Newbuzzindia: उरी हमले के बाद भारत के तरफ से जवाबी हमले के तौर पर जो कार्यवाही हुई है उसकी हर तरफ वाहवाही हो रही है। इस पूरे ऑपरेशन में जो सबसे नया शब्द लोगों तक पहुँचा वो है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’। ऐसे में अगर आप ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का असल मतलब नहीं जानते, तो आइए हम आपको बताते हैं। – क्या है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’।
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ सेना के उस हमले को कहा जाता है जो अचानक हो और किसी एक तय इलाके या ठिकाने को नष्ट करने के लिए किया जाए। सेना ऐसे हमले में ये विशेष रूप से ध्यान रखती है कि आसपास मौजूद अन्य चीजों को कम या फिर न के बराबर नुकसान पहुंचे। पीओके में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को रक्षा विशेषज्ञों ने बताया एक बेहतर कदम और भी हैं तरीके ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ सिर्फ थल सेना के जरिए ही नहीं बल्कि हवाई हमले के जरिए भी हो सकती है। हवा से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को ‘प्रिसिशन बॉम्बिंग’ के नाम से भी जाना जाता है, जब फाइटर प्लेन के जरिए उन जगहों को ही निशाना बनाया जाता है जिन्हें नष्ट करना है। ये ‘कारपेट बॉम्बिंग’ से बिल्कुल अलग होता है। कारपेट बॉम्बिंग में बम उस पूरे इलाके में गिराए जाते हैं जब सही जगह का अनुमान न लगाया जा सके। 2003 के इराक युद्ध के दौरान अमेरिकी वायुसेना द्वारा किए सद्दाम हुसैन के सरकारी ठिकानों पर हमलों को ‘हवाई सर्जिकल स्ट्राइक’ या ‘प्रिसिशन बॉम्बिंग’ के रूप में देखा जा सकता है।
Tag: Surgical strick
जाने क्या है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और कैसे सेना इसे देती है अंजाम ?
भारत ने की पाकिस्तान में सर्जरिकल स्ट्राइक, मार गिराये 40 आतंकी
NewBuzzIndia: उरी हमले के बाद जिस तरह की गर्मागर्मी का माहौल पाकिस्तान और भारत के बीच में बना हुआ था उसी क्रम में आज भारत के तरफ से एक बड़ी कार्यवाही हुई है। भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि सेना ने एलओसी के पार जाकर बीती रात आंतक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात हमें विश्वस्त और पक्की जानकारी मिली थी कि कुछ आंतकवादी सीमा पर इकट्ठा हो रहे हैं। बताया जा रहा कि इन आतिकियों का इरादा जम्मू-कश्मीर में घुसना था। इस हमले में उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। इस हमले में कई आतंकी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि, ‘ये ऑपरेशन खत्म हो गया है। हमारा इस ऑपरेशन को और समय तक जारी रखने का इरादा नहीं है। लेकिन मैं यकीन दिला दूं कि हमारी सीमा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।’