खुशी कपूर बनना चाहती थीं एक सुपर मॉडल,जल्द ही करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के लिए ये फिल्म कई मायनों में खास रही है। इस फिल्म को लोगों ने बेइंतेहा प्यार दिया। ईशान के साथ जाह्नवी की जोड़ी को लोगों ने बेहद पसंद किया। लेकिन अब जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आ रही है। खुशी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए वो जी जान से मेहनत भी कर रही हैं। खुशी इस वक्त स्ट्रिक्ट डाइट पर हैं ताकि वो परफेक्ट शेप में रहें। इसके साथ ही वो हर दिन डेढ़ घंटे तक एक्सरसाइज भी कर रही हैं। आज की जेनरेशन फिटनेस को सबसे अहम जो मानती है।

काफी दिनों पहले ये खबरें मीडिया में आई थी कि खुशी एक सुपर मॉडल बनना चाहती हैं। इस बात का खुलासा उनके पिता बोनी कपूर ने किया था। लेकिन अब खुशी का पूरा ध्यान एक एक्ट्रेस बनने की तरफ है। बीते अगस्त महीने में ही ये बात भी सामने आई थी कि करण जौहर, खुशी को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। हालांकि, इस जानकारी के बाद और कोई भी दूसरी जानकारी सामने नहीं आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles