Home Tags मंदसौर

Tag: मंदसौर

मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करते हुए शिवराज और मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी।

0

राहुल गांधी ने मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी अमीरों के कर्ज माफ करते है लेकिन गरीब किसानों का नही। पीएम मोदी ने विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को भारत का पैसा लेकर विदेश भागने दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो 10 दिनों के अंदर किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम जो वादा करेंगे वो हम पूरा करेंगे। सत्ता में आते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हम 15 लाख रुपये देने जैसे झूठे वादे नही करेंगे। हम मन की बात नही करेंगे, हम आपके मन की बात सुनेंगे। जो कहेंगे वो करके दिखाएंगे।

इसके साथ ही चीन के मुद्दे पर भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। गांधी ने कहा कि पीएम मोदी चीने के राष्ट्रपति के साथ अहमदाबाद में झूला झूल रहे थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद डोकलाम में चीन की सेना घुस गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी की जेब में जो फोन है, उसके पीछे भी मेड इन चाइना लिखा है, जिससे वो सभी को मैसेज करते हैं।

सत्ता में आते ही 10 दिन के अंदर किसानों का सारा कर्ज करेंगे माफ: राहुल गांधी

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो 10 दिनों के अंदर किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम जो वादा करेंगे वो हम पूरा करेंगे। सत्ता में आते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हम 15 लाख रुपये देने जैसे झूठे वादे नही करेंगे। हम मन की बात नही करेंगे, हम आपके मन की बात सुनेंगे। जो कहेंगे वो करके दिखाएंगे।

इसके पहले मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘आगामी विधानसभा चुनाव में शिवराज सरकार को हम उखाड़ फेंकेंगे। शिवराज सरकार को किसानों की फिक्र नहीं है। किसान परेशान हैं और सीएम शिवराज सिंह भोपाल में मजे स बैठे हैं। किसानों को उनकी फसलों का अच्छा मूल्य नहीं मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं और पीएम मोदी बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं।’

कमलनाथ ने भी बोल हमला

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि ‘शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने तक किसानों का गुस्सा शांत नहीं होगा। पूरी शिवराज सरकार मंदसौर के पीपल्यामंडी में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘किसान समृद्धि संकल्प सभा’ को रोकने में आखरी समय तक लगी रही, उसके बावजूद लाखों किसान नाकेबंदी को ध्वस्त कर सभास्थल पहुंच गए हैं।किसानों का यह आक्रोश इस सरकार को उखाड़ फेकने तक शांत नहीं होग।”

मृतक किसानों के परिजन से मिले राहुल गांधी

मंदसौर में सभास्थल पर पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोलीकांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। मंदसौर में पिछले साल कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें कन्हैया लाल पाटीदार, सत्यनारायण ठांगर, अभिषेक पाटीदार, बबलू, घनश्याम धाकड़ और चिंतामन पाटिदार की मौत हो गई थी। मंदसौर गोलीकांड की आज पहली बरसी है।

किसानों की हत्यारी शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सिंधिया ने तैयार किया यह मास्टर प्लान !

0

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में चल रहे सत्याग्रह का समापन हो गया । जिसके बाद सिंधिया ने कहा कि वह किसानों की हत्यारी शिवराज सरकार को मध्यप्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेकेंगे । इसके लिए सिंधिया ने पूरा मास्टर प्लान तैयार कर लिया है ।

सिंधिया ने कहा कि अब गाँव-गाँव सत्याग्रह होगा और किसानों को न्याय दिलाया जाएगा । मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सिंधिया ने कमर कस ली है । पूरी कांग्रेस पार्टी सिंधिया के साथ दिखाई दे रही है ।

सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सिंधिया का मुख्यमंत्री उम्मीदवार होना लगभग तय हो चुका है । वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कमलनाथ और अरुण यादव का नाम चल रहा है ।

28 घंटे के भीतर शिवराज सिंह चौहान का उपास भी खत्म हो गया है । ऐसे में शिवराज का उपास अनशन कम और नौटंकी ज्यादा लग रही है । वहीं कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को चुनाव तक खींचना चाहेगी ।

सिंधिया द्वारा किये गए इस सत्याग्रह में राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह, पूर्व केन्द्रिय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस विधायक एवं किसान मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इस सत्याग्रह में शामिल हुए।

बता दे कि, किसान आंदोलन में पुलिस की गोलीबारी में 6 किसानों की मृत्यु के चलते सरकार के विरोध में सिंधिया ने सत्याग्रह किया था।

जिसके समापन के समय लोगो ने सिंधिया द्वारा प्रदेश की बागडोर सँभालने की इच्छा जताई, लेकिन सिंधिया ने नारेबाजों को सख्ती से मना किया कि किसी के भी नाम की नारे नहीं लगाये जायेंगे। वही सिंधिया ने ये भी कहा कि, जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक शांत नहीं बैठेंगे।

#Mandsaur #FarmerStrike :  आंदोलन कर रहे 3 किसानों की मौत पर 10 बड़े बयान !

0


Shivraj Singh Chauhan


मंदसौर की आज की दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने घटना के न्यायिक जाँच के आदेश दिये हैं।

मंदसौर घटना के मृतकों के परिजनों को रु. 10 लाख, गंभीर घायलों को 1 लाख सहायता राशि देंगे। घायलों के इलाज की ज़िम्मेदारी प्रदेश सरकार उठायेगी।

किसान भाइयों से अपील करता हूँ कि वे धैर्य रखें। किसी के बहकावे में न आयें। सरकार आपके साथ खड़ी है। हम मिल-बैठकर हर समस्या का हल निकाल लेंगे।

Hardik Patel- 
मप्र में किसानों पर गोलियां !! किसानों की मौत

पूरे देश को खिलाता है उस पर गोलियाँ चलती हैं।।। अब भी भक्त बोलेंगे मोदी जी की जय 😡😡😡

हिंदुस्तान जवान,किसान और मज़दूर तीन ताक़त पर चलता हैं । जब जब इन लोगों की आँखों में आँसू आए है सत्ता गिरी समजो ।। चाहे वो PM हो या CM ।।

गुजरात में गोलियाँ चली क्या हुवा, मध्यदेश में गोलियाँ चली क्या होगा सिर्फ़ न्यायपालिका के द्वारा जाँच ।।।।

मोदी जी हिंदुस्तान ने आपको आतंकवाद से लड़ने के लिए PM चुना हैं। देश के किसान पर गोलियाँ चलाने के लिए नहीं!!!!
नहीं चाहिए स्मार्ट सिटी भैया,स्मार्ट किसान बनाओ।। गोली चलाना बंद करो अगर उठ गया हल हमारा गिर जायेंगी सरकार तुम्हारी ।।।

Tejasvi Yadav – 
सीमा पर जवानों तो सीमा के अंदर जवानों के पिता किसानों को गोलियों से मरवाया जा रहा है।क्या अन्नदाताओं पर गोलियाँ चलाना ही New India है?

Arvind Kejriwal 
MP की भाजपा सरकार किसानों की हत्यारी है। देश भर के किसान चुप नहीं रहेंगे।पूरा देश किसानों के साथ है।

Lalu Prasad Yadav


MP में अपना हक़ माँग रहे अन्नदाताओं को BJP सरकार द्वारा गोली से मरवाने की घटना बेहद दुखद, घोर निंदनीय, अति शर्मनाक व अमानवीय है। #Mandsaur

BJP सीमा पर जवानो को तो देश के अंदर किसानों पर गोलियाँ चलवाकर “मर जवान, मर किसान” कर रही है।क्या यही है अच्छे दिन?  #Mandsaur #FarmerStrike

तानाशाही भाजपा द्वारा किसानों की माँगो को कुचलने नहीं देंगे। हम ग़रीब,मज़दूर और किसानों के समर्थन में मज़बूती से खड़े है। #FarmerStrike

Jyotiraditya Scindia 
मन्दसौर में पुलिस फ़ायरिंग में 2 किसानों की मौत अत्यंत ही दुर्भागयपूर्ण एवं दुखद है। मैं स्तब्ध हूं। उनके परिवारों को मेरी गहरी संवेदनाएं।

अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे अन्नदाताओं के ख़िलाफ़ सत्ता के नशे में मगरूर सरकार तानाशाही तरीक़े से उनकी आवाज को कुचलना चाहती है।

मप्र के इतिहास में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ। हमारे अन्नदाताओं पर गोली चलाना दुखदायी एवं दिल को दहलाने वाला है। प्रदेश के लिए ये एक काला दिन है

मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन को जिस बर्बरता से कुचला जा रहा है, वो अत्यन्त शर्मनाक है। मैं इस दुःखद घटना की कड़ी निंदा करता हूँ।

Rahul Gandhi 

BJP के न्यू इंडिया में हक़ मांगने पर हमारे अन्नदाताओं को गोली मिलती है?

#Mandsaur 

#MadhyaPradesh https://t.co/j0OLcVrjsq
Digvijay Singh

Akhilesh Yadav 
यूपी में कर्जमाफी के नाम पर धोखा, महाराष्ट्र में धरने पर किसान, #Mandsaur (एमपी) में गोली मारकर 5 किसानों की हत्या…
समाजवादी पार्टी मृत किसानों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देगी #Mandsaur

Sharad Yadav
I highly condemn d attack on farmers by security forces in #Mandsaur in M.P & convey my heartfelt condolences to d bereaved families.