Home Tags दमोह उपचुनाव

Tag: दमोह उपचुनाव

Damoh By-election: शुरुआती रुझान में कांग्रेस के अजय टंडन आगे, भाजपा कर रही है हंगामा

0

दमोह उपचुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। यहाँ पर कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 1817 वोट से आगे चल रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे की वजह से काउंटिंग रुकी हुई है।

हम आपको इस खबर पर लगातार अपडेट करते रहेंगे

भाजपा की दहलीज तक पहुँचा कोरोना,10 दिनों के लिए बन्द किया गया कार्यालय

0

भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही दमोह उपचुनाव के लिए खूब रैलियां और नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं अब भाजपा को भी कोरोनावायरस सताने लगा है।

प्रदेश भाजपा दमोह में भले ही कोरोना से इंकार कर रही हो लेकिन उसी भाजपा ने भोपाल में तेजी से बढ़ते को रोना वायरस के संक्रमण बचने के लिए भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आमजन के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

खबरों के अनुसार कोरोना संक्रमण के भय से भाजपा ने 10 दिनों के लिए प्रदेश मुख्यालय को बंद करवा दिया है। उसके दोनों दरवाजे पूर्णता बंद रहेंगे किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्यालय के अंदर आने की अनुमति नहीं रहेगी।

सूत्रों की माने तो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को आशंका है कि हम भले ही चुनाव जीतने के लिए दमोह में कोरोनावायरस से ना नुकुर करते रहें। लेकिन वास्तव में कोरोनावायरस बड़ी तेजी से फैल रहा है। यही कारण है कि भाजपा ने अपने नेताओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यालय को बंद करा दिया है।

भाजपा को झटका,दमोह उपचुनाव से ठीक पहले भाजपाइयों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

0

मध्यप्रदेश के दमोह में उपचुनाव का बिगुल बजते ही दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव जीतने में लगा दी है।

एकतरफ जहाँ भाजपा ने अपने सभी बड़े और प्रमुख नेताओं मसलन केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा,दमोह के प्रभारी मंत्रीद्वय भूपेंद्र सिंह,गोपाल भार्गव समेत लगभग 30 विधायकों को जीत सुनिश्चित करवाने की जिम्मेदारी दी है

तो दूसरी तरह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस सीट को वापस पाने के लिए कमर कस ली है कमलनाथ ने लगभग 30 विधायकों और पूर्व मंत्रियों की टीम समेत समस्त मोर्चा संगठनों के प्रमुखों को दमोह में कैम्प करने के निर्देश दिए हैं।

आज इसी क्रम में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के नेतृत्व में दमोह के लगभग 20 से ज्यादा उन भाजपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करवा लिया जो भाजपा की जीत में निर्णायक भूमिका अदा करते रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई मुख्यमंत्री की रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मुकेश नायक के भाई ने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जॉइन कर ली थी आज उसी का पलटवार करते हुए कांग्रेस ने भी भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवा लिया।