यूपी चुनाव के बाद बोले कांग्रेस महासचिव, प्रियंका गांधी के लिए रास्ता खाली करें राहुल !

Newbuzzindia : ​उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2017 के नतीजे में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी के खराब प्रदर्शन का ठीकरा पार्टी उपाध्यक्ष राहलु गांधी पर फोड़ा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के महामंत्री और महासचिव उमेश पंडित ने यूपी में कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। खबरों के मुताबिक, उमेश पंडित ने कहा, ‘राहुल गांधी यूपी की हार के लिए जिम्मेदार हैं, उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर को बीजेपी ने प्लांट करके कांग्रेस में भेजा था।’ 

उमेश पंडित ने राहुल गांधी की टीम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टीम जो लोग हैं वह सही नहीं हैं। उस टीम पर सही फीडबैक ना देने का भी आरोप लगाया गया। उमेश पंडित ने कहा कि या तो राहुल गांधी अपनी टीम बदलें, या खुद को बदलें या फिर कांग्रेस के बाकी लोगों और प्रियंका गांधी के लिए रास्ता खाली कर दें।

उमेश पंडित पहले भी चर्चा में रहे चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल करने की बात कही थी। तब उमेश पंडित ने कहा था कि वरुण गांधी को बीजेपी में सम्मान नहीं मिल रहा इसलिए उन्हें कांग्रेस में लाया जाना चाहिए। इसके अलावा चुनावी पोस्टर्स में प्रियंका गांधी को इंदिरा का रूप भी बता चुके हैं।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles