Home Tags Religious

Tag: Religious

The religious and spiritualism aspects of all religions.

देश के लिए मिशाल बनी मुस्लिम युवती, हिन्दू महिला को दान की किडनी !

0

Newbuzzindia: देश में जहाँ एक तरफ लोग हिन्दू मुस्लिम को लेकर लड़ाई लड़ रहे है तो वहीँ दूसरी ओर एक मुस्लिम महिला उन सभी लोगों के लिए मिशाल बन गयी जो हिन्दू और मुस्लिम के बीच मतभेद पैदा करने का काम करते है।

यूपी के फतेहपुर जिले में रहने वाली 40 साल की शमशाद बेगम ने अपनी बहन की हिंदू दोस्त, आरती को अपनी किडनी डोनेट करने के फैसले से ये साबित कर दिया है कि कोई भी धर्म इंसानियत से बड़ा नहीं होता। 38 साल की आरती पिछ्ले एक साल से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।  आरती, शमशाद की छोटी बहन जुनैदा खातून की सहेली हैं।

जब शमशाद अपनी बहन से मिलने पुणे गयी थीं वहीं पर उनकी मुलाकात आरती से हुई। जब उन्हें यह पता चला कि आरती पिछ्ले एक साल से दोनों किडनी खराब होने की वजह से डायलेसिस पर हैं तो उन्होनें बिना कुछ सोचे अपनी किडनी आरती को डोनेट करने का फैसला कर लिया। इस बारे में किडनी डोनेट करने वाली शमशाद बेगम ने कहा कि, जब उन्होनें मौत की जंग लड़ रही आरती का दर्द देखा तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होनें अपनी किडनी आरती को डोनेट करने का फैसला कर लिया।
आपको बता दे की शमशाद बेगम के पति की 10 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वे अपने पिता और बेटी के साथ फतेहपुर के रारीबुजुर्ग गांव में रहती है। 

मायावती ने किया ऐलान, करोड़ों दलितों के साथ करेंगी धर्म परिवर्तन

0

NewBuzzIndia:   

​केंद्र सरकार के राज्यमंत्री और महाराष्ट्र के बड़े दलित नेता रामदास अठावले ने मायावती पर जमकर निशाना साधा था अठावले ने दलित मुद्दों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती पर जोरदार हमला बोला किया था। इसके जवाब में बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पर पलटवार करते हुए कहा कि,  ‘समय आने पर देश के करोड़ों दलितों के साथ वे बौध धर्म अपनाएंगी।’ 
मायावती ने अठावले पर हमला करते हुए कहा कि, “बाबा साहब ने बौद्ध धर्म अपनाने मे हड़बड़ी नहीं की। लाखों अनुयाइयों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली. मैं भी समय आने पर बौध धर्म अपना लूंगी।”



Also Read: राम जेठमलानी के निष्कासन पर बुरी फसी भाजपा, कोर्ट ने लगाया 25,000 का जुर्माना..!




उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की मंशा है. मायावती ने कहा कि गौहत्या के नाम पर दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। 

Also Read: भारत में बढ़ती असहिष्णुता चिंता का विषय : अमेरिका 

गौरतलब है कि, भाजपा नेता अठावले ने मायावती पर हमला करते हुए कहा था कि, मायावती बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर राजनीति तो करती हैं लेकिन, उनके आदर्शों को नहीं मानती। अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने वाली मायावती ने अभी तक बौद्ध धर्म क्यों नहीं अपनाया। उन्होंने आगे कहा कि दलितों के हितों से मायावती को कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती ने कई बार बौद्ध धर्मं अपनाने की बात की, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया और अभी तक वो हिंदू हैं।

गुरु पूर्णिमा पर आजमाएं किस्मत बदल देने वाले ये 8 उपाय..!

0

भारतीय सनातन धर्म में गुरु का दर्जा बहुत ऊंचा माना गया है। कबीर ने तो भगवान से पहले गुरु की आराधना को ज्यादा महत्व दिया। गुरु पूर्णिमा गुरु की वंदना और उनसे वरदान प्राप्त करने का पर्व है।
ज्योतिषियों के मुताबिक शास्त्रों में भी इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।

जिस जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति अशुभ फल दे रही है उसके लिए गुरु पूर्णिमा का दिन कई सौगात ला सकता है। खासतौर से गुरु के अशुभ फल से मिल रहे कष्टों को कुछ उपायों के जरिए दूर किया जा सकता है।
ज्योतिष में गुरु व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन आदि पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। यदि आप भी गुरु के दोष से परेशान हैं, तो गुरु पूर्णिमा को ये चमत्कारी उपाय जरूर करना चाहिए।

* गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु को नमन करें। आपने किसी को गुरु नहीं बनाया है तो भगवान विष्णु को गुरु समझें। वे समस्त ब्रह्मांड के गुरु हैं। इस दिन विष्णुजी का पूजन करें और उनसे जीवन में कृपा करने की प्रार्थना करें।
* सच्चे और सदाचारी गुरु इस युग में मिलना असंभव नहीं है, लेकिन मुश्किल जरूर है। वे लोग सौभाग्शाली होते हैं जिन्हें ऐसे गुरु मिलते हैं। अगर आपका कोई गुरु नहीं है, तो इष्ट देव को भी अपना गुरु मान सकते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन इष्ट देव का पूजन करें और प्रसाद चढ़ाएं।
* जो छात्र अध्ययन संबंधी बाधा से परेशान चल रहे हैं, उनके लिए गुरु पूर्णिमा के दिन गीता का पाठ कर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन जरूरी है और गाय की सेवा करना बताया गया है।
* जिसका भाग्योदय नहीं हो पा रहा है, कारोबार मंद चल रहा है, बहुत हानि हो रही है, ऐसे में किसी जरूरतमंद को पीले अनाज, वस्त्र और पीली मिठाई का दान करना चाहिए।
* गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र बनाकर उसे शुभ मुहूर्त में स्थापित करने से गुरु का शुभ प्रभाव बढ़ जाता है। यंत्र की विधिवत पूजा और किसी विद्वान पंडित के निर्देश के बाद ही उसे स्थापित करें।
* ज्योतिष के अनुसार जिस जातक की कुंडली में गुरु अशुभ स्थिति हैं तो उसे जीवन संबंधी कष्टों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में उसे किसी सदाचारी, विद्वान ब्राह्मण को पुखराज का दान करना चाहिए।
यह है गुरु के लिए चमत्कारी मंत्रऊं बृं बृहस्पतये नमः का जाप करते हुए इसी दिन सिद्ध करने का खास दिन है। इस दिन गायत्री मंत्र का भी जाप करने से शुभ फल मिलता हैं।
*यदि कई प्रयासों के बावजूद आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल रहे हैं या कोई कार्य बिगड रहे हैं तो गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के चित्र के समक्ष या ठाकुरजी के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाकर भगवान से प्रार्थना करना चाहिए। शीघ्र ही शुभ प्रभाव नजर आने लगेगा।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः।गुरुः साक्षात परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
अर्थातः गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करती हूं।

चीन में रोज़ा पे लगे प्रतिबंध का भारत में दिखा असर, ‘मेड इन चाईना’ का बहिस्कार कर मुस्लिम समुदाय ने दिखाई एकता

0

NewBuzzIndia:

चीन में लगे रोज़े और रमज़ान के प्रतिबंध का असर भारत में भी साफ़ तौर पर देखा जा रहा है। इस मुद्दे पर देश के मुसलमानों ने दिखाई एकता और विरोध में सभी ‘मेड इन चाईना’ उत्पादों का बहिष्कार कर दिया है। बाज़ार में खास कर के टोपियों का बहिष्कार किया गया है। दुकानदारों ने थोक मंडी से बेचने के लिए टोपियां नहीं खरीदी और ना ही कोई और चाइनीज़ सामान उठाया। वही पाकिस्तान, इंडोनेशिया और बाकि इस्लामी देशों में मस्तकी टोपियों की ज़बरदस्त बिक्री हुई।

ये भी पढ़ें…100 करोड़ लेने और ब्लैकमेल के मामले में ZEE NEWS के संपादक को सुप्रीम कोर्ट से पड़ी फटकार

इस बार चीन की सरकार ने अपने देश में रोजे पर पाबंदी लगा दी है। इसका विरोध भारत में कई जगह हुआ। बरेली के कई संगठनों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर इस मामले में चीन की सरकार से बात करने की मांग की थी। रोजे पर रोक के विरोध में बरेली के दुकानदारों ने चाइना का माल नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें… मोदी सरकार के खिलाफ खुल के सामने आए स्वामी, प्रधानमंत्री मोदी के “अच्छे दिन” और बेहतर जीडीपी पर किया हमला

टोपी के अलावा दूसरे इस्लामी सामान जैसे कार हैंगिंग, तसबीह, तुगरे, घड़ी आदि बिलकुल नहीं खरीदे गए। लोगों ने चाइनीज सामान से पूरी तरह बहिष्कार किया है।

यर भी पढ़ें… बकरीद पर इरफ़ान खान ने दिया विवादित बयान, कहा ‘बकरे की कुर्बानी देना है गलत, देना है तो अपने अज़ीज़ की दें कुर्बानी।’

बकरीद को ले कर के इरफ़ान खान ने दिया विवादित बयान, कहा ‘बकरे की कुर्बानी गलत, देना है तो अपने अज़ीज़ की दो कुर्बानी।’

1

NewBuzzIndia:

हैदर, तलवार और पीकू जैसी ना जाने कितने फ़िल्मों में अपने अभिनय से खुद का लोहा मनवाने वाले अभिनेता इरफ़ान खान ने इस्लाम के बड़े पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) को ले कर के विवादित बयान दे दिया है।

ज़रूर पढ़ें…मोदी को भी नहीं बख़्शा स्वामी ने किया पलटवार, कहा ‘मैं नहीं भागता पब्लिसिटी के पीछे, पब्लिसिटी मेरे पीछे भागती है।’

अपनी आने वाली फ़िल्म मदारी के प्रमोशन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इरफ़ान ने कहा कि ‘कुर्बानी का मतलब, अपनी किसी अज़ीज़ चीज़ की कुर्बानी होता है। ये नहीं की आप बाज़ार से दो बकरे खरीद कर लाए और उसकी कुर्बानी दे दें। आपको उन बकरों से कोई लेना देना ही नहीं तो वो कुर्बानी कहा से हुई ? उससे आपकी कौन सी दुआ कुबूल होगी ? आगे उन्होंने कहा कि ‘हर कोई अपने दिल से पूछे की किसी की जान लेने से उसे कैसे कोई दुआ मिल सकती है ?’
अंत में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, ‘हमें फिर से ये समझना होगा कि ये त्यौहार बनाए क्यों गए हैं।’

तो मोदी के विरोध से होती है केजरीवाल की कमाई, विरोध करने या विरोध होने पर मिलता हैं लाखों का चंदा

योग के समर्थन में बोले मुस्लिम उलेमा, ‘योग ज़रूर करें, ओम की जगह पर अल्लाह हू कहें।’

0

NewBuzzIndia:

आज विश्व योग दिवस है। मुस्लिम उलेमा ने योग को धर्म से न जोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि योग से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। सेहत के लिए कोई भी योग कर सकता है। ओम के स्थान पर अल्लाह हू का उच्चारण कर सकते हैं।

ज़रूर पढ़ें, “जब वो तोड़ने से ना रोक सके तो मंदिर बनाने से कौन रोकेगा, ज़रूर बनेगा राम मंदिर” : योगी आदित्यनाथ

नायब शहर काजी डा. अशरफ हुसैन कादरी ने योग के समर्थन में कहा कि इस्लाम में सूफिया ए इकराम ने कई तरह यौगिक क्रियाओं को अपनाया है। वे भी अपनी क्रिया में सांस अंदर लेते वक्त अल्लाह और सांस छोड़ते समय हू कहते हैं। यह भी एक योग क्रिया है।

ये भी पढ़े, एक बार फिर दुनिया में बजा योग का डंका

साथ ही उन्होंने लोगों से योग को किसी भी धर्म विशेष से न जोड़ने की अपील भी की। बताया कि हदीस पाक में भी स्वस्थ रहने के लिए इंसान को लाठी चलाना, तैराकी करना, घुड़सवारी करना और कुश्ती की सलाह दी गई है।

राज ठाकरे ने ओवैसी के फ़ोटो वाला केक काटा कहा, “जो महाराष्ट्र के खिलाफ बोलेगा उसे काट देंगे।”

0

NewBuzzIndia:

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के  अपने जन्मदिन पर एमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का फोटो बना केक काटकर विवाद को न्योता दे दिया। आज राज ठाकरे का जन्मदिन है इसी मौके पर उन्होंने केक काटा।

MNS के कार्यकर्ता ओवैसी की तस्वीर वाला केक लेकर आए थे। कार्यकर्ताओं की गुजारिश पर राज ठाकरे ने इस केक के एक कोने को चाकू से काटा। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने केक खाया। इस मौके पर राज ठाकरे ने गरजते हुए कहा कि, “जो महाराष्ट्र के खिलाफ बोलेगा उसे काट डालेंगे।”

जबकि एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओवैसी शैतान है, हैवान है। जो हिंदू के खिलाफ बात करते हैं, महाराष्ट्र के टुकड़े करने की बात करते हैं, उनके लिए राज साहब ने जो आदेश दिया है, हम उसका पालन करेंगे।

शंकराचार्य का भाजपा पर हमला, कहा- ‘दलितों से झूठा प्रेम दिखा रही है BJP’

0

#newbuzzindia | शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती हमेशा से ही कुछ न कुछ ऐसा बोलते रहे है, जो राजनीती में उथल पुथल मचा देता है। इस बार भी शंकराचार्य ने भाजपा को लेकर अपनी तीखी टिपण्णी की है।

शंकराचार्य ने कहा कि दलित परिवारों के साथ नेताओं का भोजन करना विशुद्ध रूप से राजनीतिक कृत्य है। शंकराचार्य ने भाजपा का दलितों के प्रेम को झूठा बताते हुए कहा कि, जब ब्राह्मण मरता है तो क्यों चुप रहते है ?

शंकराचार्य ने यह भी कहा कि, ‘बिना पूर्व सूचना के वो क्यों नहीं उनके साथ भोजन करते हैं. राजनीतिक फायदे के लिए दलितों के साथ उज्जैन में क्षिप्रा नदी में स्नान करने की एक नई परंपरा स्थापित की गई। नदियों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाति, धर्म या वर्ण के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है।’

गौहत्या को लेकर भी शंकराचार्य ने सरकार को घेरा और कहा कि, सरकार अपनी जिम्मेदारी से दूर भगति है। जब प्रदेशों में गौहत्या पर प्रतिबंध है तो गायों की खुलेआम तस्करी और वध क्यों किया जा रहा है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

देश में अखंडता-धर्मनिरपेक्षता क़ायम है, 1150 मुसलमानों के साथ 65 हिन्दुओं ने रखा रोजा

0

#newbuzzindia/मुजफ्फरनगर । जहाँ धर्म के नाम पर अनेक तरह से राजनीती की जा रही है वहीँ धर्म और धर्मावलंबियो के लिए एक जेल के कैदियों ने मिसाल कायम की है।

यह नजारा मुजफ्फरपुर की जिला कारागार है। इस जेल में रमजान के महीने में तकरीबन 65 हिन्दुओं ने 1150 मुसलमानों के साथ रोजे रखें। इस भाईचारे का पता जब जेल प्रशासन को लगा तो वहां अलग ख़ुशी छा गयी और प्रशासन ने रोजा रखने वाले कैदियों के लिए उत्तम भोजन और रहने की व्यवस्था कर दी।

यहाँ के जेलर श्री सतीश त्रिपाठी के अनुसार, ‘पवित्र रमजान महीने के पहले दिन 65 हिंदू कैदियों ने 1,150 मुस्लिम कैदियों के साथ रोजा रखा।  कारागार में कैदियों के नमाज पढ़ने, सहरी और इफ्तार के लिए विशेष प्रबंध किये गये हैं। मौसमी फल, दूध और खाने की दूसरी चीजें कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।’

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

चीन में रोज़ा रखने पर लगा प्रतिबंध, जानिए पूरी खबर…

0

NewBuzzIndia:

चीन में जारी हुए एक फरमान ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी है। चीन की निरंकुश सरकार ने कर्मचारियों, नाबालिगों और छात्रों को रोज़ा ना रखने का आदेश दिया है।

ग़ौरतलब है कि रमज़ान सोमवार से शुरु हो चुके हैं। चीन की सत्तारुढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नास्तिक है और शिनजियांग शहर में बरसों से सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और नाबालिगों के रोज़ा रखने पर पाबंदी है। शिनजियांग में उइगर मुसलमान की एक करोड़ आबादी है जो अल्पसंख्यक हैं। सरकार ने होटलों को भी खुला रखने के आदेश दिए हैं।

आखिर क्‍यों : क्‍योंकि सत्‍ताधारी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी और कम्युनिस्ट विचार में ये माना जाता है कि ईश्वर का कोई अस्तित्व नहीं होता। इस तरह के धार्मिक प्रतिबंधों को पहले भी चीन के कई हिस्सों में लगाया जा चूका है।