Home Tags Shivraj singh

Tag: shivraj singh

मध्यप्रदेश में कोरोना का टीकारण हुआ शुरू, मुख्यमंत्री ने कहा भ्रम से बचे

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल(Bhopal) में अपना कोरोना वायरस(Corona Virus) को लेकर कोरोना वैक्सीन(Corona Vaccine) नगर वासियों के लिये बड़ी राहत लेकर आया है। केन्द्र सरकार की और से बुधवार को मध्य प्रदेश के साथ साथ देशभर के चयनित सभी जिलों में वैक्सीन का पहला लॉट पहुंच चुका है। टीका लगाने की प्रक्रिया 16 जनवरी सुबह 9 बजे से शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले यह टीका फ्रंट लाइन वर्कर्स, सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों और राजस्व अमले को लगाया जाएगा।

गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेशनल हेल्थ मिशन के अधिकारियों के साथ बैठक ली। सीएम ने वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारियों को कलेक्टरों के समक्ष भी साझा की है । उन्होंने यहां तक कहा कि, लोगों को टीका सरकार द्वारा तय चरण के हिसाब से ही लगाया जाएगा। सीएम ने यहां तक कहा कि, शिवराज की सिफारिश भी किसी काम नहीं आएगी।

भ्रम से बचने की आवश्यकता है

सीएम ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों से वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने की अपील की है। सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए प्राथमिकताएं तय की हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम न फैलाने की अपील भी की। सीएम शिवराज ने प्रदेश के सभी धर्मगुरुओं और सामाजिक संस्थाओं से भी इस दौरान सरकार और चिकित्सकों का सहयोग करने की अपील की है।

Anyone who messes up, will suffer the consequences: CM Chouhan

0

Bhopal: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan once again has seen in a dangerous mood and target Mafias of the state. Shivraj gave a direct warning to all types of mafia in the state while attending a program of Panchayat and Rural Development Department, on Friday.

Chauhan said that no matter what the mafia is, no one can save them. He also said that  those who (traders such as illegal possession, crime, drugs) would mess up, will pay the consequences. He was responding to the statement of former Chief Minister Digvijay Singh on the ongoing campaign against the mafia in the state.

After the announcement of chief minister the action by the administration is going on fast these days. The police and administration are taking strict action against the goons and mafias who commit crimes in the state.

मध्यप्रदेश की बेटियों की सुरक्षा के लिए शिवराज सिंह चौहान ने उठाया एक बड़ा कदम

0

मध्य प्रदेश से बाहर काम पर जाने वाली युवतियों का पंजीयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य से बड़ी संख्या में गांव से बाहर युवतियां काम की तलाश में जाती हैं, काम के लिए बाहर जाने में कोई आपत्ति नहीं है, मगर उनकी सुरक्षा जरुरी है। इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है कि गांव से जो बेटी बाहर काम के लिए जाती है, तो वह कहां काम के लिए गई है इसकी जानकारी देना हेागी। उसके साथ एक टेलीफोन नंबर होगा जिस पर बेटी किसी भी तरह की समस्या पर कॉल कर सकती है और सहायता व सहयोग मांग सकती है।

वहीं भोपाल में मध्यप्रदेश आजीविका मार्ट का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, इनमें स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाना एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दिशा में निरन्तर कार्य होगा ताकि बहनें स्वयं सशक्त होकर एक सशक्त समाज की रचना में सहयोगी बनें। प्रदेश की बहनों को गरीब नहीं रहने दिया जायेगा। पोषण आहार तैयार करने का कार्य अब ठेकेदार नहीं बल्कि महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी। इन समूहों के उत्पाद पोर्टल के माध्यम से दूसरे देशों तक जा सकेंगे। गरीबी मिटाने का यह बहुत बड़ा माध्यम होगा।

चौहान ने कहा कि प्रदेश में माफिया के विरूद्ध अभियान छेड़ा गया है। इसके साथ ही नशे की लत से युवाओं को बचाने के लिये अनेक कदम उठाये गये हैं। महिलाएं भी बच्चों को नशे की तरफ बढ़ने से रोककर इस कार्य में सहयोगी बन सकती हैं।

कमलनाथ शासन में रहे मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी के आवास पर छापा

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) के ई-टेंडरिंग घोटाले(E-tender Scam) के जांच के चलते कमलनाथ सरकार(Kamalnath government) में मुख्य सचिव रहे एम गोपाल रेड्डी(M. Gopal Reddy) आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने रेड्डी के हैदराबाद स्थित आवास पर छापा मारा है। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने रेड्डी के यहां मौजूद दस्तावेजों की छानबीन की। शिवराज सरकार के दौरान जब यह घोटाला हुआ था तब रेड्डी जल संसाधन विभाग के एसीएस थे।

प्रवर्तन निदेशालय ने भोपाल, हैदराबाद और बेंगलुरु सहित करीब 16 जगहों पर छापेमारी की है। रेड्डी के अलावा उन कंपनियों के यहां भी छापे की सूचना है, जिन्हें टेंडर में टेम्परिंग कर ठेके दिए गए। एक टीम ने बुधवार को भोपाल में हैदराबाद की ही आईटी कंपनी ऑस्मो आईटी सॉल्यूशन के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित दफ्तर पर कार्रवाई की थी। सबसे ज्यादा जल संसाधन के 7 ठेकों के ई टेंडर में घोटाले होने के आरोप हैं।

मध्यप्रदेश ईओडब्ल्यू ने कंपनी के 3 डायरेक्टर विनय चौधरी, वरुण चतुर्वेदी और सुमित गोलवलकर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ईओडब्ल्यू का आरोप है कि इन्होंने फर्जी डिजिटल सिग्नेचर तैयार कर अपने कस्टमर कंपनी को मध्यप्रदेश के अधिकारियों की मिलीभगत से ई-टेंडर में बिडिंग कराकर काम दिलाया था। 

मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स का निर्माण हो, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

0

मुख्यमंत्री (Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) अपनी कार्य प्रक्रिया में बदलाव कर रहें है। जनता के लिए अब मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों से यह कहा कि जिस दिन वह अपने दौरे पर नहीं रहेंगे उस दिन एक मंत्री से अपने निवास पर चर्चा करेंगे।

उस दौरान मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों से उनकी परेशानी और विभाग के काम काज को लेकर बात करेंगे । इसकी शुरुवात मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत की है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को अपने निवास पर आज चाय पर चर्चा के लिए बुलाया।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था, और उसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनके विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर चर्चा की। मंत्री विश्वाश कैलाश सारंग को मुख्यमंत्री ने कई निर्देश भी दिए हैं।

मंत्री ने यह बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग देश का एक बहुत महत्वपूर्ण विभाग है, और उसी माध्यम से डॉक्टरों का निर्माण होता हैं। मंत्री सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहले से इस बात को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स का निर्माण हो।

भ्रष्टाचार और अपराध का पर्याय बनी शिवराज सरकार: प्रमोद तिवारी

0
senior congress leader pramod tiwari in bhopal

कांग्रेस के वरिष्ट नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार को भ्रष्टाचार और अपराध का पर्याय बताया। तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज में प्रदेश अपराधियों के गढ़ में तब्दील हो गया है। शिवराज सिंह चैहान मामा का मुखौटा लगाकर यहां भ्रष्टाचारियों, महामारियों, अपराधियों, व्यभिचारियों, जमाखोरों और कमीशनखोरों की सरकार चला रहे हैं। ऐसा कोई अपराध नहीं बचा है जो शिवराज सरकार के सानिध्य में मध्यप्रदेश में न हुआ हो।

प्रमोद तिवारी ने निजी संस्था टाटा स्ट्रेटेजिक मेनेजमेंट की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि “बीते तेरह वर्षों के ‘मामा-राज’ में 30 हजार से अधिक हत्यायें, 46 हजार से अधिक बलात्कार, सवा दो लाख से अधिक जघन्य अपराध, और 28 लाख से अधिक आईपीसी के अपराध दर्ज किये गए। न्याय व्यवस्था का यह हाल है कि मध्यप्रदेश में साल के अंत तक 668920 आईपीसी के क्राइम पेंडिंग थे।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि “मैंने अपने पूरे जीवन में ऐसा कोई घोटाला नही देखा जिसमे 50 से ज्यादा लोगों की जान गयी हो। व्यापमं घोटाले में मुख्यमंत्री ने एक करोड़ युवाओं के भविष्य को बेच दिया और 50 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। हजारों करोड़ का ई-टेंडर घोटाल हुआ। हजारों करोड़ के रेत का अवैध उत्खनन मामा जी के आशीर्वाद से चल रहा है। अब तो हालात यह हो गये हैं कि भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों के वीडियो सामने आने लगे हैं, जिसमें वे कह रहे हैं कि 100 करोड़ रूपये मोदी जी को दूंगा और कृषि मंत्री बन जाऊंगा।”

महिला अपराध में नंबर वन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि “मध्यप्रदेश में अपराध में यह परिस्थितियां निर्मित हो गई है कि शाम 6 बजे के बाद बेटियों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। मध्यप्रदेश में कामकाजी महिलाऐं देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित है। मामा के राज में प्रदेश बलात्कार के मामने में नंबर वन रहा है। मामा सरकार के आने के बाद बलात्कार की घटनाओं में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई। न्याय व्यवस्था का हाल यह है कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो महिलाओं के खिलाफ सिर्फ 7000 मुक़दमे लंबित थे जो आज बढ़कर 85383 हो गये हैं। “

राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले के साथ रहेगी कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ट नेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर निर्माण और राकेश सिन्हा के प्राइवेट बिल से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि “चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को मंदिराइटिस नाम की बीमारी हो जाती है। हिंदी राज्यों चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को यहाँ राम मंदिर की याद आती है और चुनाव के बाद वह भगवान श्री राम को एक बार फिर वनवास पे भेज देती है। राकेश सिन्हा द्वारा संसद में लाए जा रहे प्राइवेट बिल के समर्थन के सवाल पर तिवारी ने कहा कि “राम मंदिर का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह कांग्रेस पार्टी को मान्य होगा और रही बात राकेश सिन्हा की तो वह जब बिल लाएँगे तब उसपर भी पार्टी अपना फैसला लेगी।

‘जन आशीर्वाद’ यात्रा बंद होने के बाद अब ‘जनादेश’ यात्रा निकालेगी भाजपा

0

शुक्रवार को जबलपुर में जन आशीर्वाद को विराम देने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब जनादेश यात्रा निकालेंगे। ये यात्रा 31 अक्टूबर से भोजपुर से शुरु होगी। इस बात की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने दी है। झा ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री आम लोगों के बीच जनादेश लेने जायेंगे और जनता से सीधा रुबरु होंगें।

बता दें कि 14 जुलाई को उज्जैन से ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा की शुभारम्भ किया गया था। पूरे 230 विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचने से पहले ही जबलपुर में 182 वें सीट तक पहुंचते ही यात्रा को विराम दे दिया गया। बची 48 सीट तक यात्रा ना पहुंचने पर अब सीएम शिवराज सिंह चौहान जनादेश यात्रा निकालेंगे।