Home Tags Uncategorized

Tag: Uncategorized

अलगाववादियों को सबक सिखाने मोदी सरकार मनाएगी ‘तिरंगा महोत्सव’

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | मोदी सरकार देश की युवाशक्ति को इकट्ठा करने के उद्देश्य से ‘तिरंगा महोत्सव’ मनाने के विचार में है। इस सन्दर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता और युवाओं से अपील की है कि वे ‘तिरंगा महोत्सव’ मनाये।

प्रधानमंत्री ने पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में कहा की इसे बहुत जोश के साथ मनाया जाए। इसके पीछे उनका उद्देश्य सीधे तौर पर अलगाववादियो और पाकिस्तान को देश की युवा शक्ति से अवगत कराना है।

आपको बता दे कि यह ‘तिरंगा महोत्सव’ सात दिनों तक मनाया जाएगा जो की 15 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त को खत्म होगा। इस महोत्सव के अंतर्गत बीजेपी के कार्यकर्ता और उससे जुड़े लोग अपने अपने इलाकों में सड़को पर सायकल स्कूटर और बाइक से रैली निकालेंगे।  रैली में कार्यकर्ता सड़क नियमो का पालन करेंगे तो साथ ही तिरंगा भी अणि गाडी पर चस्पा कर रखेगे।

इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा तो साथ ही देशभक्ति के कार्यक्रम भी किये जायेगे।
इस कार्यक्रम की निगरानी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इसके लिए बीजेपी के द्वारा एक कमेटी भी बनाई गयी है को कार्यक्रम की हर गतिविधियों पर नजर रखेगी और संभालेगी।

इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य घाटी और देश में बड़ रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाना बताया जा रहा है।

Posted from WordPress for Android

तुर्की में सेना ने की तख्तापलट की कोशिश हुई नाकाम, 70 से अधिक लोगों की गई जान

0

NewBuzzIndia: 

Turkey Army while Coup

तुर्की में सेना ने तख्तापलट की कोशिश की है जिसे नाकाम कर दिया गया है। सेना और आम लोगों के बीच हुई झड़प में कई लोग मारे गए हैं। एयरपोर्ट सहित कई जगहों पर विद्रोही सेना कब्जा कर लिया है। सेना ने दावा किया है कि उसने देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया है। हालांकि प्रधानमंत्री बिनअली यिलदरिम का बयान आया  कि सैन्य तख्तातलट की कोशिश नाकाम कर दी गई है।

इन सब अस्थिरता के बीच आम जनता भी सड़क पर उतर आई और इसका विरोध किया। इस पर सेना ने इस्तांबुल में भीड़ पर गोलियां दागीं, जिसमें कई लोग मारे गए। संसद के बाहर टैंकों की आवाजाही हो रही है और आसमान पर हवाई जहाज मंडरा रहे हैं। तुर्की की स्टेट मीडिया ने कहा है कि विद्रोही सेना के 754 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


सेना के एक गुट ने इस तख्तापलट को अंजाम दिया है। सेना के हमले में करीब 60 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में मारे गए 43 लोगों की पहचान आम नागरिकों के रूप में हुई है। इनकी जान सेना की गोलियों से गई है, वहीं पुलिस मुख्यालय पर सेना के हमले में 17 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।
तख्तापलट की इस कोशिश के दौरान बागी फौजियों ने लड़ाकू विमानों पर कब्जे कर लिए और उनसे शहर के ऊपर उड़ान भरी। यही नहीं, सेना के टैंकों ने पूरे देश में चहलकदमी की और इस्तांबुक एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण शहरों पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।

राष्ट्रपति के आह्वान के बाद भारी संख्या में आम नागरिक सड़कों पर उतर और सेना को लगातार झड़पों में हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि सेना ने सीधे तौर पर आम लोगों पर हमले नहीं किए, वर्ना स्थिति भयावह हो सकती थी।  राष्ट्रपति ने बाद में बयान दिया कि तख्तापलट की कोशिशें नाकाम कर दी गई हैं और इससे संबंधित 120 सैन्य अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा कि हम जल्द हवाई सेवा शुरू कर देंगे। अंकारा में कुछ मुश्किलें हैं लेकिन हम जल्द ही एयरपोर्ट से सेवा शुरू कर देंगे। मैं सभी नागरिकों का धन्यवाद करता हूं, मैं उनके साथ हूं।

India Today के कवर पर बाबा रामदेव की अजब गजब तस्वीर, लोगो ने उड़ाया मजाक.!

1

Newbuzzindia: हमेशा चर्चा में रहने वाले योग गुरु बाबा रामदेव को साप्ताहिक पत्रिका India Today    ने कवर जगह दी है । वैसे तो बाबा रामदेव पहले भी कई पत्रिकाओं के कवर पेज पर दिख चुके है लेकिन इस बार मामला कुछ और है ।

दरअसल India Today ने योग करते हुए बाबा रामदेव की एक अजब गजब तस्वीर का इस्तेमाल किया है । जिसके लॉन्च होते ही बाबा रामदेव फेसबुक और ट्विटर जैसी साइटों पर छा गए। आइए देखते है “इंडिया टुडे” पर लगाई गई बाबा रामदेव की तस्वीर ।

image

लोगो ने बाबा रामदेव facebook और twitter पर बाबा रामदेव का मजाक उड़ाना चालू कर दिया । आइए नजर डालते है बाबा रामदेव की फोटो देखकर लोगो की कुछ दिलचस्प प्रिक्रियाओं पर ।

बाबा रामदेव की यह तस्वीर देखकर लोगो को अब बाबा रामदेव की पतंजलि eye drop  की जरूरत पड़ने वाली है ।

image

बाबा रामदेव की तस्वीर देखकर प्रधानमंत्री मोदी भी बोलती बंद हो गई ।

image

प्रधानमंत्री मोदी के बाद देखते है की बाबा रामदेव की फोटो देखने के बाद अरविन्द केजरीवाल की क्या प्रतिक्रिया रही ।

image

जो भी हो एक बात तो माननी पड़ेगी की बाबा रामदेव जानते है कि सुरखिओं में कैसे रहना है । बाबा रामदेव के बयान हो या उनके पतंजलि उत्पादों के विज्ञापन , बाबा रामदेव मीडिया में हमेशा मीडिया में छाए रहते है ।

मोदी सरकार के खिलाफ खुल के सामने आए सुब्रमण्यम स्वामी, मोदी के ‘अच्छे दिन’ और जीडीपी पर किया हमला

2

NewBuzzIndia:

अपने विरोधी स्वर से बड़े दिग्गज अधिकारीयों और नेताओं पर हमला बोलने वाले सुब्रमण्यम स्वामी के आरोपों को कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री के ऐसे बयान के बाद स्वामी के बयानों में नरमी आएगी, वो थोड़ा सतर्कता बरतेंगे पर ऐसा कुछ हुआ नहीं, बल्कि इन सब के उलट स्वामी ने अब सीधे भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के ‘अच्छे दिनों’ पर हमला बोल दिया है।
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने एक ट्वीट के ज़रिये देश की जीडीपी के आड़ में सरकार, आरबीआई  और प्रधानमंत्री पर हमला बोला। स्वामी ने आज सुबह में ट्वीट कर कहा ‘अगर मैं इंडेक्स नंबर के सैम्यूल्सन- स्वामी थ्योरी को भारतीय जीडीपी की गणना पर लागू करू या रिज़र्व बैंक के इंट्रेस्ट रेट पर लागू करू तो मीडिया चिल्लाने लगेगी की ये पार्टी विरोधी गतिविधियां हैं।

image

ये भी पढ़े… तो मोदी के विरोध से होती है केजरीवाल की कमाई, विरोध करने या होने पर मिलता है लाखों का चंदा

जिस तरह की टिप्पणी स्वामी ने की है उससे सरकार का आहत होना तय है क्योंकि सरकार अपनी 2 साल की उपलब्धियों में बेहतर हुई जीडीपी को गिनाती रहती है।

प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं स्वामी पर टिप्पणी

गौरतलब है की एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी के शिर्ष अधिकारियों पर की जा रही टिप्पणियों को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया था।

ये भी पढ़ें… स्वामी के बड़बोलेपन पर झल्लाये मोदी, कहा ‘सब पब्लिसिटी स्टंट है।’

प्रधानमंत्री के बयान पर स्वामी ने पलटवार कर के कहा कि, ‘मैं पब्लिसिटी के पीछे नहीं भागता बल्कि पब्लिसिटी मेरे पीछे भागती है।’

image

ये भी पढ़ें… प्रधानमंत्री मोदी को भी नहीं बख़्शा स्वामी ने, पलटवार कर कहा, ‘मैं नहीं भागता पब्लिसिटी के पीछे, पब्लिसिटी मेरे पीछे भागती है।’

बिहार के हाई प्रोफाइल टॉपर घोटाले में हुई प्रशासनिक चूक, बोर्ड के स्ट्रांग रूम से गायब हुई रूबी की आंसर शीट

0

NewBuzzIndia:

बिहार टॉपर्स स्कैम मामले में अब एक और बड़ा मोड़ सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक आर्ट्स टॉपर रही रूबी राय की इंटर परीक्षा की आंसर शीट बोर्ड ऑफिस के स्ट्रांग रूम से गायब हो गई।  इस खबर के बाद टॉपर घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी सतर्क हो गई है।

ये भी पढ़ें……बिहार के टॉपर घोटाले के बहाने सरकार पर कन्हैया कुमार का जबरदस्त हमला, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के डिग्री पर उठाए सवाल

गौरतलब है कि टॉपर्स स्कैम में हाईप्रोफाइल लोग शामिल हैं। बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, सचिव, जदयू की पूर्व विधायक, बच्चा राय समेत कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है। आशंका जाहिर की जा रही है कि जांच को कमजोर करने के मकसद से कॉपियों को गायब किया गया होगा। इस पुरे घटनाक्रम से साज़िश की बू आ रही है जिसके बाद जांच के लिए गठित की गई समिति सतर्क हो गई है।

ये भी पढ़ें… अब बिहार के पूर्व विधायक की डिग्री आई शक के घेरे में, 12 साल की उम्र में पूरा की ग्रेजुएशन और 13 साल में पूरा हुआ पोस्ट ग्रेजुएशन

सिटी एसपी चंदन कुशवाहा के मुताबिक यह पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में कॉपियां गायब हो गई ? इसके पीछे किसकी जिम्मेदारी थी ? रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. फिलहाल इसके पीछे कई अफसर और कर्मचारी शक के घेरे में हैं।
खबरों के मुताबिक, रूबी राय ने एग्जाम के दौरान शायद आंसर खुद नहीं लिखे थे। माना जा रहा है कि ये आंसर एग्जाम के बाद कहीं और किसी दूसरे शख्स से लिखवाए गए थे। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने खुद इस बात को कन्फर्म किया है कि रूबी की हैंडराइटिंग की जांच शुरू हो चुकी है।
दूसरी ओर खबर है कि पुलिस पहले ही रूबी की हैंडराइटिंग का सैम्पल एफएसएल को भेज चुकी है। रूबी की गिरफ्तारी के फौरन बाद अलग से उसकी हैंडराइटिंग का सैम्पल लिया गया था।

रूबी को 8 जुलाई तक ज्युडिशियल कस्टडी में रखने के ऑर्डर कोर्ट ने दिए हैं।

तो मोदी के विरोध पर होती है केजरीवाल की कमाई, मिलता है लाखों का चंदा!!

1

NewBuzzIndia:

आम आदमी पार्टी जब कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलती है तो उसका राजनीतिक लाभ या नुकसान भले ही किसी और तरह से हो पर केजरीवाल या आम आदमी पार्टी के हमले से या हमला होने पर देश विदेश भर के राजनीतिक समर्थक अपने धन से अपना समर्थन उन्हें बढ़ा देते हैं।

ये भी पढ़ें….पाकिस्तान पर जम के बरसे राजनाथ सिंह, कहा ‘अब हमला किये तो भूल जाएंगे गोलियों का हिसाब।’

इस माह का ट्रेंड देखें तो भले ही चंदा देने वालों की संख्या में कमी आई हो, लेकिन अन्य विवादों की तरह टैंकर घोटाले की एफआईआर दर्ज होने की खबर आने वाले दिन सबसे ज्यादा चंदा आप की झोली में आया।

ये भी ज़रूर पढ़ें….भाजपा विधायक ने दी खुलेआम धमकी, कहा ‘मिटा देंगे गोमांस खाने वालो का अस्तित्व, बूचड़खानों को जला देंगे।’

2013 में भ्रष्टाचार के मुद्दे से देश की राजनीति में सक्रीय हो कर दो बार दिल्ली में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी को 2013 से अभी तक भारत सहित 122 देशों से 68.61 करोड़ रुपये का चंदा मिल चुका है।

बिहार के बाद अब गुजरात: इम्तेहान की कॉपी खुद की चेक, दिए 100 में से 100 नंबर

0

NewBuzzIndia:

अभी बिहार बोर्ड के फ़र्ज़ी टॉपर का मामला शांत हुआ नहीं कि शिक्षा से जुड़ा एक और खुलासा हुआ सामने आया। गुजरात सेकेंड्ररी एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड ने अहमदाबाद के एक स्‍कूल में 12वीं के छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हर्षद सरवइवा नाम के इस छात्र ने इकॉनमिक्‍स और जियोग्राफी का पेपर हल किया और बाद में लाल पेन से खुद को एक सब्‍जेक्‍ट में पूरे नंबर दे दिए।
गुजरात बोर्ड के सेक्रेट्री (परीक्षा) जी.डी. पटेल ने कहा कि हर्षद ने जियोग्राफी और इकॉनमिक्‍स की आंसर शीट खुद ही चेक की। टीचर्स को उनकी गलती तब समझ में आई, जब उन्‍होंने जियोग्राफी की आंसर शीट देखी जिसमें हर्षद ने 34 नंबर हासिल किए थे। जबकि हर्षद ने इकॉनमिक्‍स में खुद को 100 में 100 नंबर दिए, जिसे कोई पकड़ नहीं पाया। हर्षद के अन्‍य विषयों के नंबर हैं: गुजराती (13), अंग्रेजी (12), संस्‍कृत (4), सोशियोलॉजी (20), साइकोलॉजी (5)। बोर्ड ने हर्षद को पूछताछ के लिए बुलाया है। दोषी साबित होने पर उसे कड़ी सजा दी जा सकती है।

“दो साल में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नही” – अमित शाह

0

#Newbuzzindia/इलाहाबाद | यूपी 2017 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कितनी सक्रिय है, यह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सभाओ और कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर देखा जा सकता है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष ने सपा सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि उत्तर प्रदेश में हिंसा और डर का माहौल है। मथुरा के जवाहर बाग कांड और कैराना के पलायन ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। जमीन कब्जाने का धंधा चल रहा है। अखिलेश सरकार लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में आम जन को भाजपा से ही उम्मीद है। भाजपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

भ्रष्टाचार को लेकर भी अमित शाह ने भाजपा सरकार के तारीफों के पुलिंदे बांधे और कहा कि भाजपा सरकार के 2 साल हो चुके और सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का दाग नही लगा। साथ ही अमित शाह ने बया किया कि हम उत्तर प्रदेश भी जीतने वाले हैं। कैसे जीतेंगे, यह भी इलाहाबाद में ही बता देंगे। उन्होंने यह बात भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से पहले एक सवाल के जवाब में कही।

अमित शाह ने 2014 की जीत को फिर दोहराने की बात भी कही।

Posted from WordPress for Android

प्रधानमंत्री पर कन्हैया कुमार का बड़ा हमला कहा, “‘मीट’ और ‘वीडियो’ बदलने से देश नहीं बदलेगा”

0

NewBuzzIndia:

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बीते सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी पर ज़बरदस्त हमला करते हुए आरोप लगाया कि सभी विश्वविद्यालयों में आपातकाल जैसी स्थिति है। लोगों के बीच डर का माहौल है। प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कन्हैया ने कहा कि, ‘मीट’ या ‘वीडियो’ बदलने से देश की स्थिति नहीं बदलने वाली।

मोदी को एक खुले पत्र में कन्हैया ने दादरी की घटना का जिक्र किया जहां एक व्यक्ति को इस संदेह के आधार पर पीट-पीटकर मार दिया गया था कि उसके परिवार ने अपने घर में गोमांस रखा था और खाया था। कन्हैया जेएनयू में नौ फरवरी के एक विवादास्पद आयोजन से जुड़े कथित वीडियो का भी जिक्र कर रहा था।
छात्र नेता ने पत्र में लिखा, ‘मोदीजी, मीट या वीडियो को बदलने से देश नहीं बदलेगा। देश तब बदलेगा जब उसके लोगों की हालत सुधरेगी। आपके शासनकाल में चीजें केवल बद से बदतर हुई हैं। युवाओं और छात्रों ने बड़ी उम्मीद के साथ आपको चुना था।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि हर विश्वविद्यालय में आपातकाल की स्थिति बन गयी है। क्या आप इसी हालात का वादा कर रहे थे, जब आप पूरे देश में ‘अच्छे दिन’ के नारे लगा रहे थे।’ कन्हैया फरवरी में जेएनयू परिसर में एक आयोजन के सिलसिले में देशद्रोह के एक मामले में जमानत पर है।
यह आयोजन संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी पर लटकाने के खिलाफ था। आयोजन में कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगे थे। पत्र में लिखा गया, ‘अगर आपने पिछले दो साल में विकास किया होता तो आप को इसका प्रचार करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च नहीं करने होते। मैं आपसे एक विद्यार्थी के तौर पर सवाल कर रहा हूं। आपने विज्ञापनों पर 200 करोड़ रुपए खर्च कर दिए लेकिन आपके पास रिसर्च स्कॉलरों के लिए गैर-एनईटी छात्रवृत्ति के लिहाज से 99 करोड़ रुपए नहीं हैं।’ खत के मुताबिक, ‘कोई नयी नौकरी नहीं पैदा हुई, किसान हताशा में और साहूकारों के आतंक के कारण खुद की जान ले रहे हैं।’

मुसलमानों ने किया फ़ूल मालों से संघ कार्यकर्ताओं का स्वागत, जानिए क्या होगा यूपी के चुनाव पर इसका असर

0

NewBuzzIndia: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को हमेशा मुस्लिम विरोधी माना जाता है। ये अलग बात की संघ के तरफ से हमेशा इस बात पर सफाई आती है पर जनता के बीच इन बातो को वरीयता नहीं मिलती।

image

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश की राजनीति करवट लेने लगी है। सपा के मुख्य वोट स्रोतों में से एक मुसलमान भाजपा की ओर रूख करते नजर आ रहे हैं। राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी मुलायम सिंह यादव ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके जिले में आरएसएस के कार्यकर्ताओं का ऐसा जोरदार स्वागत मुसलमान करेंगे। सोमवार को आरएसएस का पथ संचालन इटावा के राजकीय इंटर कालेज मैदान से शुरू होकर शहर भर में भ्रमण किया। इसी दरम्यान पुल कहारन के करीब नगर पालिका परिषद के सभासद मोहम्मद अनीस और उनके मोहल्ले के सैकडों लोगों ने आरएसएस के सभी सदस्यों का जोरदार स्वागत किया।
दरअसल, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही देश भर के विभिन्न हिस्सों से आरएसएस को मुसलमानों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हालांकि मुलायम सिंह यादव के गृह नगर में आरएसएस कार्यकर्ताओं का स्वागत उनके लिए खतरे की घंटी है।
बता दें कि जिस सभासद मोहम्मद अनीस ने आरएसएस सदस्यों का स्वागत किया वे समाजवादी पार्टी के कट्टर समर्थकों में से एक माने जाते हैं। मोहम्मद अनीस ने सोमवार को बताया कि हम सभी को भारतीय मानते हैं। हमारे और आरआरएस के बीच कोई अंतर या फिर कोई दूरियां नही हैं जो प्रचारित की जाती है। हालांकि अनीस ने आरएसएस का खुलकर समर्थन करने से बचते हुए कहा कि अभी यह हमारे मेहमान हैं। चूकि इनका इटावा मे कैंप था और मेहमानों का स्वागत करना हमारे धर्म में लिखा हुआ है, इसलिए हमने उनका स्वागत करके अपने आप को गौरांवित महसूस किया।
आरएसएस के पथ संचालन में पुल कहारन के पास एकाएक तस्वीर बदली हुई दिखी जब बड़ी तादाद में मुसलमानों की टोली नगर पालिका परिषद के सभासाद मोहम्मद अनीस की अगुवाई में आरएसएस मेहमानों का स्वागत करने के लिए सड़कों पर उतर आई। उन्होंने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
कट्टर हिंदूवादी संगठन आरएसएस को लेकर मुस्लिम समाज में जो कोई भी तस्वीर अभी आपने देखी हो लेकिन मुलायम के घर इटावा की यह तस्वीर खुद में अनूठी और बेमिसाल है। साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा रही है। सोमवार का वो पल देश का सांप्रदायिक माहौल खराब कर रहे उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा भी है जो धर्म की राजनीति करते हैं।
आरएसएस के नब्बे साल के इतिहास में पहली दफा मुलायम के गढ़ इटावा मे अपनी जडेÞं जमाने के इरादे से आयोजित किए जा रहे बिग कैंप का आयोजन 12 जून तक होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष अगुवाकारों की सलाह पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का यह कैंप शुरू किया गया है। इस कैंप के पीछे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का दिगाम भी बताया जा रहा है। वे आगामी विधानसभा चुनाव में मुलायम के गढ़ मे उनको पटखनी देने के इरादे से पूरी तैयारी का खाका खींच रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे इटावा में संघ की दस्तक के रूप में भी देखा जा रहा है।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गढ़ इटावा में संघ का 22 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का शिविर शुरू हो गया है। इटावा के नारायण कालेज में शुरू हुए इस शिविर को यूपी विधानसभा के आगामी चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इस शिक्षा वर्ग में 20 जिलों के 450 शिक्षार्थी व शिक्षक शामिल हो रहे हैं। शिक्षा वर्ग में शिक्षाथिर्यों को बौद्धिक स्तर सुधारने के साथ शारीरिक स्तर सुधारने के गुर सिखाए जा रहे हैं। सामाजिक व राष्ट्रहित के साथ हिन्दुत्व व संघ से जुड़े विषयों पर भी प्रतिदिन व्याख्यान चल रहे हैं।