#Newbuzzindia/नई दिल्ली | कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक बयान के कारण बुरे फंसते नजर आ रहे है। साथ ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट की फटकार और नसीहत का सामना भी करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें साफ़ हिदायत दी है की या तो वह RSS से माफ़ी मांगे या मुकदमे के लिए पूरी तरह तैयार रहे।
राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की हत्या के पीछे RSS का हाथ होने की बात कही थी जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘बिना किसी सबूत के किसी संगठन को आप बदनाम नहीं कर सकते हैं। आपको बताना होगा कि आपने जो आरोप लगाया है उसका क्या सबूत है और वह किस तरह से जनहित में है। आपको इन सवालों के जवाब देने होंगे।’
यह कहा था राहुल गांधी ने-
‘महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ था।’ यह बात राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के भाषण में कही थी। इस बयान के बाद राहुल गांधी के खिलाफ कई लोगों ने याचिकाये दायर की थी।
इस मामले की सुनवाई 27 जुलाई को होना है। वही राहुल गांधी की तरफ से साफ़ कर दिया गया है कि राहुल गांधी माफ़ी मांगने की बजाय बहस करने को तैयार है।
Posted from WordPress for Android
