Home Tags Shivraj Singh Chauhan

Tag: Shivraj Singh Chauhan

मध्यप्रदेश से अब इन राज्यों के लिए परिवहन सेवाएं हुई स्थगित

0

मध्य प्रदेश सरकार ने उत्तरप्रदेश के बाद अब तीन अन्य राज्यों के लिए बस सेवाएं बंद कर दी है। यह बस सेवाएं 15 मई तक स्थगित रहेगी। परिवहन विभाग ने इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल आदेश के तहत महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की ओर जाने और आने वाली बसों का संचालन पूर्ण रूप से 15 मई तक स्थगित रहेगा।

बता दे कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12000 के नीचे आया है। प्रदेश में आज 11,708  पॉजीटिव मरीज मिले, वहीं 4815 स्वस्थ हुए। जबकि 84 लोगों की मौत हुए।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बनाया जा रहा है बड़ा कोविड सेंटर

0

कोरोना संक्रमण बेकाबू है तो प्रशासन देर से ही सही लेकिन तैयारियों में जुटा है। जबलपुर में कटंगी स्थित वॉलमार्ट के परिसर में कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है। प्राथमिक तौर पर इसमें 500 बिस्तरों का कोविड सेंटर तैयार करने की प्रशासन की कोशिश है जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बता दे कि तैयार हो रहे कोविड सेंटर का निरीक्षण कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, सांसद राकेश सिंह और अन्य विधायको ने किया। अधिकारियों ने कहा है कि इस सेंटर में मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे है। इस कोविड सेंटर में केवल माइल्ड सिम्टम्स वाले मरीजों को ही रखा जाएगा। आने वाले समय में जरूरत के मुताबिक सेंटर की क्षमता में भी इजाफा किया जाएगा।

संकट के इस दौर में निश्चित ही ये कोविड सेंटर मरीजों के लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने ये भी कहा कि ना केवल सरकारी बल्कि निजी अस्पताल का स्टाफ भी यहां तैनात किया जाएगा। बता डर कि दो-तीन दिन में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी यहां आ जाएंगे और 24 घंटे मरीज़ों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।

मध्य्प्रदेश के विदिशा में हुआ कोरोना का विस्पोट,कुंभ से लौटे भक्त हुए पॉजिटिव

0

हरिद्वार कुंभ के बाद जगह-जगह कोरोना विस्फोट शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के विदिशा में कुंभ से लौटे 83 श्रद्धालुओं में से 60 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी 22 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

बता दे कि विदिशा जिला प्रशासन की जानकारी के मुताबिक 83 तीर्थयात्री तीन अलग-अलग बसों में 11 से 15 अप्रैल के बीच हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। वहीं एक अधिकारी ने कहा कि ये पहले ग्यारसपुर से मुख्यालय कार में पहुंचे और फिर बस में मुख्यालय से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे।

इसके बाद कुंभ गए सभी लोगों का पता लगाया गया और उनका परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 61 की जानकारी मिली है जबकि 22 का अब तक पता नहीं चला है ।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पॉजिटिव मिले 60 में से 5 की हालत गंभीर है। इसके अलावा बाकी 55 संक्रमितों को होम क्वारनटीन किया गया है।

फिसली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जुबान, बोले हमारा ध्यान ‘चुनाव और परिणाम’…

0

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जुबान फिसलने से चारों तरफ किरकिरी हो रही है। चौहान कोरोना के मुद्दे को लेकर एक टॉक शो में थे जहाँ उनकी जुबान फिसल गई खैर मुख्यमंत्री ने तपाक से अपने शब्द बदल दिए लेकिन तब तक यह क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

दरअसल, मुख्यमंत्री से प्रभू चावला ‘सीधी बात’ के दौरान कोरोना पर राज्य की तैयारी को लेकर बातचीत कर रहे थे। कोरोना पर बात करने के बाद उन्होंने चुनाव के नतीजों को लेकर भी बात की। प्रभू चावला ने सवाल किया, “आप बीजेपी के स्टार कैंपेनर थे। आपने असम, केरल और अन्य राज्यों में भी धुआंधार प्रचार किया तो क्या लगता है आपको कि कहां-कहां सफलता मिलने वाली है आपको।”

प्रभू चावला के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी में है, प्रधानमंत्री जी में है। और मुझे पूरा विश्वास है कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां की जनता भी हमारे साथ खड़ी है। वहां भी अच्छे परिणाम आएंगे। लेकिन इस समय उन परिणामों की तरफ हमारा ध्यान नही है हमारा ध्यान है चुनाव की तरफ” फिर अपनी बात को संभालते हुए उन्होंने कहा चुनाव की तरफ नहीं है कोरोना को कंट्रोल करने की तरफ है।

मुख्यमंत्री के इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं कोई लिख रहा है ‘मुँह की बात जुबा पर आ गयी’ तो कोई लिख रहा है सच्चाई बोल दिए।