#Newbuzzindia/नई दिल्ली | मोदी सरकार देश की युवाशक्ति को इकट्ठा करने के उद्देश्य से ‘तिरंगा महोत्सव’ मनाने के विचार में है। इस सन्दर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता और युवाओं से अपील की है कि वे ‘तिरंगा महोत्सव’ मनाये।
प्रधानमंत्री ने पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में कहा की इसे बहुत जोश के साथ मनाया जाए। इसके पीछे उनका उद्देश्य सीधे तौर पर अलगाववादियो और पाकिस्तान को देश की युवा शक्ति से अवगत कराना है।
आपको बता दे कि यह ‘तिरंगा महोत्सव’ सात दिनों तक मनाया जाएगा जो की 15 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त को खत्म होगा। इस महोत्सव के अंतर्गत बीजेपी के कार्यकर्ता और उससे जुड़े लोग अपने अपने इलाकों में सड़को पर सायकल स्कूटर और बाइक से रैली निकालेंगे। रैली में कार्यकर्ता सड़क नियमो का पालन करेंगे तो साथ ही तिरंगा भी अणि गाडी पर चस्पा कर रखेगे।
इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा तो साथ ही देशभक्ति के कार्यक्रम भी किये जायेगे।
इस कार्यक्रम की निगरानी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इसके लिए बीजेपी के द्वारा एक कमेटी भी बनाई गयी है को कार्यक्रम की हर गतिविधियों पर नजर रखेगी और संभालेगी।
इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य घाटी और देश में बड़ रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाना बताया जा रहा है।
Posted from WordPress for Android
