Home Tags Sonia gandhi

Tag: sonia gandhi

बड़ी खबर: सरकार बनाने उद्धव ठाकरे ने की सोनिया गांधी ने बातचीत

0

महाराष्ट्र में चल रही सियासी उथल-पथल के बीच अब शिवसेना प्रमुख ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से फ़ोन पर बातचीत की है। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बातचीत की। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मिताबिक अभी से कुछ समय पहले ही दोनों नेताओं ने फ़ोन पर बातचीत की।

दता दें कि कुछ ही देर में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के गवर्नर से मुलाकात करने जाएंगे। उन्हें गवर्नर की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए 7:30 बजे तक का समय दिया गया है।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस ने उठाया यह बड़ा कदम

0
Image of ncp chief sharad pawar with congress president sonia gandhi

महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी के साथ सरकार बनाने को लेकर चल रही असमंजस अब ख़त्म होने जा रही है. कांग्रेस वोर्किंग कमेटी और प्रदेश के बड़े नेताओं के बीच चली बैठक के दौर के बाद अब कांग्रेस फैसले के काफी करीब पहुँच गयी है. सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक शिवसेना और एनसीपी के साथ सरकार में शामिल होना चाहते है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस आलाकमान सरकार में शामिल होने के बजाय बहार से समर्थन देना चाहता है.

विधायकों और नेतृत्व के बीच चल रहे गतिरोध के बीच एक नया रास्ता सामने आया है. जिसके मुताबिक, कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को बाहर से समर्थन दे सकती है। हालांकि, पार्टी सरकार में भले ही शामिल न हो, पर वह अपने लिए स्पीकर का पद मांग सकती है। वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वह शिवसेना को समर्थन देने का फैसला कांग्रेस के रुख को देखकर तय करेगी।

सोनिया गाँधी के साथ बैठक में नही हो पाया फैसला

बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होने वाली पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की अहम बैठक में शिवसेना को समर्थन देने को लेकर कोई फैसला नहीं पाया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मल्लिकार्जुल खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई और अब महाराष्ट्र के नेताओं के साथ चर्चा करके अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाम को 4 बजे महाराष्ट्र के बड़े नेताओं के साथ फिर बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। माना जा रहा है कि 4 बजे की बैठक में पार्टी शिवसेना को बाहर से समर्थन देने और अन्य बातों पर ही चर्चा करेगी। NCP भी कांग्रेस के फैसले के बाद अपना रुख साफ कर देगी।

शिवसेना के साथ सरकार बनाने के पक्ष में चव्हाण

इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को कहा था कि वह राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहती है। बीजेपी के राज्य में सरकार बनाने से इनकार के बाद कांग्रेस ने यह प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि पार्टी के नव-निर्वाचित विधायक राज्य में राजनीतिक रूख को लेकर आला-कमान से सलाह लेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम जयपुर में हैं। हम मुद्दे पर यहां चर्चा करेंगे और भविष्य के राजनीतिक रूख पर सलाह लेंगे। पार्टी राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहती है।’ चव्हाण ने कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने के पक्ष में हैं। आपको बता दें कि राज्यपाल ने सरकार बनाने का दावा करने के लिए शिवसेना को आज शाम 7:30 तक का वक्त दिया है।

मोदी सरकार कर खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी, कांग्रेस अध्यक्ष ने बुलाई बैठक

0

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और गिरती अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस 5 नवंबर से पूरे देश में बाद आंदोलन करने की तैयारी में है। जिसकी तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2 नवंबर को बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के महासचिव और राज्यों के प्रभारी शामिल होंगे।

इसके साथ ही बैठक के लिए सभी संगठनों के प्रमुखों को भी तलब किया गया है। इस बैठक में 5-15 नवंबर के बीच होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी का जायजा लिया जाएगा।

पार्टी ने आंदोलन के माध्यम से आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, किसान संकट, सार्वजनिक उपक्रम विनिवेश और क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) के मुद्दों को उठाने का फैसला किया है।

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा है कि ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के 10 दिवसीय आंदोलन में नई दिल्ली की एक बड़ी रैली भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विरोध प्रदर्शन के लिए समान विचारधारा वाले दलों को साथ लाने की कोशिश कर रही है।

सोनिया गांधी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर सरकार पर हमला किया। नरेंद्र मोदी सरकार को किसानों के प्रति अपने राज धर्म की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि किसान सरकार की नीतियों के कारण पीड़ित हैं।

ये भी पढ़ें: सोनिया ने दिवाली संदेश में केंद्र सरकार को याद दिलाया ‘राजधर्म’

सोनिया गांधी ने एक विस्तृत बयान में कहा था कि सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) ने किसानों को धोखा देना शुरू कर दिया था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाकर फसलों पर खर्च की गई राशि पर किसानों को 50 फीसदी अधिक रिटर्न देने का वादा किया। लेकिन साल दर साल भाजपा सरकार ने कुछ बिचौलियों और जमाखोरों के हित में किसानों के करोड़ों रुपये लुटाए।”

कृषि बाजारों की स्थिति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में उनमें से कई एमएसपी से कम दाम पर खरीफ की फसल खरीद रहे थे।

उन्होंने ट्रैक्टर, उर्वरक और अन्य कृषि उपकरणों पर लगाए गए जीएसटी को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इससे किसानों पर बोझ बढ़ा है। यहां तक कि डीजल की कीमत भी लगातार बढ़ रही है। सोनिया ने मांग की कि सरकार किसानों को परेशान करना बंद करे और खेत की उपज का सही मूल्य सुनिश्चित करे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धाजंलि

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा की “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि”।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

देखें लोकसभा में आज की कार्यवाही लाइव,

0
image of upa chairperson sonia gandhi speaking at loksabha

लोकसभा में आज मंगलवार को कार्यवाही जारी है। सुबह 11 बजे से लोकसभा में प्रश्नकाल प्रारंभ हुआ। देखिए लाकसभा की कार्वाही लाइव हमारे लाइव ब्लाग पर।

लोकसभा में सोनिया गांधी ने मजदूरों के लिए उठाई आवाज़, याद दिलाई पंडित नहरू की बात

0
image of upa chairperson sonia gandhi speaking at loksabha

लोकसभा में आज यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रेलवे की 6 इकाइयों के कंपनीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले चरण में रायबरेली की कोच फैक्ट्री का कंपनीकरण किया जा रहा है जो कि निजीकरण की शुरुआत है। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि यह देश की अमूल्य संपत्ति को कौड़ियों के दाम चंद निजी हाथों के हवाले करने शुरुआत है। इससे हजारों मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे।

रायबरेली की कोच फैक्ट्री को मुद्दा उठाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार ने इस प्रयोग के लिए रायबरेसी की मॉर्डन कोच फैक्ट्री को भी चुना है। जिसमें बुनियादी क्षमता से ज्यादा उत्पादन हो रहा है और ये रेलवे का सबसे आधुनिक रेलवे कारखाना है। यह सबसे अच्छी इकाइयों में जानी जाती है। सोनिया गांधी ने कहा कि इसमें 2 हजार मजदूरों और कर्मचारियों की मेहनत लगी है लेकिन अब उन परिवारों को भविष्य खतरे में है।

पंडित नहरू की बात दिलाई याद

लोकसभा में सोनिया गांधी ने कहा कि पंडित नेहरू ने सार्वजनिक उद्योगों को आधुनिक भारत का मंदिर कहा था और आज इस तरह के मंदिर खतरे में है। आज कुछ खास पूंजीपतियों और उध्दयोगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे उद्योगों को संकट में डाल दिया गया है।

सोनियो गांधी ने आगे कहा कि एचएएल, एमटीएनएल के साथ क्या हो रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। सार्वजनिक क्षेत्र की सभी कंपनियों की रक्षा की जाए।

सभी नवनिर्वाचित सांसदों से मिले राहुल गांधी, पार्टी को दिया यह संदेश

0

शनिवार को दिल्ली में संपन्न हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अघ्यक्ष राहुल गांधी ने नव निर्वाचित सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कांग्रेस से जुड़े हर व्यक्ति को याद रखना चाहिए कि वह संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है।

राहुल ने आगे कहा कि “कांग्रेस के 52 सांसद बीजेपी से इंच-इंच लड़ने के लिए काफी हैं। बीजेपी नफरत और गुस्से का इस्तेमाल हमारे खिलाफ करेगी और आप इसका आनंद उठाएं, आप आक्रामक बनें, ये समय आत्ममंथन करने और फिर से ऊर्जा ग्रहण करने का समय है। हमारी लड़ाई हर व्यक्ति के लिए है भले ही उसका रंग, उसकी आस्था कुछ भी क्यों न हो। हमारा संघर्ष देश के प्रत्येक नागरिक के लिए जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई जाति, धर्म, लिंग, रंगभेद से परे है। बता दें कि संसदीय दल की बैठक में लोकसभा सांसदों के साथ ही कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसदों ने भी हिस्सा लिया।

एक बार फिर कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुनी गई सोनिया गांधी, 12 करोड़ वोटरों का किया धन्यवाद

0

लोकसभा चुनावों के नतीजे के बाद आज शनिवार को हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक बार फिर कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया है। बैठक के दौरान पार्टी के सभी 52 लोकसभा सांसद मौजूद रहे। बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि हम उन सभी 12.13 करोड़ मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने कांग्रेस में विश्वास जताया।

बता दें कि संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद समेत कई नेता मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने भी किया संबोधित

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक को संबोधित करने हुए सभी मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि ” हर कांग्रेस कार्यकर्ता को यह याद रखना है कि वह सब देश के संविधान के लिए लड़ रहे है। वह सभी देश के हर नागरिक के लिए लड़ रहे है, बिना उसके रंग और विचारधारा देखे “

जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे कमलनाथ, तैयारियां तेज

0
madhya pradesh congress chief kamalnath
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कल प्रदेश के 18वे मुख्यमंत्री के तौर पर जंबूरी मैदान में शपथ लेंगे। जिसको लेकर प्रदेश प्रशासन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस भव्य समारोह में बड़ी तादाद में लोगों के आने की संभावनाएं है। जिसके लिए सरकारी प्रेस में लगभग 2000 से ज्यादा कार्ड छापे जा रहे है। कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। कमलनाथ स्वयं विशिष्ट अतिथियों को आने का न्यौता दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि समारोह में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का नाम फाइनल हो चुका है। तो वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी संपर्क किया जा रहा है। पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को बदलाव का संदेश देना चाहती है। 15 साल बाद सत्ता में हो रही वापसी के मद्देनजर शासन को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में सोमवार को कार्यकर्ता भोपाल आएंगे।

सोनिया गाँधी भी होंगी शामिल, पचौरी बोले यह ‘सौभाग्य की बात’

कमलनाथ के शपथग्रहण समारोह को लेकर अन्य दलों के नेताओं के साथ-साथ अब यूपीऐ अध्यक्ष सोनिया गाँधी भी शामिल होंगी। कमलनाथ के विशेष आमंत्रण पर आ रही सोनिया गाँधी के साथ ही प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी भोपाल आ रहे है। सोनिया गांधी के शपथ ग्राह समारोह में पहुंचने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि सोनिया गांधी का आना हमारे लिए सौभाग्य की बात। पचौरी ने कहा कि कमलनाथ एक बेहतरीन मुख्यमंत्री साबित होंगे।

एसपीजी, अधिकारीयों और कांग्रेस नेता ले रहे जायजा

राजधानी में कल होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर सुरक्षा तैयारियां भी जारों पर है। दिल्ली से भोपाल पहुंची एसपीजी ने शनिवार को जंबूरी मैदान में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इसके साथ ही स्थानीय अधिकारी और कांग्रेस के नेता भी सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते नजर आए।

Exclusive: दिग्विजय सिंह से झड़प की खबरों का सिंधिया ने किया खंडन

0

मध्यप्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी की ख़बरें एक बार फिर सामने आ रही है. कल दिग्विजय सिंह की एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी. चिट्ठी में दिग्विजय सिंह ने सोनिया गाँधी से टिकट बटवारे वो लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. हालाँकि दिग्विजय सिंह ने इस चिट्ठी पर सफाई देते हुए इस चिट्ठी को फर्जी करार दे दिया था.

मीडिया में फैली सिंधिया-दिग्विजय में झड़प की खबर

मीडिया आज सुबह-सुबह सुबह खबर आई की देर रात स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच झड़प हो गयी थी. टिकट बटवारे को लेकर दिग्विजय सिंह और सिंधिया राहुल गाँधी के सामने ही बहस करने लगे. प्रदेश के दोनों दिग्गज नेताओं के बीच हुई इस लड़ाई के कारण राहुल गाँधी भी काफी नजर हो गए है.


सिंधिया ने किसी भी विवाद का किया खंडन

मीडिया में ख़बरें आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह से किसी भी विवाद का खंडन किया है. सिंधिया के करीबी सू्त्रों के मुताबिक कल रात स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उनका दिग्विजय सिंह से कोई विवाद नहीं हुआ. 

Update: दिग्विजय सिंह ने भी किया किसी भी तरह के विवाद का खंडन


ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब दिग्विजय सिंह ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया से किसी भी तरह के विवाद का खंडन किया है। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अककॉउंट पर लिखा कि “मीडिया में यह गलत खबर चलाई जा रही है कि मेरे और सिंधिये जी के बीच कोई विवाद हुआ है जिसमे राहुल गांधी जी को बीच बचाव करना पड़ा। मध्यप्रदेश कांग्रेस के हम सभी नेता एक है और इस भ्रष्ट भाजपा सरकाकर को मध्यप्रदेश में हारने के लिए प्रतिबद्ध है।


https://twitter.com/digvijaya_28/status/1057991702785351681?s=19