शिवसेना , shivsena
Tag: shivsena
शिवसेना का कमाल, मुस्लिम की दूकान पर लिखा ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, फिर हुआ धमाल !
पंजाब में शिवसेना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। वह लगातार मुस्लिमों और पाकिस्तान को निशाना बना रही है। शिवसैनिकों ने जहां कुछ दिनों पहले कश्मीरी मुस्लिम ट्रक चालकों से मार पीट की थी तो वहीँ फिर से एक मुस्लिम दुकानदार को निशाना बनाते हुए उसकी दूकान पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ लिख दिया ।
मामला पंजाब के फगवाड़ा का है। शुक्रवार को यहाँ शिवसेना और मुस्लिम समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुयी। जिसमे दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुयी। बाद में पुलिस मामले को ठंडा करने में कामयाब रही।
जानकारी के अनुसार शिवसेना के कार्यकर्ता राज्य उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवाल के नेतृत्व में फगवाड़ा में पकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की जा रही थी। वही शिवसैनिकों के द्वारा एक मुस्लिम की दुकान पर लिखे गए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों में जुबानी जंग शुरू हो गयी और फिर पत्थरबाजी भी शुरू हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों ग्रुप के लोगो के शांत किया।
शिवसेना का कारनामा, कश्मीरी मुस्लिम ट्रक ड्राईवरों से जबरदस्ती लगवाये ‘भारत माता की जय’ के नारे !
Newbuzzindia: पंजाब शिवसेना के कार्यकर्ताओं की मनमानी सर चढ़ कर बोल रही है। वे पंजाब से कश्मीर की ओर जाने वाले रास्तों पर से गुजरने वाले कश्मीरी मुस्लिम ट्रक चालकों को परेशान कर रहे है। साथ ही उन्हें जबरदस्ती प्रदर्शन में शामिल भी कर रहे है।
शिवसैनिकों के द्वारा कश्मीरी मुस्लिम ट्रक चालकों से ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगवा रहे है। कुछ ड्राइवरों को नारे लगाने से इनकार करने पर पीटा भी गया। ड्राइवरों से जबरदस्तर पाकिस्तान के झंडे जलवाए गए।
वही शिवसैनिकों के मुताबिक, वह अमरनाथ के श्रद्धालुओं को कथित तौर पर परेशान करने वाले ‘कश्मीरी मुसलमानों’ के साथ ‘सही सलूक’ करना चाहते थे।
इस मामले पर पंजाब शिवसेना के मुखिया राजीव टंडन ने गलती स्वीकारते हुए कहा, ”जो उन्होंने (कश्मीरी मुस्लिमों) नें अमरनाथ यात्रा के हिंदू श्रद्धालुओं के साथ किया, वही उनके साथ हुआ। हमने सिर्फ मुस्लिम ड्राइवरों को भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद करने को कहा था।” इसके बाद टंडन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
Posted from WordPress for Android
शिवसेना-भाजपा में फिर अनबन, केबिनेट विस्तार पर बोली शिवसेना- “सीट के लिए नही मागेंगे भीख!”
#newbuzzindia/नई दिल्ली | महाराष्ट्र में भाजपा का सहयोगी दल और महाराष्ट्र के मुख्य राजनीतिक पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर बीजेपी के खिलाफ बिगुल बजाया है। शिवसेना और भाजपा के सम्बन्ध दिन ब दिन बिगड़ते जा रहे है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा है कि वो भाजपा से सीट के लिए भीख नही मांगेगी। आपको बता दे कि मंगलवार को मोदी सरकार के केबिनेट का विस्तार होना है। इसी को लेकर उद्धव ठाकरे ने यह निशाना साधा है।
शिवसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि शिवसेना एक आत्म-सम्मान वाली पार्टी है जो कभी भी किसी पार्टी के दरवाजे पर असहाय खड़ी नजर नही आती है। और न ही किसी पार्टी से कभी भीख मांगती है।
मोदी कैबिनेट में होगा विस्तार-
गौरतलब है कि मंगलवार को मोदी के केबिनेट में विस्तार होना है जिसमे केबिनेट में नए चेहरों को शामिल किया जाएगा तो वहीँ पहले से केबिनेट में उपस्थित चेहरों को पार्टी का काम सँभालने का मौका भी मिल सकता है।
Posted from WordPress for Android
फिर ‘अपनों’ पर भड़की शिवसेना, BJP से पूछा- “कितने खातों में आये 15 लाख ?”
#Newbuzzindia/नई दिल्ली | महाराष्ट्र में भाजपा का सबसे बड़ा सहयोगी दल शिवसेना लगातार बीजेपी पर शब्द भेदी बाण छोड़ रहा। एक तरफ शिवसेना सत्ता में भाजपा का साथ दे रही है तो वहीँ दूसरी ओर वह केंद्र पर हर मुद्दे पर ऊँगली उठाने से पीछे भी नही हट रही है। शिवसेना ने केंद्र और भाजपा पर निशाना साधने और विरोध करने का एक नया तरिका इज़ाद किया है, वह है सामना ! वैसे तो शुरू से ही सामना में विरोध की गंध झलकती थी पर अब यह निशाना साधने का मुख्य हथियार बन गया है।
मोदी ने रविवार को जब अपने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया तो मोदी सरकार पर निशाना साधने और आरोप लगाने से शिवसेना पीछे नही छूटी और आखिर भाजपा से पूछ ही लिया कि “कितने खातों में आये 15 लाख रूपए। पीएम मोदी के उन दावों का क्या हुआ जो कालेधन पर वो किया करते थे। दो साल में कितने खातों में काला धन वापस आया है।”
यह सवाल शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिये पूछा। सामना के संपादकीय का शीर्षक था चाय से ज्यादा केतली गरम, मन की बात । शिवसेना ने इस पर केंद्र और मोदी से काले धन पर सवाल खड़े करते हुए यह भी कहा कि “देश बदल रहा है, लेकिन हमें फ्री की चाय नहीं चाहिए। चुनाव से पहले जो वादे किए गए थे उनका क्या हुआ। ये सवाल चाय की चुस्की मारते हुए कोई सिरफिरा पूछे तो उसके साथ क्या करना चाहिए। ये सवाल लोगों के मन में उठ सकता है।”
Posted from WordPress for Android
सच बोलने वालों की आवाज दबाकर झूठ और अफवाहे फैला रही है मोदी सरकार : शिवसेना
Newbuzzindia: भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना ने आरोप लगाया कि उसके वरिष्ठ सहयोगी दल की राजनीति ‘झूठ और अफवाहें फैलाने’ की है। वह दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सच बोलने वाले लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ की प्रतियां जलाने की चेतावनी देने वाले एक स्थानीय भाजपा नेता को कड़ा जवाब देते हुए शिवसेना ने सोमवार को कहा कि एेसा करना आरएसएस की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल आदर्शों को आग के हवाले करने जैसा होगा।
‘सामना’ में छपे संपादकीय में कहा गया, ‘‘राजनीति मटमैली हो गई है। हर किसी को आलोचना का अधिकार है, लेकिन सच बोलने की कोशिश करने वाले लोगों की आवाजें दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक दबाई जा रही हैं। यह सत्ता के दिमाग पर हावी हो जाने का उदाहरण है।’’
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पिछले सप्ताह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता माधव भंडारी के पुतले फूंके थे क्योंकि उन्होंने पार्टी के प्रकाशन ‘मनोगत’ में एक लेख में उद्धव ठाकरे को इस गठबंधन से निकल जाने की चुनौती दी थी। बाद में भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने शिवसेना या उसके मुखपत्र का नाम लिए बिना कथित तौर पर कहा था कि उसकी पार्टी को भी अपने नेताओं की छवि बिगाडऩे की कोशिश का विरोध करने का लोकतांत्रिक अधिकार है और भाजपा के कार्यकर्ता भी अखबार को जला सकते हैं।
‘सामना’ ने शेलार का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग शिवसेना के सामने चुनौती रख रहे हैं, वे एक तरह से अपने ही कपड़े जला रहे हैं। संपादकीय में कहा गया, ‘‘कई लोग अफवाहों का बाजार लगाते हैं और वहां सपने बेचते हैं। अफवाहें फैलाना अपराध है लेकिन उनकी (भाजपा की) राजनीति झूठ और अफवाहें फैलाने पर टिकी है। अगर वो सामना को जलाने की बात करते हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए कि यह हिंदुत्व के विचार को और आरएसएस की विचारधारा को प्रधानमंत्री मोदी के मूल विचारों के साथ जलाने जैसा है।
संपादकीय में कहा गया कि यदि शिवसेना के खिलाफ एेसे आक्षेप जारी रहते हैं तो पार्टी मोदी द्वारा विकसित की जा रही हर स्मार्ट सिटी में पागलों के कम से कम पांच-दस अस्पताल बनाने की सिफारिश करेगी।
शिवसेना ने आरएसएस की इफ्तार पार्टी और मुस्लिम प्रेम को बताया पाखंड !
Newbuzzindia: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक संगठन की ओर से आयोजित की जाने वाली इफ्तार पार्टी को लेकर शिवसेना ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने इफ्तार पार्टी को पार्टी का ‘पाखंड’ बताया है। बता दें, आरएसएस के संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दो जुलाई को इफ्तार पार्टी रखी है।
शिवसेना की नेता मनीषा ने एएनआई से कहा, ‘यह हैरान करने वाली बात है कि इस तरह की इफ्तार पार्टी आरएसएस आयोजित कर रहा है। लेकिन हैरानी भी नहीं हैं क्योंकि आरएसएस और भाजपा हिंदुत्व एजेंडे पर पकड़ खो रहे हैं।’
साथ ही कहा कि ‘राम मंदिर का मुद्दा देख लीजिए जिसकी वजह से पार्टी दो सांसदों से 181 सांसदों तक पहुंची है। पार्टी उससे भी हटती नजर आ रही है। वे इफ्तार पार्टी को सांस्कृतिक कार्यक्रम बता रहे हैं। यह पार्टी का पाखंड है।’
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने करीब 140 देशों के राजयनिकों को इफ्तार पार्टी का न्योता दिया है। मंच ने इंटरनेशनल रोजा इफ्तार पार्टी दो जुलाई को आयोजित की गई है।
उद्धव ने भाजपा और संघ को कहा पाखंडी, बोला ‘हिंदुत्व से पकड़ खो रही है भाजपा।’
NewBuzzIndia:
हिंदुत्व को अपना मुद्दा बना कर देश में दक्षिणपंथी विचार के राजनीति की नीव रखने वाली राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी संगठन शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे के निशाने पर आ गई है। देश में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने के लिए अक्सर भाजपा को अपने कट्टर मुद्दों के साथ समझौता करते हुए देखा गया है। जो की समय के साथ अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए ज़रूरी भी है। पर अपने बदलाव के इन्ही गुणों के वजह से आज भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक संगठन की ओर से आयोजित की जाने वाली इफ्तार पार्टी को लेकर शिवसेना ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने इफ्तार पार्टी को पार्टी का ‘पाखंड’ बताया है। बता दें, आरएसएस के संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दो जुलाई को इफ्तार पार्टी रखी है।
शिवसेना की नेता मनीषा ने एएनआई से कहा, ‘यह हैरान करने वाली बात है कि इस तरह की इफ्तार पार्टी आरएसएस आयोजित कर रहा है। लेकिन हैरानी भी नहीं हैं क्योंकि आरएसएस और भाजपा हिंदुत्व एजेंडे पर पकड़ खो रहे हैं।’
साथ ही कहा कि ‘राम मंदिर का मुद्दा देख लीजिए जिसकी वजह से पार्टी दो सांसदों से 181 सांसदों तक पहुंची है। पार्टी उससे भी हटती नजर आ रही है। वे इफ्तार पार्टी को सांस्कृतिक कार्यक्रम बता रहे हैं। यह पार्टी का पाखंड है।’
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने करीब 140 देशों के नेताओं को इफ्तार पार्टी का न्योता दिया है। मंच ने इंटरनेशनल रोजा इफ्तार पार्टी दो जुलाई को आयोजित की है।
शिवसेना हुयी मोदीमय, ‘जोरदार मोदी’ कह कर की तारीफ़
#newbuzzindia/मुम्बई | भाजपा की महाराष्ट्र में सहयोगी पार्टी शिवसेना का रुख इस बार बदला है। जहाँ हर बार शिवसेना मोदी और भाजपा सरकार की योजनाओ और खुद सरकार की अवहेलना करती नजर आती है वहीँ इस बार शिवसेना के सुर बदले हुए लग रहे है, शिवसेना भी मोदीमय होती दिखाई दे रही है।
दरअसल, शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय पृष्ठ पर एक वृहद आलेख छापा गया, जिसका शीर्षक ‘जोरदार मोदी’ करके दिया गया है। इसमें मोदी की जमकर तारीफ की गयी है।
शिवसेना ने यह भी लिखा है कि, भले ही हिन्दुस्तान की राजनीति कांग्रेसमुक्त हो रही है लेकिन अमेरिकन कांग्रेस के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने जोरदार और ऐतिहासिक भाषण किया है। मोदी अपने भाषण से अमेरिकियों की तालियां बटोर रहे हैं, दिल जीत रहे है और देश को मान-सम्मान दिला रहे हैं। शिवसेना ने मोदी की तारीफ में लिखा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री जोश में है और वो दुनिया को जीतने की मुहिम पर निकले है। उनका अभिनंदन और शुभकामनाएं।
शिवसेना ने ओबामा और मोदी की दोस्ती पर भी लिखा है जिसमे कहा गया है कि, “वो इतने अच्छे दोस्त बन गए हैं कि निवृत्ति के बाद वो अपनी पत्नी के साथ सूरत, राजकोट, पोरबंदर, मनाली, महाबलेश्वर या दिल्ली में बसनेवाले है ऐसा लगने लगा है।”
शिवसेना ने इसी बीच अमेरिका पर ऊँगली उठाते हुए लिखा कि, मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के समय अमेरिका ने हिन्दुस्तान की सहायता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कृतज्ञता जताई। लेकिन इसी अमेरिका ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद और हथियारों की आपूर्ति की नीति बंद नही की है। एक तरफ वो आतंकवाद के खिलाफ हिन्दुस्तान को समर्थन देता है और दूसरी तरफ पाकिस्तान को एफ-16 जैसे लड़ाकू विमानो की आपूर्ति कर व्यापार करता है। अमेरिका ने स्वयं पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन और तालिबानी गुट प्रमुख मोलाह अख्तर मंसूर को मार डाला लेकिन हिंदुस्तान के बारे में सिर्फ चेतावनी दी हैं। अमेरिका के इस दोहरापन समझना होगा।
ओबामा के प्रेम में पड़े है प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिका से कुछ नही सीखा : शिवसेना
Newbuzzindia: शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि कब तक भारत अमरीका से सिर्फ कर्ज लेना या हवाई जहाज लेना सीखेगा। भारत को अमरीका से सीखना चाहिए कि किस तरह दुश्मन पर हमला करते हैं।
भारत को सबक लेने की जरूरत
पार्टी ने कहा कि अमरीका ने एक बार हिम्मत दिखाई। तालिबान के प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर को अमरीका ने अब पाकिस्तान में घुसकर मौत की नींद सुला दिया। इसी तरह की हिम्मत उसने 2011 में ओसामा बिन लादेन के खिलाफ दिखाई थी। अन्य मौकों पर शेखी बघारने वाले भारत को अब अमरीका की इस कार्रवाई से सबक लेना चाहिए।
ओबामा के प्रेम में पड़े हैं मोदी
सामना के संपादकीय में लिखा गया, हमारे प्रधानमंत्री मोदी ओबामा के प्रेम में पड़े हैं, उन्होंने अमरीका से क्या सीखा? क्या लिया? तो सिर्फ कर्ज, उधारी या रक्षा दल के लिए हवाई जहाज। ऐसे में इन सब चीजों को खरीदते समय अमरीका नाम महासत्ता विदेशी मुल्कों में घुसकर सीधे दुश्मनों का खात्मा कर देती है, यह हिम्मत कम-से-कम उधारी पर मिलती है क्या?
बंदूक की भाषा समझते है आतंकी
पाकिस्तान पर भी हमला बोलते हुए शिवसेना ने कहा कि समझदार को शब्दों की मार पर्याप्त होती है, लेकिन पाकिस्तानी आतंकवादियों को बंदूक की भाषा ही समझ आती है। इसलिए अमरीका की तरह कदम उठाए बिना भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं रहेगा।
NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]
मोदी जी का गुजरात धधक रहा है और प्रधानमंत्री दुनिया घूम रहे है : शिवसेना
Newbuzzindia: गुजरात में हाल ही में उग्र हुए पटेल आंदोलन को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। सामना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक शांति की ज्योति लेकर दुनिया का भ्रमण कर रहे हैं और उनका अपना गुजरात पटेल समुदाय की भड़काई आग में धधक रहा है।
शिवसेना ने कहा है कि इस आग में सबसे अधिक नुकसान मोदी के मेहसाणा का ही हो रहा है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि हिंदुस्तानी जनता के मन में क्या सुलग रहा है, इसकी तस्वीर गुजरात में दिखाई दे रही है। गुजरात के इन तनावग्रस्त इलाकों में संचार बंदी को भी सामना ने मुद्दा बनाया है।
सामना में लिखा है कि गुजरात में पटेल समुदाय की जो आग धधक रही है वह सिर्फ राजनीतिक छू-मंतर या आश्वासनों का छिड़काव करने से नहीं बुझेगी। शिवसेना ने कहा है कि जिस गुजरात से उनका नेतृत्व आगे आया है, वहां असंतोष की आग भड़क उठी है।
मोदी को नसीहत देते हुए सामना में लिखा गया है कि यह समय शांत दिमाग से विचार करके निर्णय लेने का है। इसके लिए दिमाग की हवा कम करके अहंकार के विस्फोटकों को बगल में रखना पड़ेगा। हवा से आग भड़क उठती है। ऐसा न हो।
NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

