NewBuzzIndia: महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन में की हुई और यूपी में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली शिवसेना ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा है ‘लखनऊ जाकर नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर बनाने की घोषणा करनी चाहिए। पीएम का अगला लक्ष्य पीओके और बलूचिस्तान की आजादी है, इसलिए अगर मोदी बलूचिस्तान में दीवाली मनाएं तो हमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।’
शिवसेना ने मुखपत्र यह भी लिखा है कि ‘अपोजिशन का मानना है कि अगर मोदी यूपी की यात्रा करते हैं तो वहां एक पॉलिटिकल माहौल पैदा होगा। मोदी वहां जाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाने की घोषणा करें।’ शिवसेना के मुताबिक मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने के बाद भी बीजेपी को कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि उनका हाल यूपी में भी बिहार की जैसा ही होगा।
शिवसेना का यह भी कहना है कि बीजेपी वालों ने बिहार चुनाव के दौरान मोदी की छवि का दांव पर लगाया था फिर भी उनको जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना भी यूपी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी। साथ ही इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी अध्यक्ष यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे।
