Home Tags Vishwas Kailash Sarang

Tag: Vishwas Kailash Sarang

भोपाल में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, अब 26 तक रहेगा

0

राजधानी भोपाल में नित बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर जिला प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू(Lockdown) को बढ़ा दिया है।

आज गोविंदपुरा स्थिति स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कोरोना कर्फ्यू को 23 तक बढ़ाये जाने की घोषणा की। लेकिन कर्फ्यू 26 तक प्रभावी रहेगा इसका कारण 24 को शनिवार और 25 को रविवार होना क्योकि शनिवार और रविवार को तो भोपाल में लॉकडाउन रहता ही है।

आदेश के मुख्य बिंदु

1-:26 तारीख तक भोपाल में कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है।

2-:किराना दुकान सब्जी के ठेले केवल सोमवार बुधवार शुक्रवार को घर पहुंच सेवा हेतु चालू रहेंगे.

3-:आदेश में दिए गए उल्लेखित विभागों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.

4:- दूध की दुकानें सुबह 6 से 9 तक रहेंगी चालू.

राजधानी में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1681 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65222 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 670 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से 56497 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब भी 8055 एक्टिव केसेज हैं।

मंत्री विश्वास सारंग का बयान,कोरोना को लेकर झूठी खबर वायरल करने पर होगी सजा

0

मध्य प्रदेश में तेजी से कोरोना के मरीज सामने आ रहे है । प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि, कोरोना तेजी से फैल रहा है और मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में कोरोना से भयावह स्थिति है। उन्होंने कहा कि इसका उपाय यही है कि हम सब कोरोना की आचार संहिता का पालन करते हुए मास्क का उपयोग करें, बिना किसी वजह के भीड़ इकट्ठा ना करें।

कोरोना एक बड़ा संकट है जिस तरह से संक्रमण बढ़ रहा है वह चिंताजनक है। इसीलिए प्रदेश के कुछ शहरों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना की इस चेन को हमें तोडना है, क्योंकि संक्रमण जब तक रुकेगा नहीं तब तक यह समस्या हल नहीं होगी।

विश्वास कैलाश सारंग

इन दिनों कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को लेकर फेक न्यूज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल की जा रही है। इसको लेकर मंत्री सारंग ने कहा कि, कुछ लोग केवल अपनी नफरत को प्रदर्शित करते हुए झूठी खबर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। सोशल मीडिया हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का एक ताकतवर हथियार जरूर है, परंतु समाज के प्रति हमारा भी कहीं ना कहीं अधिकार और कर्तव्य है। इस कर्तव्य का पालन करते हुए हमें इस महामारी के समय संयम और अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं देखता हूं कुछ लोग बिना तथ्यों के कोरोना महामारी से संबंधित जानकारी वायरल कर देते है, जिससे समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मैं निवेदन करना चाहता हूं कि हम स्वयं का अनुशासन बनाते हुए जब तक किसी भी खबर की पुष्टि ना हो उसको सोशल मीडिया पर ना डालें। उन्होंने यह भी कहा कि, कानून में जो भी नियम है उसके तहत यदि कोई भ्रामक खबर सेंसेशन बनाने के लिए सोशल मीडिया पर डालता है तब आईटी एक्ट के तहत उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हमीदिया अस्पताल में आज किया मुआयना,दिए ये दिशा निर्देश

0

मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। आज प्रदेश में 5939 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। प्रदेश में संक्रमण के प्रभाव को रोकने और मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। ऐसे में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग  ने रविवार को गांधी मेडिकल कॉलेज स्थित हमीदिया अस्पताल पहुँचकर व्यवस्थाओं का मुआयना किया।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने रविवार को गांधी मेडिकल कॉलेज स्थित हमीदिया अस्पताल पहुँचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए की कोविड मरीज और सामान्य मरीज के लिए रजिस्ट्रेशन काउन्टर अलग-अलग होने चाहिए। उन्होंने कोविड केयर सेंटर के लिए दर्शनीय स्थानों पर निर्धारित दिशा-चिन्ह लगाये जाने के निर्देश भी इस दौरान दिए।

उन्होंने कहा कि फीवर क्लीनिक अपने निर्धारित समय पर कार्य करें। सामान्य मरीज और कोविड मरीज के लिये प्रवेश प्रोटोकॉल का पालन हो।बैठक में ट्रामा ब्लॉक, मेडिसिन ब्लॉक, टी.बी. हॉस्पिटल और नई बिल्डिंग में उच्चतम स्तर पर बिस्तरों की क्षमता पर चर्चा की गई। विश्वास सारंग ने साथ ही नई बिल्डिंग में विभिन्न कार्यों को त्वरित गति से जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों के वैक्सिनेशन के लिए लगेगा विशेष कैम्प

0

कोरोना(Corona) की महामारी(Pandemic) के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और खबरों के संकलन के लिए पत्रकार फ्रंट लाइन कोरोना वारियर की तरह ही काम कर रहे हैंं। संक्रमण की रोकथाम में मीडिया(Media) ने भी अपना महत्व्पूर्ण योगदान दिया है । ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार(MP Government) ने पत्रकारों(Journalists) के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। इंदौर, उज्जैन के बाद अब भोपाल में पत्रकारों के लिए वैक्सीनेशन कैम्प लगाने का फैसला किया है।

सरकार ने पत्रकारों और उनके परिवार के लिए बड़ा निणर्य लेते हुए अलग से वैक्सिनेशन कैम्प लगाने का फैसला लिया है। राजधानी भोपाल में 2 अप्रैल को यह विशेष कैम्प जय प्रकाश अस्पताल में लगाया जाएगा। यह जानकारी मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए है।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि, यह बात सही है कि कोरोना वायरस का संकट पूरे देश और मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। वह शहर जिसमें रोज 20 से अधिक संक्रमित आ रहे हैं वहां हमने रविवार के दिन लॉकडाउन लगाया है, नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था की , जन जागरण के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी चिकित्सीय व्यवस्था पूरी तरह से चौक चौबंद है। इसके लिए मैंने सभी मेडिकल कॉलेज के डीन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरी समीक्षा की है और यह निर्देश दिया है कि सारी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर हम लगातार समीक्षाएं और तैयारी कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग का निरीक्षण

0

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Vishwas Kailash Sarang) रविवार को गांधी मेडिकल कॉलेज के हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचे। उन्होंने वहां नई बिल्डिंग में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वही हमीदिया के नए ब्लाक को दो दिन में चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। फायर और अन्य सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए मॉक ड्रिल कर लिया जाए। उन्होंने बिल्डिंग में एंट्री से लेकर लिफ्ट, लाइट आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोरोना के मरिजों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए सरकार के पास व्यापक स्तर की व्यवस्थाएं भी हैं। उन्होंने नई बिल्डिंग में उपलब्ध बेड और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी हासिल की।

विश्वास सारंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बढ़ते कोरोना के मरीजों के चलते मैंने आज गांधी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में हमने एक्स्ट्रा बेड की व्यवस्था की है, और नई बिल्डिंग ब्लॉक-B है उसमें निरीक्षण किया है। बिल्डिंग पूरी तरह नहीं बनी है बावजूद इसके मरीजों को देखते हुए हमने टेंपरेरी मरीजों को वहां शिफ्ट किया है।

विश्वास सारंग ने एसी, वेंटीलेटर, पेशेंट को लाने व लेजाने, जनरेटर की व्यवस्था, आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा की शिकार सर्जिकल वार्ड में भर्ती 2 महिलाओं से भेंट भी की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की टीम ने महिलाओं की सर्जरी कर जान बचाई है, वह काबिले तारीफ है।

मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स का निर्माण हो, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

0

मुख्यमंत्री (Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) अपनी कार्य प्रक्रिया में बदलाव कर रहें है। जनता के लिए अब मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों से यह कहा कि जिस दिन वह अपने दौरे पर नहीं रहेंगे उस दिन एक मंत्री से अपने निवास पर चर्चा करेंगे।

उस दौरान मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों से उनकी परेशानी और विभाग के काम काज को लेकर बात करेंगे । इसकी शुरुवात मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत की है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को अपने निवास पर आज चाय पर चर्चा के लिए बुलाया।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था, और उसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनके विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर चर्चा की। मंत्री विश्वाश कैलाश सारंग को मुख्यमंत्री ने कई निर्देश भी दिए हैं।

मंत्री ने यह बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग देश का एक बहुत महत्वपूर्ण विभाग है, और उसी माध्यम से डॉक्टरों का निर्माण होता हैं। मंत्री सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहले से इस बात को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स का निर्माण हो।

अस्पताल में बाधा बन रही 70 साल पुरानी इमारत को गिराया जाएगा- मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

0

चिकित्सा शिक्षा मंत्री कैलाश विश्वास सारंग(vishwas kailash sarang) आज हमीदिया अस्पताल(hamidia hospital) निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण का कार्य चल रहा है। बिल्डिंग निर्माण में बाधा बन रहे अस्पताल परिसर में स्थित पुराने हवा महल को उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को गिराने के निर्देश दिए है। पुरानी बिल्डिंग गिराने से 70 से 80 बिस्तर की सुविधा और बढ़ जाएगी।

अस्पताल निरीक्षण करते हुए सारंग ने बताया कि अस्पताल के निर्माण को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि इस बिल्डिंग का इतिहास से कोई ताल्लुक नहीं है। इसी के बाद पुरात्तव विभाग की रिपोर्ट भी सामने आ गई है की बिल्डिंग का इतिहास से नहीं है कोई ताल्लुक है। उन्होंने कहा कि काम मे अवरोध पैदा करने वालों पर f.i.r. दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे 3 महीनों के भीतर ही पूरा कर दिया जाएगा।

अधीक्षक कार्यालय के सामने गंदगी को देखकर मंत्री ने साफ सफाई के निर्देश दिए है और उसी के साथ गमलों में पौधे लगाने के भी निर्देश दिए है। उधर कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर मंत्री से शिकायत की है, जिसके बाद कर्मचारियों की शिकायत पर सारंग ने तुरंत करवाई करते हुए तीन बजे तक वेतन जारी करने का आदेश अस्पताल प्रबंधन को दिया है। बर्ड फ्लू को लेकर मंत्री ने बयान दिया कि सरकार हर तरह के संक्रमण से निपटने के लिए तैयार है ।