Newbuzzindia: आज पूरा देश वायुसेना दिवस मना रहा है। इसी मौके पर वायुसेना ने फेसबुक पर आधिकारिक पेज लांच किया है। यह पेज वायुसेना ने अपनी 84वीं वर्षगाठ पर किया है।
इस मौके पर वायुसेना ने देश को आश्वासन दिया है की ‘भारतीय वायुसेना किसी भी तरीके की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तैयार है।’ वहीँ अरुप राहा ने आईएएफ के आधिकारिक फेसबुक पृष्ठ पर लिखे संदेश में कहा, “वायुसेना अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस है। हमारे योद्धा निरंतर आसमान से नजर बनाए रखते हैं।”
प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई-
वायुसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वायुसेना की 84वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए देश की रक्षा के लिए वायुसेना का आभार जताया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “वायुसेना दिवस पर सभी वायुसैनिकों और उनके परिवारों को नमन। हमारी रक्षा करने के लिए शुक्रिया। आपके साहस से देश गौरवान्वित हुआ है।”
