जाने क्या है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और कैसे सेना इसे देती है अंजाम ?

Newbuzzindia: उरी हमले के बाद भारत के तरफ से जवाबी हमले के तौर पर जो कार्यवाही हुई है उसकी हर तरफ वाहवाही हो रही है। इस पूरे ऑपरेशन में जो सबसे नया शब्द लोगों तक पहुँचा वो है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’।  ऐसे में अगर आप ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का असल मतलब नहीं जानते, तो आइए हम आपको बताते हैं। – क्या है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’।
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ सेना के उस हमले को कहा जाता है जो अचानक हो और किसी एक तय इलाके या ठिकाने को नष्ट करने के लिए किया जाए। सेना ऐसे हमले में ये विशेष रूप से ध्यान रखती है कि आसपास मौजूद अन्य चीजों को कम या फिर न के बराबर नुकसान पहुंचे। पीओके में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को रक्षा विशेषज्ञों ने बताया एक बेहतर कदम और भी हैं तरीके ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ सिर्फ थल सेना के जरिए ही नहीं बल्कि हवाई हमले के जरिए भी हो सकती है। हवा से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को ‘प्रिसिशन बॉम्बिंग’ के नाम से भी जाना जाता है, जब फाइटर प्लेन के जरिए उन जगहों को ही निशाना बनाया जाता है जिन्हें नष्ट करना है। ये ‘कारपेट बॉम्बिंग’ से बिल्कुल अलग होता है। कारपेट बॉम्बिंग में बम उस पूरे इलाके में गिराए जाते हैं जब सही जगह का अनुमान न लगाया जा सके। 2003 के इराक युद्ध के दौरान अमेरिकी वायुसेना द्वारा किए सद्दाम हुसैन के सरकारी ठिकानों पर हमलों को ‘हवाई सर्जिकल स्ट्राइक’ या ‘प्रिसिशन बॉम्बिंग’ के रूप में देखा जा सकता है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles