Home Tags Up election

Tag: up election

सहयोगी शिवसेना का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा ‘यूपी चुनाव में होगी बिहार वाली हालत।’

0

NewBuzzIndia: महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन में की हुई और यूपी में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली शिवसेना ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपने मुखपत्र ‘सामना’  में लिखा है ‘लखनऊ जाकर नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर बनाने की घोषणा करनी चाहिए। पीएम का अगला लक्ष्य पीओके और बलूचिस्तान की आजादी है, इसलिए अगर मोदी बलूचिस्तान में दीवाली मनाएं तो हमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।’

शिवसेना ने मुखपत्र यह भी लिखा है कि ‘अपोजिशन का मानना है कि अगर मोदी यूपी की यात्रा करते हैं तो वहां एक पॉलिटिकल माहौल पैदा होगा।  मोदी वहां जाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाने की घोषणा करें।’ शिवसेना के मुताबिक मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने के बाद भी बीजेपी को कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि उनका हाल यूपी में भी बिहार की जैसा ही होगा।

शिवसेना का यह भी कहना है कि बीजेपी वालों ने बिहार चुनाव के दौरान मोदी की छवि का दांव पर लगाया था फिर भी उनको जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना भी यूपी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी। साथ ही इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी अध्यक्ष यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे।

इंतज़ार ख़त्म, सक्रिय राजनीति में उतरी प्रियंका, यूपी में करेंगी 1000 से ज्यादा रैलियां

0

NewBuzzIndia: 

Priyanka Gandhi Vadra

आखिरकार महीनों और सालों से चली आ रही अटकलों और जद्दोजहद के बीच में अब प्रियंका गांधी वाड्रा का सक्रिय राजनीति में उतरना तय हुआ। उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण फैसले लिया गया है। पिछले 3 दशकों से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने लिए जमीन बनाने की कोशिश कर रही है, हालाँकि अब तक के सारे प्रयास विफल रहे हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सक्रीय राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा को लाना ‘तुरुप का इक्का होगा।’
इसकी तैयारी प्रियंका अभी से कर रही हैं, वो 29 जुलाई को राजधानी लखनऊ में  अपने 60 हज़ार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इससे पहले प्रियंका सिर्फ रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर तक ही प्रचार करती थीं। लेकिन इस नए प्लान के तहत वे प्रदेश के महत्वपूर्ण विधान सभा में कांग्रेस के लिए वोट मांगती नजर आएंगी।

29 जुलाई की रैली में प्रियंका के साथ कांग्रेस के बड़े दिग्गज होंगे। इनमे राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और तमाम अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
Also Read: सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं, प्रधानमंत्री समेत ये भाजपा नेता भी ले चुके हैं संसद में नींद

प्रियंका गांधी का व्यक्तित्व काफी हद तक इंदिरा गांधी से मिलता है। यही कारण है कि जब भी और जहाँ भी प्रियंका प्रचार का कमान संभालती है वहां पार्टी को निश्चित तौर पर फायदा मिलता है।

मोदी नगरी वाराणसी को भेदने की तैयारी

सोनिया गांधी भी प्रदेश में प्रचार के लिए अपनी कमर कस चुकी हैं। वो अपने प्रचार की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेंगी। इस रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोनिया के साथ इस रैली में प्रियंका, राहुल, शीला राज बब्बर और नेता भी शामिल होंगे।
Also Read: सिद्धू के बाद अब कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा भी छोड़ सकते हैं भाजपा, ‘आप’ में हो सकते हैं शामिल

प्रशांत किशोर की रणनीति के तहत अभी रैली करेंगी प्रियंका

सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर ने प्रियंका की रैली का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार किया है। जिसके मुताबिक ही प्रियंका अपनी रैली करेंगी। सूत्रों की माने तो, प्रदेश में प्रचार के लिए प्रियंका 100 रैली कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव: शीला दीक्षित होंगी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा

0

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2017 के चुनाव के मद्देनजर लगाई जा रही तमाम अटकलों के बीच आखिर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर ही दिया। गुरुवार को हुए कांग्रेस के प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।

Also Read: प्रधानमंत्री को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद। : राहुल गांधी

Tweet by ANI

संजय सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाते हुए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी बिगुल बजा दी है। शीला दीक्षित इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह इसका पूरी तरह निर्वहन करेंगी।

Tweet by ANI

शीला दीक्षित होंगी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा! आज हो सकता है फैसला

0

NewBuzzIndia: 

Sheela Dixit, Former Chief Minister of Delhi and Senior Leader of INC

​2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ले कर के देश भर में पारा चढ़ा हुआ है। सभी दल अपनी दावेदारी को मज़बूत करने की हर मुमकिन कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी बीच न्यूज़ एजेंसी ANI से ये खबर मिली है कि कांग्रेस आज शाम तक उत्तर प्रदेश में अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करेगी। तमाम अटकले लगाई जा रही हैं कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को यूपी में कांग्रेस का चेहरा बनाया जाएगा।
Also Read: साध्वी प्राची ने किया घोषणा, “ज़ाकिर नाईक का सिर कलम करने वाले को मिलेंगे 50 लाख।”

ANI के रिपोर्ट के मुताबिक, “कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद गुरुवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में शीला दीक्षित का नाम यूपी सीएम उम्मीदवार के रूप में घोषित किया जा सकता है।” बता दें, शीला दीक्षित के नाम को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं।

Tweet of ANI.