भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही दमोह उपचुनाव के लिए खूब रैलियां और नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं अब भाजपा को भी कोरोनावायरस सताने लगा है।
प्रदेश भाजपा दमोह में भले ही कोरोना से इंकार कर रही हो लेकिन उसी भाजपा ने भोपाल में तेजी से बढ़ते को रोना वायरस के संक्रमण बचने के लिए भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आमजन के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
खबरों के अनुसार कोरोना संक्रमण के भय से भाजपा ने 10 दिनों के लिए प्रदेश मुख्यालय को बंद करवा दिया है। उसके दोनों दरवाजे पूर्णता बंद रहेंगे किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्यालय के अंदर आने की अनुमति नहीं रहेगी।
सूत्रों की माने तो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को आशंका है कि हम भले ही चुनाव जीतने के लिए दमोह में कोरोनावायरस से ना नुकुर करते रहें। लेकिन वास्तव में कोरोनावायरस बड़ी तेजी से फैल रहा है। यही कारण है कि भाजपा ने अपने नेताओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यालय को बंद करा दिया है।
