Home Tags Terrorist

Tag: terrorist

Suspected Terrorist Busted in Mumbai by Maharashtra Anti-Terrorism Squad

0

Just after the nation celebrated Republic Day, another suspected terrorist, which might have links to ISIS, is arrested in Mumbai. The arrest was done from Mumbra suburb near Thane on Saturday. He was brought to Aurangabad court for a trial.

Image Source: Times Now

ATS is on an arresting-spree. On Wednesday last week, they arrested seven people and detained a minor for allegedly planning and plotting to carry out a chemical attack within the country. On 22nd January, ATS captured nine people from Mumbra and Aurangabad on suspicion of having ties with ISIS terrorist group.

The suspect is an MBA graduate named Talha alias Abu Bakar Hanif Potrik. He lives in Shil-Daighar in Mumbra. Police seized laptops, hard disks, tablets, pen drives and router from the accused.

ATS police in hindi

The ATS had asked for the police custody till February 14 but the court has sanctioned the closure till February 5.

Breaking: मुंबई पुलिस ने उरण में दिखे संदिग्ध की स्केच जारी की

0

NewBuzzIndia: महाराष्ट्र के उरण में दिखे गए संदिग्ध का स्केच मुम्बई पुलिस के तरफ से जारी किया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के उरन में नौसेना अड्डे के समीप संदिग्ध अवस्था में कुछ लोगों के समूह को देखे गए हैं, जिसके बाद गुरुवार को मुम्बई तट और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद तमाम सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो कर छानबीन में लग गई हैं।

भारतीय नौसेना प्रमुख  के. शर्मा के मुताबिक मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के साथ तलाशी अभियान चल रहा है। पश्चिम नौसेना कमान ने उरन में समूह की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है।

 
नौसेना तलाशी अभियान में मुम्बई पुलिस और कोस्ट सिक्योरिटी फ़ोर्स का भी सहयोग ले रही है। अधिकारियों को मिली प्रारंभिक सूचना के मुताबिक चार स्कूली छात्रों ने उरन और करन्ला इलाके में भारतीय सेना जैसी वर्दी पहने हुए लोगों के एक समूह को देखा। डीजीपी कार्यालय ने तट के पास सभी थानों को तुरंत अलर्ट जारी कर दिया। तट के पास गेटवे ऑफ इंडिया, राजभवन, बंबई हाई, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और अन्य बड़े प्रतिष्ठानों सहित संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नेवी से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ‘करीब 11 बजे छात्रों ने बताया कि उन्होंने पठान सूट जैसी ड्रेस में चार लोग देखे हैं, जो एक दूसरे अलग ही भाषा में बात कर रहे थे।’ साथ ही सूत्रों ने बताया कि छात्रों ने संदिग्धों को नेवल बेस के दूसरी साइड देखा था। छात्रों ने सुना था कि वे लोग बार-बार ‘ओएनजीसी’ और ‘स्कूल’ का नाम ले रहे थे। उरण में ओएनजीसी ऑयल रिंग है। बच्चों का कहना है कि उन लोगों के पास कुछ बंदूक जैसे दिखने वाला था। बच्चों का कहना है कि उन लोगों ने अपने चेहरे ढके हुए थे।

महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री दीपक केसरकर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, ‘लोग घबराएं नहीं, कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस के बताएं। लोग शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान ना दें। सभी एजेंसियां सतर्क हैं।’

स्वामी का महबूबा मुफ्ती पर ज़बरदस्त हमला, कहा आतंकियों से हैं संबंध, भाजपा तोड़े गठबंधन

0

NewBuzzIndia: भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के एक और विवादित बयान ने सबको चौका के रख दिया है। इस बार उनके निशाने पर है जम्मू कश्मीर की पीडीपी और सीएम महबूबा मुफ्ती। स्वामी ने कहा है कि पार्टी को कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन खत्म करना चाहिए। इस गठबंधन को स्वामी ने महज एक प्रयोग करार दिया।

एक टीवी प्रोग्राम में इंटरव्यू के दौरान सुब्रहण्यम स्वामी ने महबूबा मुफ्ती पर सीधे-सीधे आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री के आतंकी संगठनों से संबंध हैं जिसके कारण हालात सुधर नहीं रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि वो जम्मू-कश्मीर सुरक्षा बलों के हवाले कर दे।
गौरतलब है कि आज  एक 30 सदस्यों की सर्वदलीय टीम गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में जम्मू कश्मीर गई है। शांति बहाली के प्रयासों के तहत ये टीम हालात का जायजा लेते हुए यहां के स्थानीय प्रतिनिधियों से बातचीत करेगी। ऐसे में स्वामी का बयान विपक्ष का सरकार पर हमले का एक और मौका दे सकती है।

बांग्लादेश हमला: तस्लीमा नसरीन ने बोला इस्लाम पर हमला, कहा ‘इंसानियत के नाम पर इस्लाम को शांति का धर्म कहना बंद करें।’

0

NewBuzzIndia:

बांग्लादेश पर हुए आतंकी हमले से अभी देश उबरा तक नहीं कि बांग्लादेश की सत्ता और इस्लाम पर लगातार हमला होने लगा है। बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन पहले तो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पर हमला किया। उन्होंने हमले से जुड़े कई मुद्दों पर शेख हसीना पर हमला किया और अब तस्लीमा ने ट्वीट कर के सीधे इस्लाम के दर्शन और उसकी नीव पर सीधे हमला बोला है।
तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा कि- इंसानियत के नाम पर, कृपया इस्लाम को शांति पसंद धर्म कहना बंद करें।

image

Also Read: बांग्लादेश हमले पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, “गनमैन क्यों, इस्लामी आतंकवादी क्यों ना कहें ?”

तस्लीमा नसरीन ने आगे आतंकवाद पर हमला करते हुए कहा कि, ‘जितने भी हमलावर थे, वो सभी अच्छे स्कूल और संपन्न परिवार से तालुक रखने वाले थे। इसलिए कृपया गरीबी और निरक्षरता को इस्लामी आतंकवाद का कारण बताना बंद करें।

image

Also Read: IS संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएंगे ओवैसी