्यप्रदेश एनएसयूआई(NSUI) मेडिकल विंग के समन्वयक रवि परमार ने कही हैं।

परमार ने बताया एनएसयूआई ने पूर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के भी संज्ञान में लेकर आये थे उसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नर्सिंग कॉलेजों को थमाई गए नोटिस अनुचित है नर्सिंग छात्र-छात्राओं पर इस प्रकार का दबाव डालना उचित नहीं क्योंकि छात्र-छात्राये अभी पूर्ण तरीके से प्रशिक्षित नहीं है ऐसे में अगर कोई अनहोनी होगी तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ?

रवि ने कहा कि अगर शासन के पास कार्य करने के लिए स्टाफ नहीं है तो स्टाफ की भर्ती करें या फिर नर्सिंग कॉलेजों के स्टाफ और उनके अस्पतालों के स्टाफ की ड्यूटी लगाएं अप्रशिक्षित ( अनट्रेंड ) विद्यार्थियों से कार्य करवा कर मरीज के स्वास्थ्य ओर जान के साथ खिलवाड़ ना करें हमारी चेतवानी की अनदेखी का परिणाम कुछ दिन पूर्व ही नीमच में अनट्रेंड स्टाफ की वजह से 2 मरीजों की जान गवा कर देख चुकी है सरकार ,अब ओर लोगो के साथ खिलवाड़ न करे सरकार

परमार ने बताया कि अप्रशिक्षित नर्सिंग छात्र छात्राओं से कोविड-19 का टीकाकरण करवाना गलत है जो स्टूडेंट टीकाकरण में कार्य करेगे वह ना तो रजिस्टर्ड है और ना ही ठीक से प्रशिक्षित है ऐसी स्थिति में अगर कोई अनहोनी होगी तो उसका जिम्मेदार कौन होगा क्या सरकार सीएमएचओ या कॉलेज जिम्मेदारी लेने को तैयार है

रवि परमार ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार मुफ्त में छात्र-छात्राओं का शोषण कर रही है नर्सिंग छात्र छात्राओं को टीकाकरण में कार्य करने पर ना तो कोई सुविधा दी जा रही है ना ही उन्हें किसी प्रकार का मानदेय दिया जा रहा है बल्कि मास्क सैनिटाइजर भी अपने खुद के पैसो से खरीद रहे हैं टीकाकरण में कार्य करवाना है तो पहले तो सभी छात्र छात्राओं का टीकाकरण करवाएं और जो आपके सरकारी नर्सिंग स्टाफ को वेतन और सुविधाएं दी जा रहे हैं वही वेतन और सुविधाएं नर्सिंग छात्र छात्राओं को भी दे।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो एनएसयूआई मेडिकल विंग उग्र प्रदर्शन करेगी

आपको बता दें कि आज जिला टीकाकरण अधिकारी भोपाल ने एक आदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने उन नर्सिंग कॉलेजों के एकेडमिक ईयर को शून्य घोषित करने की बात की है जिन नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने इस महामारी के दौरान अपनी सेवाएं कम्युनिटी वर्कर के रूप में नहीं दी है इसी के विरोध में एनएसयूआई के रवि परमार सामने आए हैं।