Home Tags Uttar Pradesh Election

Tag: Uttar Pradesh Election

प्रियंका के आने से कई गुना बढ़ेगी कांग्रेस की ताकत : शीला दीक्षित

0

Newbuzzindia: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा है कि प्रदेश में राहुल गांधी के ‘शक्तिशाली’ अभियान में प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस की ताकत ‘कई गुना’ बढ़ जाएगी और सीमापार सेना की तरफ से किए गए लक्षित हमलों का सियासी लाभ उठाने के बीजेपी के किसी भी तरह के प्रयास को जनता खारिज कर देगी.

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके मद्देनजर शीला यहां का धुंआधार दौरा कर रही हैं. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उत्तर प्रदेश का सांप्रदायिक रूप से ‘ध्रुवीकरण’ की कोशिश कर रही है और ऐसा करने के लिए समान नागरिक संहिता के विवादास्पद मुद्दे को हवा दे रही है.

78 साल की शीला ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी किसान यात्रा के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बखूबी बढ़ाया है और अगर प्रियंका सक्रिय भागीदारी करने का फैसला लेती हैं तो यह पार्टी के लिए चमत्कार जैसा काम करेगा.

सियासी रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य की सत्ता से पार्टी बीते 27 साल से बाहर है. कांग्रेस की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए क्षेत्र विशेष के घोषणा पत्र लाने पर विचार कर रही है क्योंकि हर इलाके की अपनी समस्या होती है. उन्होंने कहा कि इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि राज्यभर में पार्टी फिर से खड़ी हो रही है.

उन्होंने दावा किया कि चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा हालांकि अगली सरकार बनाने में कांग्रेस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने संकेत दिए कि चुनाव के बाद पार्टी को बसपा या सपा के साथ गठबंधन बनाने में कोई आपत्ति नहीं है.

सोनिया को कांग्रेसी नेता की नसीहत, कहा- राहुल को राजनीति से निकाल बिज़नेस में डाल दो।

0


Newbuzzindia: राहुल गांधी इन दिनों अगले वर्ष उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पल्ला भारी करने की हर मुमकिन कोशिश में जुटे हुए है। इस काम को लेकर जहां एक तरफ कई कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की तारीफ़ कर रहे है तो वहीँ दूसरी तरफ केंद्र, भाजपा और दूसरे विपक्षी दल उन्हें सेना पर दिए बयान पर घेर रहे है। यही नही अब इन सब के साथ कुछ कांग्रेसी नेताओं का गुस्सा भी राहुल गांधी पर फूटता नजर आ रहा है। 

​राहुल गांधी का विरोध करने के लिये मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के कांग्रेस जिला संगठन सचिव शैलेष चौबे सामने आये है। उन्होंने  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से राहुल गांधी को पार्टी से बाहर निकालने की अपील की है।

आपको बता दे शैलेश चौबे ने इस संबंध में सोशल मीडिया लार एक वीडियो जारी किया है जिसमे उन्होंने साफ़ गौर पर सोनिया गांधी से राहुल गांधी को पार्टी से बाहर करके किसी अच्छे बिज़नेस में लगाने की सलाह दी है। शैलेष का कहना है कि राहुल यूपी चनावों में अपनी पार्टी का प्रचार चाहे बहुत बढ़िया तरीके से कर रहे हों लेकिन सेना के जवानों के लिए ऐसी बातें बोलना यह दर्शाता है कि राहुल पार्टी का भला नहीं कर सकते या उनमें राजनीतिक योग्यता नहीं है।

एक बार फिर अखिलेश यादव ने दिया राहुल गांधी का साथ, मोदी सरकार पर किया बड़ा हमला..!

0

Newbuzzindia : सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पुरे विपक्ष ने मोदी सरकार और भारतीय सेना की तारीफ की थी । सर्जिकल स्ट्राइक का राजनैतिक फायदा उठाने के बाद से ही मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गयी थी । राहुल गांधी , अरविन्द केजरीवाल , मायावती और संजय निरुपम ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था । अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर राहुल गांधी का साथ देते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है ।

सर्जिकल स्ट्राइक पर जारी सियासत अब यूपी पहुंच गई है। रविवार को यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा तो सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस बहस में कूद पड़े। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ‘खून की दलाली’ वाले विवादित बयान का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है तो कुछ सोच समझ कर ही कहा होगा। अखिलेश के इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

सोमवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा, ‘कांग्रेस का पता नहीं पर राहुल जी से हमारे संबंध अच्छे हैं, उन्होंने कहा तो कुछ सोच समझ कर ही कहा होगा, इसके पीछे उन्हें जानकारी जरूर होगी।’ सीएम अखिलेश ने कहा कि उन्होंने यूपी में रहने वाले शहीद के परिवार वालों की मदद की है, वह खुद उन परिवार वालों से मिलने गए। अखिलेश का कहा, ‘आखिरकार जान तो गरीब की, किसान की, उसके बेटे की जा रही है, वे लोग क्या जानें सर्जिकल स्ट्राइक? सवाल केवल इतना है कि हमारा आपका संबंध अच्छा है पर सीमा पर संबंध अच्छे न हों तो यह बात समझ में नहीं आती।’

इसके अलावा कौमी एकता दल के समाजवादी पार्टी में विलय को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘इस पर मेरी राय और विचार आप जानते हैं।’ साथ ही मंगलवार को पीएम मोदी के लखनऊ में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने पर यूपी के सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव अगर बिहार में होता तो रावण बिहार में जलता।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘अच्छा इंसान’ और ‘अच्छा लड़का’ बताते हुए कहा था कि राहुल को उत्तर प्रदेश में बार बार आना चाहिए। 2017 में होने वाले यूपी चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव के उस बयान के भी सियासी मायने निकाले गए थे, साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने चुटकियां भी ली थीं।

उत्तरप्रदेश में जीत की ओर बढ़ती कांग्रेस , 6 लाख नए कार्यकर्ताओ ने थामा कांग्रेस का हाथ..!

0

Newbuzzindia:  उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी जमीन तलाशने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। पार्टी ने यूपी चुनाव में रणनीति बनाने की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर के हाथों में दी है और अब वह रंग भी लाने लगी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो छह लाख से अधिक नए कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए हैं जोकि प्रशांत किशोर की मेहनत का नतीजा है।

बूथ लेवल पर ताक़त बड़ा रही है कांग्रेस..

भारती जनता पार्टी हमेशा से ही बूथ लेवल कार्यकर्ताओं पर काफी जोर देती है। बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी चुनाव जीतने का दम भी भरती है। लेकिन भाजपा की नीति को कांग्रेस भी अपना रही है। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ताओं को शामिल करने का फैसला लिया था, ऐसे में इतनी बडी संख्या में कार्यकर्ताओं का पार्टी में आना बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

75 जिलों में 1.2 लाख बूथ स्थापित करने का लक्ष्य
नए कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद प्रशांत किशोर को प्रदेशभर में 1.2 लाख बूथ स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया था, यह बूथ प्रदेश के 75 जिलों में बनाए जाने का लक्ष्य रखा है।

7000 लोगों ने मांगा कांग्रेस का टिकट
प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 405 सीटों पर 7000 लोगों ने पार्टी के टिकट के लिए अपना आवेदन किया है। लेकिन इन लोगों को लक्ष्य दिया गया है कि अपनी क्षमता को दिखाएं और बड़ी संख्या में पार्टी में कार्यकर्ताओं को शामिल कराएं। एक कांग्रेस नेता का कहना है कि स्थित काफी खराब थी, ऐसा वक्त भी आ गया था जब हम बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं को खो रहे थे, लेकिन पिछले कुछ समय में नए कार्यकर्ताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

सहयोगी शिवसेना का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा ‘यूपी चुनाव में होगी बिहार वाली हालत।’

0

NewBuzzIndia: महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन में की हुई और यूपी में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली शिवसेना ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपने मुखपत्र ‘सामना’  में लिखा है ‘लखनऊ जाकर नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर बनाने की घोषणा करनी चाहिए। पीएम का अगला लक्ष्य पीओके और बलूचिस्तान की आजादी है, इसलिए अगर मोदी बलूचिस्तान में दीवाली मनाएं तो हमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।’

शिवसेना ने मुखपत्र यह भी लिखा है कि ‘अपोजिशन का मानना है कि अगर मोदी यूपी की यात्रा करते हैं तो वहां एक पॉलिटिकल माहौल पैदा होगा।  मोदी वहां जाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाने की घोषणा करें।’ शिवसेना के मुताबिक मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने के बाद भी बीजेपी को कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि उनका हाल यूपी में भी बिहार की जैसा ही होगा।

शिवसेना का यह भी कहना है कि बीजेपी वालों ने बिहार चुनाव के दौरान मोदी की छवि का दांव पर लगाया था फिर भी उनको जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना भी यूपी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी। साथ ही इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी अध्यक्ष यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे।

उत्तरप्रदेश चुनाव के पहले “सर्जिकल स्ट्राइक” का वीडियो सार्वजानिक करके राजनैतिक फायदा उठाना चाहती है मोदी सरकार..!

0

Newbuzzindia: अरविन्द केजरीवाल का कहना है कि बौखलाए पाकिस्तान के प्रौपगैंडा का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। भारत सरकार भी सुबूत के साथ पाकिस्तान पर फिर सरजिलकल स्ट्राईक करे . और इसकी बड़ी वजह ये है कि पाकिस्तान इस मनोवैग्यानिक लड़ाई मे अभी थोड़ी सी बढ़त बनाए हुए है।

वो दुनिया भर के मीडिया को पाक के कब्जे वाले कश्मीर मे घुमा रहा है, ये बताने कि लिए कि देखो, कुछ नहीं हुआ। ऊपर से वो संयुक्त राष्ट्र के उस बयान को भी प्रस्तुत कर रहा है जिसमे UN ने LoC पर हुए सरजिकल हमले पर संदेह जताया गया है।

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भी कहा है कि भारत सरकार असली सरजिकल स्ट्राईक करके LoC पार सारे टेरर अड्डे बर्बाद करे।

भारत के पास सुबूत है औऱ उसका मानना है कि वो सही वक्त औऱ समय पर इसे पेश करेगा। ये सही वक्त अगले 6 महीने मे कभी भी हो सकता है। क्योकि 6 महीने बाद यूपी के चुनाव हैं। बीजेपी को लग रहा है कि सरजिकल हमले के बाद वो मोदी के 56 इंच के सीने को REBRAND करके फिर पेश कर सकेगा।

ऊपर से पार्टी के महान नेता पहले से ही कैराना कैराना कर रहे हैं। उनका मानना है कि मुज्जफरनगर मे तवे की आंच बिल्कुल माकूल है। सिकाई मस्त होगी। वोट छप्पर फाड़ मिलेंगे।

अगड़ी जाती को देशभक्ती का डोज़ मिल गया है और वो खुश है। अब मुसलमान असमंजस मे सपा और बसपा मे दो फाड़ हो जाएगा। दलित और पिछड़ी जाति का वोटर भी सरजिकल स्ट्राईक मे बह ही जाएगा। ऐसा वो मान रही है क्योकि अच्छे दिन तो आए नहीं। अब अच्छे दिन से तो बीजेपी पिंड छुड़ा रही है क्योकि नितिन गडकरी जी की माने तो अच्छे दिन भी दरअसल मनमोहन सिंह का आईडिया था। लो कल्लो बात।

खैर ये बात तो हो गई सियासत की . मगर अब वापस आते हैं सुबूत पर। भारत सरकार को याद रखना होगा कि हमारा प्रस्तावित सुबूत एक ब्रहमास्त्र है। इसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार हो सकता है। हम इसका इस्तेमाल जब भी करे, ऐसा करें कि पाकिस्तानी चारों खाने चित्त।

दोहरा दूं , ये एक ब्रहमास्त्र है और बीजेपी की संजीवनी। मै जानता हूं आप सोच रहे होगे कि क्यो मै रामायण वक्त के हथियारों का बार बार जिक्र क्यो कर रहा हूं। अब का करें भईया, मौजूदा सरकार और उसके होनहार ये प्रतीक आसानी से समझ जाते हैं। सोचा इन्ही की भाषा मे बात की जाए. लिहाज़ा आप भी इंतजार कीजिए।

सरकार पूरी सोच समझ के साथ ही कुछ करेगी क्योकि सच तो ये है कि ये सरजिकल स्ट्राईक सिर्फ और सिर्फ इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि भारत ने इसको सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है। बस . ऐसे हमले पहले भी हुए हैं, जिसकी तज़दीक खुद पूर्व सेना प्रमुख बिक्रम सिंह कर चुके हैं। जनरल ने तो जनवरी 2013 का हवाला दिया था जिसमे 2 भारतीय सैनिको की शहादत के जवाब मे कई पाकिस्तानियों को मारा गया था।

पत्रकारों का काम है कि वो सवाल पूछें कि आखिर हमला कितना सफल रहा, निशाने पर कौन था, कितने आतंकी मारे गए? मगर माहौल ऐसा है कि ये सामान्य सवाल पूछने पर लोग देशद्रोही ठहरा देते हैं और वैसे भी अपनी सेना के दावे पर कौन सवाल कर सकता है।

ऊपर से मामला पाकिस्तान का भी है। सुबूत का विडियो सामने कब आएगा, ये एक राजनीतिक फैसला भी है। मुझे नहीं लगता कि मोदी सरकार को पाकिस्तान की चिंता है।

उनकी निगाह दरअसल पंजाब और यूपी के चुनावों पर होगी और फैसला भी उसी हिसाब से लिया जाएगा . सच तो ये ही कि सरजिकल स्ट्राईक को सार्वजनिक करने के पीछे भी यही मंशा है। मोदी एक निर्णायक नेता हैं , ये काल्पनिक नहीं , ये बात देश को समझाना जरूरी हो गया था।

और हां जरूरी ये भी है कि रक्षा मंत्री मनोहर परिक्कर, मनोहर कहानियां सुनाना बंद करें . आमिर खान के बारे मे उनके बयान तक तो ठीक था , अब वो ये भी कह रहे हैं कि सेना को हनुमान की तरह अपनी ताकत का अंदाज़ा नही था. क्योंकि सेना 2014 से पहले सो वहीं रही थी कि अपनी काबलियत का अंदाजा उन्हे अब जाकर हुआ , बिल्कुल वैसा ही जैसे लंका दहन करने से पहले हनुमान को जामवंत ने याद दिलाया था कि आपमे असंभव कर गुजरने की काबलियत है. सेना हनुमान सही , मगर आप मनोहरजी जामवंत कतई नहीं . रक्षा मंत्री हैं . बने रहें . पाकिस्तानी रंक्षा मंत्री के साथ बयानबाजी मे प्रतिस्पर्धा न करें . न भूलें , मौजूदा माहौल मे एक भारतीय सैनिक गलती से सीमा पार कर गया है , उसे वापस भी लाना है .

ओबामा के साथ सेल्फी लेने से देश की समस्याएं खत्म नहीं होगी। : राहुल गांधी

0

NewBuzzIndia: प्रधानमंत्री मोदी के बड़े शौक सेल्फी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ सेल्फी लेने से भारत की समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं। उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा के दौरान एक रैली में राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी अपने देश के लोगों के बीच लड़ाई करवाना चाहते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी लोगों में एकता लाना चाहती है।

राहुल आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने गरीब लोगों को पैसा देने के बजाए 15 कारोबारियों का एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो किसानों का बिजली का बिल आधा कर दिया जाएगा और उनके कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।

अखिलेश यादव की सभा में भीड़ जुटाने के लिए विधायक बाट रहे पेटीकोट और ब्लाउज..!

0

Newbuzzindia: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को गाजीपुर में होने वाली एक सभा में महिलाओं की भीड़ जुटाने के लिए सपा के स्थानीय विधायक सुभाष पासी ने एक नायाब फॉर्मूला निकाला है। विधायक का कहना है कि अगर उनकी दी हुई साड़ी पहनकर महिलाऐं सभा में आएंगी तो उन्हें पेटीकोट और ब्लाउज के कपड़े ही नहीं बल्कि उसकी सिलाई के भी पैसे दिए जाएंगे।

ये तो लगभग सभी जानते हैं कि स्थानीय नेताओं के लिए सभाओं में भीड़ जुटाना जरूरी होता है और अगर इसे संबोधित करने के लिए खुद मुख्यमंत्री आ रहे हों तो कहने ही क्या। ऐसे में गाजीपुर के सपा विधायक ने अपनी पूरी ताकत भीड़ जुटाने के लिए झोक दी है।

राजनैतिक कार्यक्रमों और सभाओं में भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन के लिए पैसा और फूड पैकेट बांटने की परंपरा है लेकिन गाजीपुर के सैदपुर विधायक सुभाष पासी ने सभाओं में भीड़ खींचने का नया फॉर्मूला निकाला है। मुख्यमंत्री के गुटपार्टी के शीर्ष नेताओं की गुड बुक में बने रहने और सभा को सफल बनाने के लिए विधायक सुभाष पासी महिलाओं को साड़ियां बांट रहे हैं।

सभा में महिलाओं के पहुंचने की अपील के साथ विधायक जी साड़ी पहनकर सभा में आने वाली महिलाओं को मौके पर छाता, लंच पैकेट और ब्लाउज की सिलाई के पैसे देने का ऑफर भी दे रहे हैं।

सुभाष पासी साल 2012 में सपा के टिकट पर विधानसभा जीते लेकिन इससे पहले वो कांग्रेस के नेता हुआ करते थे वो अक्षर फाउंडेशन के नाम से एनजीओ भी चलाते हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं, लिहाजा फिल्मी नजरिए से ही राजनीति को देखते है। सियासी गलियारे में समय-समय पर अपनी बाजीगारी दिखाते रहते हैं।

उत्तरप्रदेश में हमारी सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्ज होगा माफ़ : राहुल गांधी

0

Newbuzzindia : कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आज अपनी किसान यात्रा लेकर राजधानी लखनऊ पहुचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल का जोरदार स्वागत किया है। इससे पहले राहुल ने जगह-जगह पर रुक कर लोगों से मुलाकात की। लखनऊ स्थित कैथेड्रल चर्च में राहुल ने ‘सर्वधर्म सद्भाव’ के लिए प्रर्थना भी की।

अपनी यात्रा के मद्देनजर राहुल गांधी ने हजरतगंज स्थित कैथेड्रल चर्च में मोमबत्ती जलाकर सभी धर्म समान का सन्देश दिया।

राहुल गाँधी की यात्रा परिवर्तन चौक से शुरू हुई। यहां पर यहियागंज स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी नदवा कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने, नदवा तूल-उलेमा मदरसे में लोगों से मुलाकात की। जिसके बाद राहुल अपनी किसान यात्रा के तहत गांधी हनुमान सेतु मंदिर भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की।

राहुल ने यात्रा के तहत शहर के शिया समुदाय से भी मुलाकात की। जिस दौरान उनके साथ पार्टी के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित और राज बब्बर मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेस महासचिव रैदास मंदिर पहुंचे

शिया समुदाय से मुलाकात के बाद राहुल गाँधी अलीगंज स्थित संत रैदास मंदिर पहुंचे। बीच-बीच में अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला, उन्‍होंने कहा, पीएम एक दूसरे को लड़ाने का काम करते हैं, कांग्रेस भाईचारा बनाने वाली पार्टी है। किसान यात्रा के तीन लक्ष्य हैं, कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब, देश में हिंसा न हो’। आगे बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि अगर यूपी में हमारी सरकार बनी तो हम दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

इसके बाद राहुल गांधी अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दिल्‍ली के लिए रवाना हो गये।

‘मायावती कुँवारी हैं तो इतने पैसे ले रही हैं, शादीशुदा होती तो क्या करती।’ : साक्षी महाराज

0

NewBuzzIndia: अपने विवादित बयानों के लिये मशहूर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने इस बार भी एक बहुत बड़ा बयान देकर सियासत को गर्म कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बसपा सुप्रीमों मायावती पर एक भद्दा कमेंट करते हुए कहा, ‘मायावती इस समय टिकट देने के नाम पर 7 करोड़, 5 करोड़, 4 करोड़ रुपए ले रही हैं. इसीलिए उनकी पार्टी के धुरंदर पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं. बहन कुमारी मायावती कुंवारी हैं तो करोड़ों ले रही हैं, अगर शादीशुदा होतीं तो न जाने कितना लेतीं।’
एक न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक बुधवार को साक्षी महाराज ने शिवपुर ग्रामसभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करने के दौरान मायवती पर अभद्र टिप्पणी की।